फिट इंडिया सर्वे - एक सप्ताह में चार घंटे से अधिक खर्च करता है भारतीय

अगर कोई आपसे कहे कि शहर में रहने वाले यूथ सुस्त होते हैं तो उन्हें ये सर्वे दिखाना। इस सर्वे के अनुसार एक औसत भारतीय एक सप्ताह में चार घंटे से अधिक खर्च करता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
फिट इंडिया सर्वे - एक सप्ताह में चार घंटे से अधिक खर्च करता है भारतीय


कौन कहता है कि इंडिया फिट नहीं है...

हाल ही में आए फिट इंडिया सर्वे आया है जिसके अनुसार एक औसत भारतीय फिट रहने के लिए एक सप्ताह में चार घंटे से अधिक खर्च करता है। ये सर्वे अपनी तरह का पहला सर्वे है। इस सर्वे के परिणाम हैरान भी करते हैं और खुश भी। खुश इसलिए क्योंकि ये फिट इंडिया की तस्वीर हमारे सामने रखती है और हैरान इसलिए की इसमें शहरों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, जिन्हें सामान्य तौर पर अनफिट और सुस्त माना जाता है।

इसें भी पढ़ें - कुछ इस तरह बनाएं अपनी सुबह खिली-खिली...



इस सर्वे में पहला स्थान पुणे को, दूसरा चंडीगढ़ को और तीसरा स्थान कोलकाता को प्राप्त हुआ है। दिल्ली को चौथा स्थान मिला है और पांचवे स्थान पर मुंबई ने जगह बनाई है।

फिट इंडिया सर्वे

ये सर्वे रिबॉक इंडिया ने किया है। ये भारत का अपनी तरह का पहला सर्वे है। इस सर्वे में शामिल हुए 10 में से 9 प्रतिभागियों ने महसूस किया कि फिटनेस जिंदगी के लिए बेहद जरूरी है और 80 प्रतिशत से अधिक लोग स्वस्थ जीवन शैली हासिल करने के लिए प्रेरित हुए हैं। इस सर्वे में पुणे को 7.65 अंक प्राप्त हुए हैं जिसके कारण इसने इस सर्वे में पहली रैंक प्राप्त की है। दूसरे स्थान पर 7.35 अंकों के साथ चंडीगढ़ है और तीसरे स्थान पर रहने वाले कोलकाता को 6.71 अंक मिले हैं। दिल्ली का 6.70 स्कोर रहा और वो तीसरे नम्बर आने के लिए एक अंक से पिछड़ गया। खैर कोई नहीं, फिर भी दिल्ली ने इस सर्वे में अच्छा प्रदर्शन किया है और टॉप 5 शहर में जगह बनाई है।

इसें भी पढ़ें - किस उम्र में आपका जिम जाना है सही, जानें

8 शहरों को किया गया था शामिल

इस सर्वे में 8 शहरों को शामिल किया गया था। इस सर्वे में शामिल हुए प्रतिभागियों में 54 फीसदी पुरुष थे और 46 फीसदी महिलाएं थीं, जिनकी उम्र 20-35 की थी।

 

Read more articles on Fitness in hindi.

Read Next

मानव गंगवानी ने बढ़ाई जस्टिन बीबर की खुमारी! जानें कैसे?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version