Can consuming stevia cause Cancer: स्टीविया जिसे मीठी तुलसी भी कहा जाता है। कई लोग इसका सेवन करते हैं। यह चीनी से भी ज्यादा मीठी है। मीठी तुलसी की पत्तियों में मैग्नीशियम, सोडियम, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई गुण पाए जाते हैं। हालांकि, दशकों से कई लोग इस बात से चिंतित हैं कि क्या इसके सेवन से कैंसर की समस्या हो सकती है। डॉक्टर बताते हैं कि स्टीविया हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि इसमें नेचुरल शुगर पाई जाती है। अब हम डॉक्टर से जानते हैं कि क्या इसके सेवन से कैंसर की समस्या हो सकती है। हमने इस विषय पर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर डॉ. आदित्य सरीन (Dr. Aditya Sarin, Consultant Medical Oncology, Sir Gangaram Hospital, Delhi) से विस्तार में बात की। उन्हीं से जानते हैं पूरी जानकारी।
क्या मीठी तुलसी के सेवन से कैंसर हो सकता है-Can consuming stevia cause cancer?
मीठी तुलसी के सेवन के कई फायदे हैं और नुकसान भी हैं। लेकिन इसके सेवन को कैंसर की बीमारी से क्यों जोड़ा जाता है? यह सवाल क्यों उठता है कि स्टीविया के सेवन से कैंसर हो सकता है? बता दें कि 1991 में अमेरिका ने स्टीविया उत्पादों के यूज पर बैन लगा दिया था, क्योंकि शुरुआती स्टडी में इन रसायनों और कैंसर के बीच संबंधों का संकेत मिला था। हालांकि, जब इसका बड़े पैमाने पर अध्ययन किया गया तो स्टीविया के सेवन से कैंसर का कोई संबंध नहीं मिला।
इसे भी पढ़ें- क्या चीनी की जगह स्टीविया (मीठी तुलसी) का सेवन करना सेफ होता है? जानें एक्सपर्ट से
अब, अमेरिकी राष्ट्रीय कैंसर संस्थान और कैंसर रिसर्च यूके, दोनों ने कहा है कि स्टीविया उत्पादों से कैंसर होने की संभावना नहीं है। यह निष्कर्ष स्टीविया पर किए गए कई बड़े पैमाने के मानव अध्ययनों के परिणामों पर आधारित है। वैज्ञानिकों ने कई अध्ययनों में स्टीविया का उपयोग किया है और कैंसर से इसका कोई जरूरी संबंध नहीं पाया है। दरअसल, अकेले जापान ने स्टीविया के पौधों और उनके उत्पादों पर 40,000 से अधिक अध्ययन किए हैं।
स्टीविया से जुड़ा एकमात्र कैंसर संबंधी मुद्दा एक विशेष रसायन स्टीवियोसाइड से संबंधित है। टेस्ट-ट्यूब और पशु अध्ययनों से पता चलता है कि यह रसायन एक हल्के उत्परिवर्तजन की तरह काम करता है। उत्परिवर्तजन आपके डीएनए की संरचना और आपके आनुवंशिक कोड में संग्रहीत जानकारी को बदलने में सक्षम होते हैं। इससे कैंसर हो सकता है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई अध्ययन नहीं हुआ है जो यह साबित करे कि स्टीवियोसाइड जानवरों में कैंसर का कारण बनता है। अच्छी बात यह है कि इंसानों पर किए गए अध्ययनों में यह नहीं पाया गया है कि जब लोग स्टीविया उत्पादों का अधिक सेवन शुरू करते हैं तो कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
इस पर डॉक्टर आदित्य सरीन का भी यही कहना है कि स्टीविया का रोज सेवन करने से कैंसर का जोखिम नहीं होता है। इसमें नेचुरल शुगर होती है जो कि सेहत के लिए हेल्दी मानी जाती है। अगर आप चाय या कॉफी में थोड़ी सी स्टीविया मिलाते हैं, तो कोई चिंता की बात नहीं है। आप इसका सेवन कर सकते हैं।
स्टीविया के फायदे-Benefits of Stevia
स्टीविया में जरूरी पोषक तत्व होने की वजह से इसके कई फायदे हैं। अब जानते हैं कि इसके क्या फायदे हैं।
- मोटापा कम करने में मदद करता है
- स्टीविया का सेवन डायबिटीज को कंट्रोल कर सकता है।
- बीपी को कंट्रोल कर सकता है।
- इसके अलावा यह स्किन के लिए भी फायदेमंद है।
- लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
- पेट को स्वस्थ रखता है।
इसे भी पढ़ें- चीनी से कई गुणा मीठी होती है स्टीविया या मीठी तुलसी, एक्सपर्ट से जानिए इसके गुणकारी फायदे
स्टीविया को कैसे खाएं-How to Eat Stevia?
डॉक्टर बताते हैं कि स्टीविया, यानी मीठी तुलसी, का इस्तेमाल जड़ी बूटी के रूप में किया जाता है। आप इसको खाने की चीजों में मिलाकर खा सकते हैं। चाय या कॉफी में मिलाकर पी सकते हैं। स्टीविया के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- चाय या कॉफी में मिलाकर
- खाने की चीजों में मिलाकर
- पानी में मिलाकर पी सकते हैं।
- दही या दूध के साथ आप स्टीविया का सेवन कर सकते हैं।
निष्कर्ष
स्टीविया का इस्तेमाल जड़ी बूटी के रूप में किया जाता है। इसका सेवन ज्यादातर लोग करते हैं, क्योंकि इसमें भरपूर पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में यह आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। हालांकि, कई लोगों को यह लगता है कि स्टीविया के ज्यादा सेवन से कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है। डॉक्टर ने बताया कि स्टीविया के सेवन से कैंसर का खतरा नहीं है। आप इसका सीमित मात्रा में सेवन कर सकते हैं। कैंसर और स्टीविया का कनेक्शन एक स्टडी में हुए खुलासे की वजह से जुड़ा था। बाद में पाया गया कि स्टीविया के सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने की कोई संभावना नहीं है। आप इसे कॉफी या चाय के साथ यूज कर सकते हैं। अगर फिर भी आपको इसके सेवन से कोई परेशानी होती है तो आप डॉक्टर की सलाह लें।
FAQ
क्या स्टीविया आपको कैंसर दे सकती है?
नहीं, डॉक्टर का कहना है कि स्टीविया के सेवन से कैंसर का जोखिम नहीं होता है।स्टीविया के क्या नुकसान हैं?
स्टीविया को जड़ी बूटी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेवन खाने-पीने की चीजों के साथ किया जाता है। इसमें जरूरी पोषक तत्व होने की वजह से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। जब आप स्टीविया का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं तो इसके कई नुकसान हैं, जैसे सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, सुन्नता या पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।स्टीविया के फायदे क्या हैं?
स्टीविया के कई फायदे हैं, जैसे मोटापा कम करने में मदद करना। स्टीविया का सेवन डायबिटीज को कंट्रोल कर सकता है और बीपी को कंट्रोल कर सकता है। इसके अलावा, यह स्किन के लिए भी फायदेमंद है, लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है, और पेट को स्वस्थ रखता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version