Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

क्या अधिक वजन वालों के लिए घी खाना फायदेमंद है? एक्सपर्ट की सलाह न करें इग्नोर

अधिक वजन वालों के लिए घी खाना बुरा नहीं है। हालांकि, उन्हें इसके पोर्शन साइज का पूरा ध्यान रखना चाहिए। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं अधिक वजन वाले कितनी मात्रा में घी का सेवन कर सकते हैं।

रोटी में घी, दाल में घी, सब्जी में घी। हमारे यहां स्वाद बढ़ाने के लिए हम तरह-तरह की चीजों में घी डालते हैं और उसका मजा लेते हैं। कई घरों में 12 महीने घी का सेवन किया जाता है। बिना घी के जैसे उनकी डाइट ही अधूरी होती है, लेकिन हम यह जानते हैं कि घी में फैट होता है। ऐसे में लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या अधिक वजन वाले भी घी खा सकते हैं और इसका उनके स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है? इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की। आप उनकी सलाह को बिल्कुल इग्नोर न करें।

क्या अधिक वजन वाले घी खा सकते हैं?

is it safe to eat ghee for obese people 01 (13)

घी एक बेहतरीन डेयरी प्रोडक्ट है। इसमें विटामिन ई, के और ए जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार एक चम्मच घी में करीब 120-130 कैलोरी होती है और 14-15 ग्राम फैट होता है। एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए यह बहुत ही अच्छा विकल्प माना जाता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या अधिक वजन वाले घी खा सकते हैं? इस बारे में डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी सलाह देती हैं, "मोटापे से ग्रस्त लोग घी खा सकते हैं, लेकिन बहुत सीमित मात्रा में। उन्हें घी को अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए और पूरे दिन में महज एक से दो चम्मच घी पर्याप्त होता है।" विशेषज्ञ आगे सलाह देते हैं कि इससे अधिक मात्रा में घी लेना सही नहीं है। इससे रोजाना का कैलोरी इनटेक बढ़ सकता है, जिससे वजन बढ़ने का रिस्क भी बना रहता है। NCBI (National Institutes of Health) में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, यदि घी का सेवन कुल कैलोरी इनटेक के 10% से कम रखा जाए, तो यह सीरम लिपिड (कोलेस्ट्रॉल) के स्तर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं डालता है। रिपोर्ट यह भी बताती है कि सीमित मात्रा में घी का सेवन शरीर में HDL (Good Cholesterol) के स्तर को बनाए रखने या सुधारने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: Weight Management: घी खाने से वजन बढ़ता है या घटता है? जानें एक्सपर्ट की राय

अधिक वजन वाले घी का सेवन कैसे करें

is it safe to eat ghee for obese people 02 (4)

मोटापे से ग्रस्त लोगों को 1-2 चम्मच घी ही खाना चाहिए। अगर आप इससे ज्यादा और लंबे समय तक इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर रखते हैं, तो इसकी वजह से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है। ध्यान रखें कि बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से हार्ट डिजीज और स्ट्रोक जैसी कई समस्याओं का रिस्क बढ़ सकता है।

सीमित मात्रा में घी लेने के फायदे

अधिक वजन वालों को सीमित मात्रा में घी लेने से इसके भरपूर लाभ मिल सकते हैं, जैसे-

मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता हैः घी में मीडियम-चेन ट्राइग्लिसराइड्स होता है। यह फैट को तुरंत एनर्जी में बदलने में मदद करता है। इसका मतलब है कि जब आप सीमित मात्रा में घी लेते हैं, तो इससे मोटापा नहीं बढ़ता बल्कि मेटाबॉलिज्म को बूस्ट मिलता है।

डाइजेशन में सुधारः कहने की जरूरत नहीं है कि जो लोग मोटापे का शिकार हैं, उन्हें कब्ज या पाचन संबंधी कई समस्याएं बनी रहती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि वे बैलेंस्ड डाइट नहीं लेते हैं, जो कि सही नहीं है। इसी वजह से वजन बढ़ता है। सीमित मात्रा में घी का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं और इसमें मौजूद पोषक तत्वों को शरीर एब्जॉर्ब भी कर लेता है।

कम ग्लाइसेमिक इंडेक्सः जब आप घी को रोटी या चावल जैसे कार्ब्स के साथ मिक्स करके लेते हैं, तो इससे आपक ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कंट्रोल में रहता है। इसका मतलब है कि घी का सेवन करने से ब्लड शुगर स्पाइक नहीं करता है

इसे भी पढ़ें: क्या सुबह खाली पेट घी खाने से वजन बढ़ता है? जानें एक्सपर्ट से

निष्कर्ष

घी खाने में स्वादिष्ट होता है और कई घरों में लोग अपनी हर मील में इसे लेना पसंद करते हैं। अगर आप मोटापे का शिकार हैं, तो बेहतर है कि आप सीमित मात्रा में ही घी लें। घी के पोर्शन साइज का ध्यान रखते हुए घी का सेवन करने से आपके स्वास्थ्य को लाभ होगा, एनर्जी का स्तर बढ़ेगा और सेहत में भी सुधार होगा। इसका आपकी ओवर ऑल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है। हां, अगर आपको किसी तरह की अन्य समस्या है, तो घी को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या घी खाने से पेट की चर्बी बढ़ती है?

    अगर आप फिजिकली एक्टिव नहीं है और अधिक मात्रा में घी का सेवन करते हैं, तो इससे मोटापा बढ़ सकता है।
  • वजन घटाने के लिए घी बेहतर है या रिफाइंड तेल?

    घी या तेल की मदद से आप वजन कम नहीं कर सकते हैं। वजन कम करना चाहते हैं, तो रेगुलर एक्सरसाइज करें, हेल्दी डाइट लें और अपनी लाइफस्टाइल को भी बैलेंस्ड रखें।
  • क्या हार्ट के मरीज घी खा सकते हैं?

    हार्ट के मरीजों को घी नहीं खानी चाहिए। इससे उनकी सेहत खराब हो सकती है।

Read Next

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है नींबू के छिलके और दालचीनी का पानी, जानें पीने का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 12, 2026 19:39 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 12, 2026 19:39 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content