बच्चों के साथ ही वयस्कों के लिए भी जरूरी है वैक्सीनेशन, जानें कुछ वैक्सीन के नाम

Adult Vaccination: बच्चों के साथ ही वयस्कों के लिए भी वैक्सीनेशन बहुत जरूरी होता है। जानें इनके लिए कुछ वैक्सीन के नाम- 

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Mar 31, 2023 08:00 IST
बच्चों के साथ ही वयस्कों के लिए भी जरूरी है वैक्सीनेशन, जानें कुछ वैक्सीन के नाम

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Adult Vaccination in Hindi: वैक्सीनेशन यानी टीकाकरण सिर्फ बच्चों के लिए नहीं है। दरअसल, बच्चे के पैदा होने के बाद उसे तरह-तरह की बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगवाए जाते हैं। समय के साथ-साथ टीकों से मिलने वाली सुरक्षा खत्म होने लगती है। ऐसे में वयस्क होने के बाद भी टीकाकरण करवाया जा सकता है। कई लोगों को भ्रम है कि सिर्फ बचपन में ही वैक्सीनेशन करवाया जाता है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। वयस्क होने के बाद भी आप वैक्सीनेशन करवा सकते हैं। आपको बता दें कि टीके संक्रामक रोगों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। ऐसे में अगर आप एक वयस्क है, तो आपको भी बीमारियों से बचने के लिए टीका जरूर लगवाना चाहिए। इससे आपको इन बीमारियों से पूरी सुरक्षा मिलेगी, आप जल्दी से बीमार नहीं पड़ेंगे। सीडीसी के अनुसार प्रत्येक वयस्क व्यक्ति को भी टीकाकरण (Importance of Adult Vaccination in Hindi) जरूर करवाना चाहिए। 

वयस्कों के लिए वैक्सीनेशन का महत्व- Importance of Adult Vaccination in Hindi

सभी वयस्कों में गंभीर बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण की जरूरत होती है। टीकाकरण की मदद से बीमारियों को फैलने से रोका जा सकता है। इसलिए अगर आप एक वयस्क है, तो भी टीकाकरक जरूर करवाएं। 

adult vaccination

वयस्कों के लिए वैक्सीन के नाम- Name of Vaccine for Adults in Hindi

1. कोरोनावायरस:  कोरोनावायरस का टीका बच्चों के साथ ही वयस्कों को लगाना भी बहुत जरूरी होता है। आज विश्वभर में करोड़ों वयस्क कोविड-19 का टीका लगवा चुके हैं। कोविड-19 की वैक्सीन व्यक्ति को बीमार होने से बचाने में मदद करता है। साथ ही अगर किसी व्यक्ति को कोरोनावायरस हो भी जाता है, तो जोखिम कम होता है।

2. इंफ्लूएंजा: फ्लू या इंफ्लूएंजा को रोकने के लिए वयस्कों को भी टीका जरूर लगाना चाहिए। सीडीसी के अनुसार इंफ्लूएंजा का टीका 6 महीने या उससे अधिक उम्र के लोगों को लगाया जा सकता है। इंफ्लूएंजा से बचाव के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं।

इसे भी पढ़ें- National Vaccination Day 2023: जल्द आ सकती हैं इन 5 बीमारियों के लिए वैक्सीन, दुनियाभर में चल रही है रिसर्च

3. हेपेटाइटिस बी: वयस्कों के लिए हेपेटाइटिस बी का टीका लगवाना जरूरी होता है। 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग भी हेपेटाइटिस बी का टीका लगवा सकते हैं। खासकर, जिन लोगों को हेपेटाइटिस बी होने का जोखिम अधिक है, उन्हें जरूर लगवाना चाहिए। आपको बता दें कि हेपेटाइटिस बी लिवर को प्रभावित करती है। 

4. एचपीवी: सीडीसी के अनुसार 12 या उससे अधिक उम्र के लोग एचपीवी वैक्सीन लगवा सकते हैं। आपको बता दें कि एचपीवी एक आम वायरस है, जो कैंसर का कारण बनता है। ऐसे में अगर एचपीवी वैक्सीन लगवाई जाती है, तो सर्वाइकल कैंसर से बचाव किया जा सकता है।

टीकाकरण से पहले रखें इन बातों का ध्यान

अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है, तो इस दौरान वैक्सीनेशन से बचना चाहिए। जब आप इस बीमारी से पूरी तरह ठीक हो जाते हैं, तो इसके बाद टीका लगवा सकते हैं। इससे आप भविष्य में बीमार होने से बच सकते हैं।

कोई भी वैक्सीन लेने से पहले डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई वैक्सीन न लगवाएं।

टीकाकरण करवाने से पहले इसके लाभों और संभावित जोखिमों के बारे में अच्छी तरह से जान लें।

Disclaimer