Expert

क्या वजन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है? जानें एक्सपर्ट की राय

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो एक्सरसाइज भी जरूर करें। एक्सरसाइज करने से मसल्स गेन में मदद मिलती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वजन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है? जानें एक्सपर्ट की राय

Exercise for Weight Gain in Hindi: एक तरफ लोग अपने अधिक वजन से परेशान हैं, तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनका तमाम कोशिशों के बाद भी वजन नहीं बढ़ पा रहा है। वजन कम करने के लिए लोग अक्सर एक्सरसाइज या वर्कआउट का सहारा लेते हैं। लेकिन अधिकतर लोगों को लगता है कि वजन बढ़ाने वाले लोगों को एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं होती है। जबकि ऐसा बिल्कलु नहीं है। हर व्यक्ति को फिट और हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। आइए, Yobics Workout की फिटनेस ट्रेनर डॉ. कविता नालवा से जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी है या नहीं-

क्या वजन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है?- Is Exercise Necessary for Weight Gain in Hindi

अगर मुझे वजन बढ़ाना है तो क्या वर्कआउट करना चाहिए? (Should I Workout if I Want to Gain Weight?) जी हां, अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों में वृद्धि होती है। डाइट के साथ ही एक्सरसाइज किया जाए, तो वेट गेन मदद मिल सकती है। वजन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज भी बहुत अहम भूमिका निभाता है। वेट गेन करने वाले वालों को भी अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज को जरूर शामिल करना चाहिए। 

एक्सरसाइज वजन बढ़ाने में कैसे मदद करता है?- How Exercise Helps To Gain Weight In Hindi

आमतौर पर एक्सरसाइज को फैट और कैलोरी बर्न करने के लिए जाना जाता है। लेकिन एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों के आकार में भी वृद्धि होती है। एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों का विकास तेजी से होता है। इससे वजन भी तेजी से बढ़ता है और हेल्दी वेट गेन में मदद मिलती है। अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करेंगे, तो इससे आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी।  

इसे भी पढ़ें- वजन बढ़ाने के लिए रोज करें ये 3 एक्सरसाइज, एक्सपर्ट से जानें क्या वजन बढ़ाने के लिए भी जिम जाना चाहिए

exercise for weight gain

वजन बढ़ाने के लिए कौन-सी एक्सरसाइज करें?- Exercise for Weight Gain in Hindi

  • पुश-अप्स एक्सरसाइज
  • पुल-अप्स एक्सरसाइज
  • स्क्वाट्स एक्सरसाइज
  • क्रंचेस एक्सरसाइज
  • लंजेस एक्सरसाइज
  • बेंच डिप्स एक्सरसाइज
  • किक बैक एक्सरसाइज
  • बर्पीज एक्सरसाइज
  • डेड लिफ्ट एक्सरसाइज
  • बेंच प्रेस एक्सरसाइज

आपको बता दें कि सिर्फ एक्सरसाइज करने से ही वजन नहीं बढ़ता है। इसके साथ आपको बैलेंस डाइट लेना भी बहुत जरूरी होता है। वेट गेन के लिए आपको एक्सरसाइज और डाइट का पूरा ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए हाई कैलोरी और हाई फैट फूड्स भी जरूर लेना चाहिए।

Read Next

डाइटिंग के दौरान शुगर क्रेविंग्स क्यों होती हैं? एक्सपर्ट से जानें इसके 5 कारण

Disclaimer