Doctor Verified

क्या ब्रोंकाइटिस एक संक्रामक रोग है, समझा रहे हैं डॉक्टर

Does Bronchitis Spread To Other People In Hindi: ब्रोंकाइटिस दो तरह के होते हैं, वायरल और बैक्टीरियल ब्रोंकाइटिस। इनमें से एक संक्रामक है, जबकि दूसरा नहीं। तो इस लेख में जानते हैं कि किस तरह का ब्रोंकाइटिस संक्रामक है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ब्रोंकाइटिस एक संक्रामक रोग है, समझा रहे हैं डॉक्टर

ब्रोंकाइटिस सूजन से संबंधित एक समस्या है। यह फेफड़ों में मौजूद वायुमार्ग को प्रभावित करती है। इसकी वजह से मरीज को लगातार खांसी होती रहती है। साथ ही बलगम बनने की शिकायत भी उनमें देखी जाती है। ब्रोंकाइटिस से जूझ रहे लोगों को घरघराहट और सांस लेने में तकलीफ होती है। ये इसके कुछ सामान्य लक्षणों में से एक हैं। ब्रोंकाइटिस दो तरह के होते हैं, एक्यूट ब्रोंकाइटिस और क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस। दोनों तरह के ब्रोंकाइटिस के लक्षण लगभग एक समान होते हैं। लेकिन, एक्यूट ब्रोंकाइटिस शॉर्ट टर्म के लिए होता है, जबकि क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस की समस्या लंबे समय तक बनी रहती है। बहरहाल, जिन लोगों को ब्रोंकाइटिस की समस्या हो जाती है, अक्सर उनके मन में यह सवाल उठता है कि क्या ब्रोंकाइटिस संक्रामक रोग है यानी क्या यह बीमारी संक्रमित व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्ति हो सकती है। इस बारे में जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें। इस संबंध में हमने ग्रा. नोएडा वेस्ट, सर्वोदय अस्पताल में वरिष्ठ सलाहकार-पल्मोनोलॉजी डॉ. सपना यादव से बात की। (Kya Bronchitis Failta Hai)

क्या ब्रोंकाइटिस संक्रामक रोग है?- Can You Get Bronchitis From Someone In Hindi

is bronchitis contagious 01 (5)

आमतौर पर लोगों को यही लगता है कि ब्रोंकाइटिस संक्रामक रोग नहीं है। लेकिन, डॉक्टर इसे स्पष्ट करते हुए बताते हैं, "ब्रोंकाइटिस एक तरह का संक्रामक रोग है। हालांकि, दो तरह के ब्रोंकाइटिस होते हैं, क्रॉनिक और एक्यूट। दोनों ब्रोंकाइटिस संक्रामक नहीं होते हैं।" डॉक्टर आगे समझाते हुए कहते हैं, "एक्यूट ब्रोंकाइटिस वायरस या बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण होता है। इसलिए, इसे संक्रामक माना जाता है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या बात करते हुए मुंह से निकल रहे ड्रॉपलेट के संपर्क में आने से स्वस्थ व्यक्ति को भी एक्यूट ब्रोंकाइटिस हो सकता है। इसके विपरीत, क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता है। क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस होने का मुख्य कारण है, स्मोकिंग करना या लंबे समय तक वायुमार्ग में इरिटेशन बनी रहना। इसलिए, इसे संक्रामक नहीं माना जाता है।"

इसे भी पढ़ें: ब्रोंकाइटिस की शुरुआत होने पर दिखते हैं ये 9 लक्षण, जानें कैसे करें बचाव

एक्यूट ब्रोंकाइटिस कैसे एक से दूसरे व्यक्ति तक फैलता है?- Bronchitis Kaise Failta Hai

जैसा कि हमने पहले ही स्पष्ट किया है कि संक्रमित व्यक्ति छींकने, खांसने और बात करते हुए निकले ड्रॉपलेट के संपर्क में आने स्वस्थ व्यक्ति को भी एक्यूट ब्रोंकाइटिस हो सकता है। ज्यादातर मामलों में देखा जाता है कि स्वस्थ व्यक्ति को अगर एक्यूट ब्रोंकाइटिस होता है, तो इसकी समयावधि बहुत छोटी होती है। एक्यूट ब्रोंकाइटिस एक समय बाद ठीक हो जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार एक्यूट ब्रोंकाइटिस सप्ताह भर में अपने आप ठीक होने लगता है। ऐसा उन लोगों के साथ होता है, जिनकी इम्यूनिटी मजबूत है। अगर कोई पहले से बीमार है या इम्यूनिटी कमजोर है, तो एक्यूट ब्रोंकाइटिस को भी पूरी तरह ठीक होने में समय लग सकता है।

इसे भी पढ़ें: अस्थमा और ब्रोंकाइटिस में क्या अंतर है? जानें इनके लक्षण

एक्यूट ब्रोंकाइटिस से कैसे बचाव करें

चूंकि, यह स्पष्ट हो गया है कि एक्यूट ब्रोंकाइटिस संक्रामक रोग है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि इससे बचाव के कुछ तरीकों को अपनाया जाए, जैसे-

  1. संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में न आएं।
  2. जब भी संक्रमित व्यक्ति से मिलें, मास्क पहनकर रखें।
  3. हमेशा हाइजीन का ध्यान रखें। किसी संक्रमित व्यक्ति को छूने या हाथ मिलाने के बाद हैंड वॉश करना न भूलें।
  4. जब भी खांसी या छींक आए, तो मुंह में हाथ रखना न भूलें।
  5. अगर आप बीमार हैं यानी एक्यूट ब्रोंकाइटिस है, तो ऐसे में घर में ही रहें। स्वस्थ लोगों के संपर्क में आने से बचें।
  6. अपने हाथ, चेहरे और मुंह से बार-बार छूने से बचें।
All Image Credit: Freepik

FAQ

  • मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा ब्रोंकाइटिस वायरल है या बैक्टीरियल?

    सामान्य लोगों के लिए वायरल और बैक्टीरियल ब्रोंकाइटिस के बीच अंतर करना आसान नहीं है। फिर भी इसके बीच अंतर की बात करें, तो खांसी के दौरान निकलने वाले बलगम के रंग और उसकी मात्रा के साथ-साथ इनके लक्षणों की समयावधि भी अलग-अलग होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि 3-4 सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी हो, तो वह बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता हैं हालांकि, इसकी पुष्टि डॉक्टर कुछ टेस्ट के माध्यम से कर सकते हैं।
  • क्या ब्रोंकाइटिस एक खतरनाक बीमारी है?

    आमतौर पर एक्यूट ब्रोंकाइटिस खतरनाक नहीं होता है। इसके लक्षण कुछ सप्ताह में अपने आप ठीक होने लगते हैं। लेकिन, अगर आपको हृदय रोग या अस्थमा जैसे गंभीर लक्षण नजर आने लगे, तो इस स्थिति को हल्के में न लें। यह क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस का लक्षण हो सकते हैं।
  • ब्रोंकाइटिस कितने दिनों में ठीक हो जाता है?

    एक्यूट ब्रोंकाइटिस 2 से 3 सप्ताह में ठीक हो जाता है। लेकिन, क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस फेफड़ों से जुड़ी बीमार है, जो कि लंबे समय तक चलती है। यह जो लोग स्मोकिंग करते हैं, उन्हें ब्रोंकाइटिस होने का रिस्क रहता है।

 

 

 

Read Next

क्या बहुत अधिक पानी पीने से किडनी को नुकसान हो सकता है, जानें डॉक्टर से

Disclaimer