Fri Sep 11, 2026 | 07:39 PM IST

Medically Reviewed by , Senior Sub Editor

क्या बच्चों के लिए स्टीविया सेफ है? जानें एक्सपर्ट से इसके 4 फायदे

बच्चों के लिए स्टीविया का सेवन करना सेफ है। हालांकि, इसके पोर्शन साइज पर नजर रखना जरूरी होता है। जानें, बच्चों के लिए स्टीविया का सेवन करने के फायदे।

Stevia For Kids: स्टीविया नेचुरल और कैलोरी फ्री स्वीटनर है, जो कि चीनी से कई गुना अधिक मीठा है। इसे अक्सर लोग मीठे के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। विशेषकर, जिन्हें डायबिटीज है वे शुगर के बजाय स्टीविया लेना पसंद करते हैं। वैसे भी आपने देखा होगा कि हाल के सालों में लोग अधिक मीठा खाने से बचते हैं। इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है, मोटापा बढ़ सकता है और डायबिटीज का जोखिम भी बढ़ जाता है। ऐसे में यह सवाल भी मन में उठता है कि क्या बच्चों को मीठे के बजाय स्टीविया दिया जा सकता है? क्या इससे उनका लाभ मिलते हैं? आइए, जानते हैं सर्वोदय अस्पताल में Senior Consultant - Paediatrics & Neonatology डॉ. अर्चना यादव क्या कहती हैं।

क्या बच्चों के लिए स्टीविया सुरक्षित है?- Is Stevia Safe For Kids To Eat

is stevia safe for kids to eat 02

डब्लूएचओ और FDA (U.S. Food and Drug Administration) में मौजूद फूड एडिटिव्स की एक्सपर्ट्स की कमेटी यह बताती है कि स्टीविया ज्यादातर लोगों के लिए इसका सेवन करना पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि, बच्चों को आप कितनी मात्रा में स्टीविया दे रहे हैं, यह बात बहुत मायने रखती है। साथ ही, डब्लूएचओ एक गाइडलाइन यह भी कहती है कि मोटापा कम करने के लिए स्टीविया के विकल्प को चुनना सही नहीं है। इसका मतलब है कि बच्चों को सीमित मात्रा में ही स्टीविया दें। अधिक मात्रा में स्टीविया के एक्स्ट्रैक्ट उनकी सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ ही, यह भी ध्यान रखें कि 12 महीने से कम उम्र के बच्चों को स्टीविया नहीं देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या चीनी की जगह स्टीविया (मीठी तुलसी) का सेवन करना सेफ होता है? जानें एक्सपर्ट से

बच्चों के लिए स्टीविया के फायदे- Stevia Benefits For Kids

is stevia safe for kids to eat 01 (1)

शुगर इनटेक में कमी

जब बच्चे चीनी की जगह स्टीविया लेते हैं, तो उनके शरीर में कैलोरी और शुगर की मात्रा कम हो जाती है। आपको बता दें कि अधिक मात्रा में शुगर लेने से बच्चों की सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं, जैसे मोटापा बढ़ सकता है आदि। जानकारी के लिए बता दें कि मोटापा हार्ट डिजीज का मुख्य कारण है।

संतुलित वजन

स्टीविया में प्राकृतिक रूप से बिल्कुल भी कैलोरी नहीं है। इसका मतलब है कि जो बच्चे अपना वजन कम करना चाहते हैं, वे इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इससे वे मोटापे का शिकार नहीं होते हैं और कई तरह की बीमारियों का जोखिम भी कम हो जाता है। स्टीविया को बच्चों की डाइट का हिस्सा बनाने से बच्चों के वजन बढ़ने का रिस्क भी कम हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या मीठी तुलसी (stevia) के सेवन से कैंसर हो सकता है? जानें डॉक्टर से

हेल्दी दांत

कहने की जरूरत नहीं है कि छोटे बच्चे मीठा खाने के काफी शौकीन होते हैं। वे नियमित रूप से चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजों का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं। इससे उनके दांतों को भारी नुकसान होता है। दांतों में कैविटी, गम से जुड़ी समस्या आदि हो सकती हैं। वहीं, जब बच्चे शुगर के विकल्प के रूप में स्टीविया का सेवन करते हैं, तो इससे दांतों से जुड़ी समस्या होने का रिस्क कम हो जाता है।

संतुलित ब्लड शुगर

स्टीविया एक ऐसा पदार्थ है, जिसका सेवन करने से तुरंत ब्लड शुगर स्पाइक नहीं करता है। ध्यान रखें कि बच्चे हों या बड़े। सबके लिए ब्लड शुगर का स्तर संतुलित रहना बहुत जरूरी है। विशेषकर, जिन बच्चों के परिवार में डायबिटीज जैसी गंभीर समस्या है, उनके लिए ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए स्टीविया अच्छा विकल्प है

निष्कर्ष

स्टीविया शुगर का विकल्प है, लेकिन इसे बिल्कुल छोटे बच्चों को नहीं देना चाहिए। बच्चों को इसे सीमित मात्रा में ही खाने के लिए दें और इसे उनकी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो हमेशा बड़ों की देखरेख में ही बच्चों को स्टीविया खाने के लिए देना चाहिए। हां, अगर बच्चे को इससे किसी तरह की परेशानी है या एलर्जी है, तो स्टीविया के अर्क का सेवन करने के लिए न दें। अगर आप इसे बच्चों की डाइट में इंट्रोड्यूस करना चाहते हैं, तो बेहतर है कि एक्सपर्ट की सलाह ले लें। बहरहाल, NCBI की रिपोर्ट कहती है कि अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से इसके भारी नुकसान हो सकते हैं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या स्टीविया का सेवन बच्चों द्वारा किया जा सकता है?

    एक साल से कम उम्र के शिशुओं को स्टीविया का अर्क नहीं देना चाहिए। इससे अधिक उम्र वाले बच्चों को आप स्टीविया का अर्क दे सकते हैं और यह पूरी तरह सेफ होता है। हालांकि, आप बच्चों को कितनी मात्रा में स्टीविया दे रहे हैं, इस पर नजर रखें।
  • स्टीविया की पत्तियों के क्या फायदे हैं?

    स्टीविया के अर्क का सेवन करने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है, हार्ट हेल्थ में सुधार होता है और ब्लड शुगर भी संतुलित रहता है। यह फैटी लीवर, कार्डियक फाइब्रोसिस, लिवर फाइब्रोसिस, कुछ प्रकार के कैंसर, हाई बीपी और क्रॉनिक किडनी डिजीज को मैनेज करने में भी मदद करता है।
  • क्या मैं रोज स्टीविया का सेवन कर सकता हूं?

    वैसे तो स्टीविया का सेवन प्रतिदिन करना सुरक्षित माना जाता है , लेकिन इसमें ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने वाले इफेक्ट होते हैं। इसलिए, इसका सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर करना सही होता है।

Read Next

क्या बच्चों में भी हो सकती है विटामिन B12 की कमी? डॉक्टर से जानें इसके कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 22, 2026 15:10 IST

    Modified By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi
  • Jan 22, 2026 15:10 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 22, 2026 15:10 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content