आमतौर सब्जी के बिना खाना अधूरा होता है, क्योंकि सब्जी में तमाम ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो अन्य खाद्य पदार्थों में नहीं मिलते हैं और न ही खाने में कोई स्वाद रह जाता है। तो अगर आप खाना बगैर सब्जी के खा रहे हैं तो उसकी जगह आप इन 5 फूड को शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : विटामिन डी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है? नहीं जानते होंगे
बड़ी
बड़ी कहें या बरी, चना, मूंग, सोयाबीन आदि की बनी बरियां बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं, जिनका प्रयोग आप हरी सब्जियों के विकल्प के तौर पर कर सकते हैं। यह बहुत ही पौष्टिक होता है।
दाल
दाल भोजन का एक अभिन्न हिस्सा है, जिसे हर कोई पसंद करता है। अरहर, मूंग, चना, उड़द, मसूर या राजमा आदि को अपने मनपसंद अंदाज में बना सकते हैं। चाहें तो इसे रोटी की जगह चावल या रोटी के साथ खाएं। घर में सब्जी न हो तो यह पोषण और स्वाद के हिसाब से बेहतर विकल्प है।
कढ़ी
कढ़ी बनाने के लिए आपको सब्जियों की जरूरत नहीं है, बस हींग, लहसुन, मेथीदाना और कढ़ी पत्ते का तड़का लगाकर आप दही व बेसन की कढ़ी बना सकते हैं। इसे आप गुजराती, मराठी, या राजस्थानी अंदाज में बना सकते हैं। गर्मागर्म कढ़ी खाने से आपकी सर्दी भी भागती है और ठंडे मौसम में यह गर्माहट भी देती है।
बेसन
बेसन, बेसन गट्टे आदि भी सब्जी के नहीं होने पर खा सकते हैं, जो आपका जायका बदलेगा और बढ़ाएगा भी। आप इसे सूखा फ्राय कर सकते हैं या तरी वाली सब्जी भी बना सकते हैं।
अंकुरित अनाज
अंकुरित अनाज जैसे मूंग, मोठ, चना, मटर आदि को आप मजेदार सब्जी के रूप में बना सकते हैं, जो बच्चे भी शौक से खाते हैं और बड़े भी। इसे पोषण के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Diet & Nutrition In Hindi