Can You Drink Milk During Intermittent Fasting: वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह की डाइट फॉलो करते हैं जिसमें से एक है इंटरमिटेंट फास्टिंग। इंटरमिटेंट फास्टिंग में 8 घंटे खाने के लिए होते हैं और 16 घंटे उपवास रखा जाता है। इंटरमिटेंट फास्टिंग को वेट लॉस के लिए कारगर माना जाता है। हालांकि कई बार लोग यह समझ लेते हैं कि ओपन विंडो यानी 8 घंटे के अंतराल में आप कुछ भी खा सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं होता। इंटरमिटेंट फास्टिंग तब तक सफल नहीं है, जब आप हेल्दी फूड्स को अपनी डाइट में शामिल न करें। अक्सर लोगों को कई चीजों के बारे में कंफ्यूजन रहता है कि किन चीजों को इंटरमिटेंट फास्टिंग में खाना चाहिए और किन चीजों को नहीं खाना चाहिए। इस लेख में जानेंगे कि इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान दूध का सेवन करना चाहिए या नहीं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटिशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।
क्या इंटरमिटेंट फास्टिंग में दूध पी सकते हैं?- Can You Drink Milk In Intermittent Fasting
इंटरमिटेंट फास्टिंग में ऐसी चीजों का सेवन किया जाता है जिनकी कैलोरीज कम होती हैं। लेकिन दूध में हाई कैलोरीज पाई जाती हैं। इसलिए इसे इंटरमिटेंट फास्टिंग में शामिल नहीं किया जा सकता। दूध में कैलोरीज, लैक्टोज जैसे न्यूट्रिएंट्स और नेचुरल शुगर पाई जाती है। दूध का सेवन करने से इंसुलिन का स्तर बिगड़ सकता है। इंसुलिन का स्तर बढ़ने के कारण, ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और शरीर का फैट, एनर्जी में नहीं बदल पाता। इसलिए इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। दूध का सेवन करने से गैस, ब्लोटिंग और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- इंटरमिटेंट फास्टिंग के साथ एक्सरसाइज कैसे करें? जानें एक्सपर्ट से
इंटरमिटेंट फास्टिंग में दूध पीने से वजन बढ़ सकता है- Drinking Milk Can Increase Weight
अगर आप इंटरमिटेंट फास्टिंग में दूध का सेवन करेंगे, तो वजन बढ़ सकता है। दूध, हमारे शरीर के हार्मोन्स स्तर को प्रभावित करता है। दूध में एस्ट्रोजन नाम का हार्मोन पाया जाता है। अगर शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा ज्यादा रहेगी, तो वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।
इंटरमिटेंट फास्टिंग में दूध की जगह क्या पिएं?- Healthy Drinks For Intermittent Fasting
- इंटरमिटेंट फास्टिंग में पानी का सेवन जरूर करें। पानी में कैलोरीज और चीनी दोनों मौजूद नहीं होता है। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करने से भूख मिटती है और क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। दिनभर में आपको 7 से 8 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए।
- पानी के साथ-साथ इंटरमिटेंट फास्टिंग में खीरे का पानी, मिंट वॉटर और नींबू पानी का सेवन भी कर सकते हैं।
- इंटरमिटेंट फास्टिंग में ब्लैक टी, ग्रीन टी और कैमोमाइल टी आदि का सेवन कर सकते हैं।
- इंटरमिटेंट फास्टिंग में एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करें। इसमें कैलोरीज नहीं होती हैं। भूख और क्रेविंग को कंट्रोल करने का यह एक अच्छा तरीका है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।