Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

शरीर को गर्म रखने के लिए सर्दियों में गोंद का सेवन कैसे करें? डॉक्टर से जानें

सर्दियों में गोंद का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आमतौर पर गोंद का लड्डू इस मौसम में सबसे ज्यादा खाना पसंद किया जाता है। हालांकि, आप गोंद का सेवन अन्य कई तरीकों से कर सकते हैं।

सर्दियों के मौसम में अक्सर ज्यादा ठंड के कारण बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। सर्दियों में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिससे इंफेक्शन और बीमारियों का जोखिम बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती है, दिल और सांस से जुड़ी समस्याओं का जोखिम भी बढ़ जाता है। इसलिए, इस मौसम में अपने शरीर को अंदर से गर्म रखना बहुत जरूरी है, ताकि इन बीमारियों से खुद को बचाना संभव हो सके। सर्दियों में गोंद का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, गोंद की तासीर गर्म होती है, जिसे सर्दियों में खाने से आपके शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद मिलती है, हड्डियां मजबूत होती हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने (body garam rakhne ke liye kya khayen) में मदद मिलती है। इसलिए, सर्दियों में गोंद का सेवन आप कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए आज के इस लेख में हम हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि सर्दियों में गोंद का सेवन किन तरीकों से करना चाहिए?

सर्दियों में गोंद खाने के तरीके

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि सर्दियों में गोंद का सेवन शरीर को गर्म रखने (body ko garam kaise kare) में मदद मिलती है। इसलिए आप कई तरीकों से गोंद का सेवन कर सकते हैं, जैसे:

1. गोंद का लड्डू

सर्दियों में गोंद का लड्डू कई लोगों को खाना काफी पसंद होता है। यह स्वाद और सेहत दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गोंद का लड्डू आटे, ड्राई फ्रूट्स, गुड़ और अन्य चीजों को मिलाकर तैयार किया जा सकता है। सर्दियों में इस लड्डू का सेवन आपके शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देता है और कड़ाके की ठंड से बचाने के साथ शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। रोज सुबह एक लड्डू दूध के साथ खाने से जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: घुटनों के दर्द को ठीक करने की क्षमता रखता है गोंद, एक्सपर्ट ने बताया सेवन का तरीका

2. गोंद की राब

राजस्थान और गुजरात में गोंद की राब को एक हेल्दी ड्रिंक के रूप में उपयोग किया जाता है। यह उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है, जिन्हें गोंद का लड्डू पसंद नहीं होता है या उसे खाना भारी लगता है। इसे घी, गुड़ और पानी में गोंद को भूनकर मिलाकर तैयार किया जाता है। सर्दियों में इस ड्रिंक को पीने से सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है और शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद मिलती है, जिससे आपको ठंड कम लगती है।

3. दूध के साथ भुना हुआ गोंद

आप दूध के साथ भी गोंद को भूनकर खा सकते हैं। अगर आपके पास समय की कमी है तो गोंद का सेवन करने का ये सबसे बेहतर और प्रभावी तरीका है। गोंद को घी में अच्छी तरह भूनकर एक गिलास गर्म दूध में मिलाकर रात को सोने से पहले पी सकते हैं। आप चाहे तो इसमें शहद या मिश्री भी मिला सकते हैं। गोंद का दूध रातभर आपके शरीर को गर्म रखने में मदद करता है और अनिद्रा की समस्या को दूर कर गहरी नींद लेने में मदद मिलती है। यह शारीरिक कमजोरी को दूर करने का एक बेहतरीन तरीका है।

1 - 2025-12-25T123833.297

4. गोंद की पंजीरी

पंजीरी एक सूखा मिश्रण है, जिसे स्टोर करना भी काफी आसान होता है और यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गोंद की पंजीरी मखाने, गोंद और ड्राई फ्रूट्स, आटा और चीनी का बूरा या गुड़ का पाउडर मिलाकर खा सकते हैं। पंजीरी में  सोंठ और काली मिर्च मिलाने से ये सर्दियों में आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होता है, जो शरीर की गर्माहट को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे यह छाती में जमा कफ और ठंड के कारण होने वाली समस्याओं से बचाव में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए गुणों का खजाना है काला गोंद, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

5. गोंद और मेवों का हलवा

गोंद का सेवन आप हलवे के रूप में भी कर सकते है। सूजी या आटे के हलवे में गोंद और ड्राई फ्रूट्स ज्यादा मिलाकर खाना भी आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। गोंद के हलवे का सेवन करने से आपकी मांसपेशियां मजबूत बनती है। खासकर ये बुजुर्ग और बच्चों के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह आसानी से पच जाता है और शरीर को तुरंत गर्मी देने में मदद करता है।

निष्कर्ष

सर्दियों में गोंद का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं, जो आपके शरीर को सर्दी के मौसम में भी गर्म रखने में मदद कर सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि गोंद बहुत बारी और गर्म होता है इसलिए एक दिन में 15 ग्राम से ज्यादा गोंद का सेवन न करें। गोंद का सेवन करने के साथ दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ताकि गोंद को पचाने में मदद मिल सके।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • गोंद खाने से क्या लाभ होता है?

    गोंद का सेवन आपकी हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है, पाचन में सुधार होता है शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है, एनर्जी मिलती है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
  • 1 दिन में कितना गोंद खाना चाहिए?

    सर्दियों में गोंद का सेवन फायदेमंद होता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए एक दिन में 5 से 10 ग्राम गोंद की मात्रा सुरक्षित मानी जाती है। ज्यादा से ज्यादा आप 15 ग्राम गोंद एक दिन में खा सकते हैं, इससे ज्यादा आपके लिए हानिकारक हो सकती है।
  • सुबह खाली पेट गोंद खाने के क्या फायदे हैं?

    सुबह खाली पेट गोंद खाने से शरीर को गर्म रखने, ताकत बढ़ाने और एनर्जी मिलती है। इसके अलावा, हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है, इम्यूनिटी बढ़ती है और पाचन में सुधार होता है। 

Read Next

पुरानी चोट के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 25, 2025 12:51 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 25, 2025 12:51 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content