
क्या आपने कभी हुला हूप एक्सरसाइज के बारे में सुना है? यह एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है। इसे करना बहुत ही आसान है। आप इसे घर पर ही आसानी से कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए प्लास्टिक की रिंग की जरूरत होती है। इसे कमर के चारों तरफ घुमाना होता है, जिससे बॉडी टोन होती है। आपने स्कूल में इस एक्सरसाइज को जरूर किया होगा या फिर देखा तो जरूर ही होगा। यह देखने में जितना दिलचस्प लगता है, करने में भी उतना ही मजेदार होता है। कोरोना काल में घर से बाहर निकलना बिल्कुल भी सेफ नहीं है, ऐसे में आप जिम जाने की जगह घर पर ही इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। वैसे भी देश के कई राज्यों में अभी लॉकडाउन लगा हुआ है, ऐसे में घर पर ही फिट रहने के विकल्प ढ़ूढ़ना जरूरी है। ऐसे में हुला हूप एक्सरसाइज फायदेमंद हो सकता है, इसे करना बहुत ही आसान है। YOBICS Workout की फाउंडर और टीवी सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर डॉक्टर कविता नालवा से जानें क्या है हुला हूप एक्सरसाइज और इसके फायदों के बारे में-
हुला हूप के फायदे (Benefits of Hula Hoop)
हुला हूप एक्सरसाइज करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इससे बॉडी टोन होती है, मसल्स मजबूत होती हैं और हड्डियां स्ट्रॉन्ग बनती हैं। इसके साथ ही इसे करने से मन की नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक विचार आते हैं। यह एक मजेदार एक्सरसाइज है, जिसे आप अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ कर सकते हैं। इसके लिए आपको जिम जाने की भी जरूरत नहीं है।
इसे भी पढ़ें - बोतल, कुर्सी, बैग जैसी चीजों से करें जिम जैसा वर्कआउट, फिटनेस ट्रेनर से जानें घर पर एक्सरसाइज के स्मार्ट तरीके
एकाग्रता बढ़ाए हुला हूप (Hula Hoop to Increase Concentration Power)
हुला हूप को करते समय काफी फोकस लगाना पड़ता है। ऐसे में अगर इसे नियमित रूप से किया जाए, तो मन की चंचलता को कम किया जा सकता है और एकाग्रता को बढ़ाया जा सकता है। हुला हूप दिमाग को शांत रखता है। अगर आपके मन में नेगेटिव विचार आते हैं, तो आप नियमित रूप से इसका अभ्यास कर सकते हैं। इससे आपके मन के नकारात्मक विचार दूर होंगे और आप हमेशा सकारात्मक सोच रखेंगी।
तनाव कम करे हुला हूप (Hula Hoop Reduce the Stress)
हुला हूप एक फन और मनोरंजन करने वाली एक्सरसाइज है। आप इसे अपने दोस्तों या परिवार वालों के साथ कर सकते हैं। इसे करने से आपका तनाव कम हो सकता है। अगर आप इसे नियमित रूप से करेंगे, तो तनाव हमेशा के लिए खत्म भी हो सकता है। अपने दिन-भर की थकान, चिंता, टेंशन और स्ट्रेस को दूर करने के लिए आप हुला हूप एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं। यह मन और दिमाग को शांत रखता है, साथ ही यह मन को एकाग्र भी रखता है।
वजन कम करने में फायदेमंद हुला हूप (Hula Hoop Beneficial in Reducing Weight)
अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं या वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो हुला हूप एक्सरसाइज करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे करने से आप कुछ ही दिनों में अपने वजन को मेंटेंन कर सकते हैं। हुला हूप एक फुल बॉडी वर्कआउट है, जिसे करने से कैलोरी कम करने में मदद मिलती है। इस एक्सरसाइज को करना मुश्किल भी नहीं है, आप बड़ी ही आसानी से इसे कर सकते हैं। अगर आप इस एक्सरसाइज को कुछ दिनों तक नियमित रूप से करेंगे तो आपको अपने वजन में फर्क जरूर महसूस होगा।
फुल बॉडी वर्कआउट है हुला हूप (Hula Hoop is Full Body Workout)
