Is It Okay To Sleep On Your Stomach In Hindi: आमतौर पर ज्यादातर लोग पीठ के बल सोना पसंद करते हैं। इसके बाद, अपने-अपने कंफर्ट के हिसाब से करवट लेकर सोते हैं। किसी को दाईं और करवट लेकर सोना पसंद है, तो किसी को बाईं ओर। ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो पेट के बल सोना पसंद करते हैं। यहां यह सवाल उठता है कि क्या पेट के बल सोना सही है? खासकर, खाना खाने के बाद पेट के बल सोने से हमारी सेहत पर कोई निगेटिव असर तो नहीं पड़ता है? इस बारे में जान लेना इसलिए भी जरूरी है ताकि व्यक्ति समय रहते अपनी आदतों में सुधार कर सके। विशेषकर, प्रेग्नेंट महिलाओं की बात करें, तो उनके लिए यह सवाल और महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि यह उनके गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। तो आइए, जानते हैं कि पेट के बल सोना सही है या नहीं? इसका हमारे स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है?
क्या पेट के बल सोना सही होता है?- Is It Safe To Sleep On Your Stomach In Hindi
विशेषज्ञों की मानें, तो किस तरह सोना है, यह व्यक्ति का अपना चुनाव हो सकता है। व्यक्ति जिस तरह कंफर्ट महसूस करता है, सोने के लिए उसी पोजिशन को चुन सकता है। हालांकि, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि पेट के बल सोना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों है? वैसे तो पेट के बल सोने से खर्राटे आने की समस्या दूर होती है और यह स्लीप एप्नीया जैसी बीमारी को भी कम करने में मदद कर सकता है। वहीं, यह भी सच है कि लंबे समय तक पेट के बल सोने से कई स्वास्थ्य समस्याएं जन्म लेने लगती हैं। जैसे गर्दन दर्द और जोड़ों में दर्द आदि। ध्यान रखें कि अगर किसी को हड्डियों से जुड़ी दिक्कतें हों और शरीर में दर्द हो, तो ऐसे में रात की नींद बाधित होती है। इसका ओवर ऑल हेल्थ पर भी निगेटिव असर पड़ता है। मेयोक्लिनिक की मानें, तो पेट के बल सोने से पीठ का दर्द बढ़ सकता है। इसलिए, अगर आप दाईं या बाईं ओर करवट लेकर नहीं सो सकते हैं, तो बेहतर हो कि सोने के लिए पेट के नीचे एक तकिया रख लें। इससे नींद में सुधार होगा और जोड़ों या पीठ का दर्द भी परेशान नहीं करेगा।
वहीं, अगर प्रेग्नेंट महिलाओं की बात करें, तो उन्हें पेट के बल बिल्कुल नहीं सोना चाहिए। हालांकि, पहली तिमाही में पेट के बल सोने से कोई ज्यादा परेशानी नहीं होती है और प्रेग्नेंट महिलओं को अपने कंफर्ट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। लेकिन दूसरी और तीसरी तिमाही में पेट के बल सोना प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए मुश्किल हो सकता है। क्योंकि इस स्थिति में सोने से उनके पेट पर दबाव बढ़ सकता है, जो कि प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए असहजता बढ़ा सकती है।
इसे भी पढ़ें: शरीर में भारीपन रहना हो सकता है पेट के बल सोने का नतीजा, जानें इसके 4 फायदे और 5 नुकसान
पेट के बल सोने के लिए टिप्स- How To Sleep On Stomach In Hindi
वैसे तो कोशिश करें कि अलग-अलग पोजिश में सोएं। एक ही पोजिशन में लंबे समय तक सोने से बचें। अगर आपको किसी मजबूरी के कारण पेट के बल सोना ही पड़े, तो इसके लिए यहां बताए गए टिप्स के अपनाएं-
- पेट के बल सोते समय अपने सिर के नीचे कोई भी तकिया न रखें। अगर तकिए की आदत है, तो पतले तकिया का इस्तेमाल करें। पेट के बल सोते हुए अगर आप सिर के नीचे तकिया रखते हैं, तो इससे गर्दन दर्द की समस्या हो सकती है।
- पेट के बल सोना है, तो पेट के निचले हिस्से में पतला तकिया रखा जा सकता है। इससे पैरों में तकलीफ नहीं होता और स्पाइन पर भी निगेटिव असर नहीं पड़ता है। कई लोगों को इस पोजिशन में सोना आरामदायक लगता है।
- अगर पूरी तरह पेट के बल सोए हैं, तो अगली सुबह स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना न भूलें। खासकर, पीठ की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें। इससे पीठ की मांसपेशियां मजबूत होंगी और जोड़ों के दर्द की समस्या कम होगी।
All Image Credit: Freepik