Is it Good to Drink Cardamom Water Daily: भारतीय व्यंजनों में कई तरह के मसाले इस्तेमाल किये जाते हैं। इन्हें न सिर्फ स्वाद बल्कि खाने में पोषक तत्व बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इन मसालों में इलायची का नाम भी शामिल है। मसाला चाय तैयार करनी हो या मीठी खीर इलायची जरूर इस्तेमाल की जाती है। इसे बिरयानी, पनीर और हलवे में भी डाला जाता है। इलायची में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं, जो हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी है। कई लोग अपनी डेली डाइट में इलायची का पानी भी पीते हैं। लेकिन, क्या गर्मी के मौसम में इलायची का पानी पीना सेफ होता है? क्या इसका सेवन करना गर्मियों में भी फायदेमंद होता है? इसका जवाब जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।
क्या गर्मियों में इलायची का पानी पीना चाहिए?
एक्सपर्ट के मुताबिक, हर मौसम की तरह गर्मी के मौसम में भी इलायची का पानी पीना फायदेमंद है। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसे में, इलायची का पानी पीना फायदेमंद होता है। यह शीत वीर्य होता है इसलिए यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। गर्मियों में होने वाली पाचन संबंधित समस्याओं में भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसलिए पित्त प्रकृति वालों के लिए यह और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। गर्मी के मौसम में रोज इसका सेवन किया जा सकता है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो आपको अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन रोज करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट पिएं इलायची वाला पानी, सेहत को मिलेंगे ये 6 फायदे, जानें रेसिपी
गर्मियों में इलायची का पानी पीने के फायदे- Cardamom Water Benefits in Summer
शरीर ठंडा रहता है- Keep Body Cool
गर्मियों में इलायची का पानी पीना हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इलायची ठंडी होती है इसलिए इसका पानी शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।
स्किन एलर्जी में फायदेमंद- Skin Allergy
गर्मियों में त्वचा संबंधित समस्याओं और एलर्जी में भी इलायची का पानी पीना फायदेमंद होता है। गर्मी के मौसम में जिन लोगों को स्किन एलर्जी या खुजली की समस्या रहती है, उनके लिए इलायची का पानी पीना फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें- इलायची का पानी किसे नहीं पीना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें
बॉडी डिटॉक्स करता है- Body Detox
इलायची के पानी में प्राकृतिक गुण मौजूद होते हैं, जो बॉडी डिटॉक्स में मदद करते हैं। इसके सेवन से बॉडी से टॉक्सिन निकल जाते हैं और ओवरऑल हेल्थ इंप्रूव होती है।
गले और चेस्ट इंफेक्शन में फायदेमंद- Throat and Chest Infection
गर्मियों में कई लोगों को खांसी-जुकाम, गला खराब और चेस्ट इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में, इलायची का पानी पीना फायदेमंद होता है। यह गले को आराम करता है और इंफेक्शन कंट्रोल करने में भी मदद करता है।
मुंह की बदबू कम होती है- Reduce Mouth Smell
जिन लोगों को मुंह से बदबू आने की समस्या रहती है उन्हें इलायची का पानी रोज पीना चाहिए। इसे पीने से मुंह में बैक्टीरिया कम होते हैं और बदबू से राहत मिलती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो बैक्टीरिया से लड़ते हैं और मुंह की बदबू कम करते हैं।
डाइजेशन इंप्रूव होता है- Improve Digestion
गर्मियों में जिन लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं, उन्हें इलायची का पानी जरूर पीना चाहिए। इसके सेवन से ब्लोटिंग, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके सेवन से डाइजेशन इंप्रूव होता है और बॉडी एक्टिव रहती है।
निष्कर्ष
गर्मियों में इलायची का पानी पीना फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। पाचन से जुड़ी समस्याओं और बॉडी डिटॉक्स के लिए भी इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। जो लोग किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए रोज दवा लेते हैं, उन्हें किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन रोज करना चाहिए। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।
FAQ
इलायची का पानी पीने से क्या फायदा होता है?
इलायची का पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसके सेवन से डाइजेशन इंप्रूव होता है और पीरियड्स क्रैम्प्स कम होते हैं। यह स्किन एलर्जी, चेस्ट इंफेक्शन और गले में इंफेक्शन की समस्या को भी कम करता है। इसे पीने से मुंह की बदबू कम होती है और बॉडी डिटॉक्स होती है।इलायची का पानी कब पीना चाहिए?
इलायची का पानी दिनभर में कभी भी पी सकते हैं। लेकिन, खाली पेट इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। खाने के बाद या रात में सोने से पहले भी इसका सेवन किया जा सकता है।इलायची की तासीर गर्म है या ठंडी?
आयुर्वेद के मुताबिक इलायची शीत वीर्य होती है। इसका सेवन करने से शरीर ठंडा रहता है और शरीर में मौजूद गर्मी कम होती है।