हुला हूप एक फुल बॉडी वर्कआउट है, इसलिए इसे करने से पूरे शरीर को ही फायदा मिलता है। रोजाना इस एक्सरसाइज को करने से बॉडी टोन होती है और एक परफेक्ट शेप में आती है। लड़कियों और महिलाओं के लिए हुला हूप एक्सरसाइज करना काफी फायदेमंद हो सकता है। वे इससे अपनी बॉडी को परफेक्ट और अच्छी शेप दे सकती हैं। नियमित रूप से हुला हूप करने से हिप्स टोन होती है और कमर और पेट का एक्सट्रा फैट लूज होता है। दरअसल, इस एक्सरसाइज से बॉडी रोटेट होती रहती है, जिससे बॉडी को टोन होने में मदद मिलती है।
बॉडी को फ्लैक्सिबल बनाए हुला हूप (Hula Hoop Made the Body Flexible)
अगर आपके पास ज्यादा एक्सरसाइज करने का समय नहीं है या आपको व्यायाम करना बोरिंग लगता है, तो आप हुला हूप एक्सरसाइज को कर सकते हैं। यह एक फन एक्सरसाइज है, जिसमें आप मस्ती के साथ एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे शरीर के सभी अंगों को फायदा मिलता है। अगर आप पूरे दिनभर में 10 मिनट ही हुला हूप एक्सरसाइज कर दें, तो यह भी काफी होता है। इससे बॉडी फ्लैक्सिबल बनती है और टोन होती है।
इसे भी पढ़ें - क्या है लंज एक्सरसाइज? फिटनेस ट्रेनर से जानें इसके फायदे-सावधानियां और करने का तरीका
हड्डियां मजबूत करे हुला हूप (Hula Hoop to Strengthen bones)
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप हुला हूप कर सकते हैं। अपनी हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए आप इसे नियमित रूप से कर सकते हैं। इसके साथ ही इस एक्सरसाइज को करने से कंधे से लेकर कमर तक की मासंपेशियां मजबूत होती हैं। इसलिए अपनी हड्डियों और मासंपेशियों को मजबूत करने के लिए आप रोजाना हुला हूप एक्सरसाइज कर सकते हैं।
हुला हूप के अन्य फायदे (Other Benefits of Hula Hoops)
- - नियमित रूप से हुला हूप करने से एब्स टोन होते हैं।
- - इससे पूरे शरीर की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।
- - यह पूरी बॉडी को टोन करने में भी मदद करता है।
- - सीटिंग वर्क करने वालों को हुला हूप जरूर करना चाहिए, क्योंकि इससे पूरे शरीर की मसल्स ओपन हो जाती है।
- - बॉडी को बैलेंस करने में भी मददगार होता है। इससे शरीर का बैलेंस आसानी से बनाया जा सकता है।
- - कोर मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाता है।
हुला हूप की सावधानियां (Hula Hoop Precautions)
किसी भी एक्सरसाइज को करने से पहले उसकी सावधानियों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। क्योंकि किसी भी एक्सरसाइज को अगर गलत तरीके से किया जाए, तो इससे फायदा मिलने की जगह नुकसान हो जाता है। ऐसे में अगर आप हुला हूप एक्सरसाइज करना चाहते हैं, तो पहले इसकी सावधानियों के बारे में जरूर जान लें।
- - अगर आप इस एक्सरसाइज को शुरुआत में कर रहे हैं, तो धीरे-धीरे करें। अपनी क्षमतानुसार इसकी स्पीड को आप बढ़ा सकते हैं।
- - इसके साथ ही अगर आप बिगिनर्स हैं, तो इसे 5-10 मिनट ही करें। धीरे-धीरे आप इसका समय बढ़ा सकते हैं।
- - शुरुआत में आपको इसे किसी फिटनेस ट्रेनर की देखरेख में ही करना चाहिए।
- - हुला हूप एक्सरसाइज को करने से पहले लाइट वॉर्मअप जरूर कर लें, ताकि आपकी मसल्स एक्टिव हो जाए।
- - किसी भी उम्र के लोग इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं।
.jpg)
इन तरीकों से कर सकते हैं हुला हूप एक्सरसाइज (You Can Do Hula Hoop Exercises in These Ways)
- - आप हुला हूप को सिंपल खड़े होकर कर सकते हैं।
- - इसके अलावा आप स्केटिंग करके भी हुला हूप एक्सरसाइज कर सकते हैं।
- - आप इस एक्सरसाइज के माध्यम से कार्डियों भी कर सकते हैं।
आप भी हुला हूप एक्सरसाइज करके खुद को फिट रख सकते हैं। इसे आप घर पर ही आसानी से कर सकते हैं। लेकिन शुरुआत में इसे धीरे-धीरे करें और किसी फिटनेस ट्रेनर की देखरेख में ही करें।
Read More Articles in Exercise and Fitness in Hindi