इन 8 समस्याओं में आपके लिए बहुत काम आ सकता है रोजमेरी ऑयल, जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका

रोजमेरी तेल के इस्तेमाल से आप ना सिर्फ अपने स्किन और बालों में नई जान ला सकते हैं। बल्कि इसके इस्तेमाल से कई गुणकारी फायदे भी होती हैं।

Kishori Mishra
Written by: Kishori MishraUpdated at: Mar 03, 2021 15:35 IST
इन 8 समस्याओं में आपके लिए बहुत काम आ सकता है रोजमेरी ऑयल, जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों को शरीर की विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए विशेष स्थान दिया गया है। आधुनिक समय में भले ही बाजार में कई तरह की दवाईयां आ चुकी हैं, लेकिन हम में से कई ऐसे लोग हैं, जो इन दवाईयों के बजाय आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों पर अधिक विश्वास करते हैं। आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों की सबसे खास बात यह होती है कि यह भले ही आपकी बीमारियों को देरी से ठीक करते हैं, लेकिन इससे आपको किसी तरह का कोई साइड-इफेक्ट नहीं होता है। साथ ही यह आपकी समस्या को जड़ से खत्म करने की क्षमता रखता है। हमारे आसपास मौजूद कई ऐसी आयुर्वेदिक चीजे हैं, जो गंभीर से गंभीर परेशानी को कंट्रोल करने की क्षमता रखते हैं। आज हम आपको इस लेख के जरिए रोजमेरी जड़ी-बूटी के बारे में बताने जा रहे हैं। अधिकतर लोग रोजमेरी का इस्तेमाल तेल के रूप में करते हैं। रोजमेरी में घातक से घातक बीमारियों को दूर करने की क्षमता होती है। साथ ही इससे प्राप्त प्राकृतिक तेल का इस्तेमाल आप एसेंशियल ऑयल के रूप में कर सकते हैं, जो स्किन से लेकर बालों के लिए फायदेमंद होता है। अधिकतर लोग रोजमेरी का इस्तेमाल तेल के ही रूप में करते हैं। वहीं, कुछ स्थाने में रोजमेरी के पत्तों का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। रोजमेरी ना सिर्फ आपकी स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होती है, बल्कि इसके इस्तेमाल से आप विभिन्न बीमारियों को भी कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से -

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि रोजमेरी का इस्तेमाल कई आयुर्वदिक औषधी में किया जाता है। इसमें वे सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक है। रोजमेरी में फैटी एसिड, विटामिन (A, B, C, D2 and D3) की प्रचुरता होती है। इतना ही नहीं, इस तेल के इस्तेमाल से आप शरीर में आयरन की कमी को भी पूरा कर सकते हैं। इसमें मैग्नीशियम, फास्फोरस, सोडियम, पोटैशियम, जिंक और कैल्शियम जैस तत्व भी भरपूर रूप से होते हैं। इन तत्वों के आधार पर हम कह सकते हैं कि रोजमेरी हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे कि इसका सेवन करने से पहले एक बार एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें। बिना एक्सपर्ट के सहानुसार इसका सेवन करने से आपके शरीर को कई तरह का नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं इसके कुछ फायदे और नुकसान- 

रोजमेरी तेल के फायदे (benefits of Rosemary)

1. सिर दर्द

एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आप नियमित रूप से अपने बालों में रोजमेरी तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपको सिरदर्द की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। रोजमेरी तेल में दर्द निवारण गुण छिपा होता है, जो आपके सिर दर्द की परेशानी से राहत दिला सकता है।

इसे भी पढ़ें - मंजिष्ठा: मजीठ पौधे की जड़ 'मंजिष्ठा' में होते हैं कई औषधीय गुण, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके 9 फायदे

2. तनाव को करे दूर

आधुनिक समय में बढ़ते स्ट्रेस को कम करने के लिए आप रोजमेरी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजमेरी तेल के इस्तेमाल से मांसपेशियों में दर्द की परेशानी से राहत पा सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, रोजमेरी तेल को सूंघने से दिमाग शांत होता है, जिससे स्ट्रेस लेवल कम होता है। इतना ही नहीं रोजमेरी तेल को सूंघने से आपका मूड भी काफी अच्छा होता है। इसकी खूशबू से आपका शरीर फ्रेश फील करता है। इसलिए जब भी तनाव महसूस करें, तो रोजमेरी तेल का इस्तेमाल जरूर करें।

3. एंटी इंफ्लेमेटरी गुण से है भरपूर

रोजमेरी तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो शरीर में दर्द और सूजन को कम करने में असरदार है। दर्द और सूजन से प्रभावित स्थान पर रोजमेरी तेल के इस्तेमाल से आप दर्द और सूजन की परेशानी को दूर कर सकते हैं।

4. ब्लड सर्कुलेशन के लिए है बेहतर

शरीर के ब्लड सर्कुलेशन में किसी तरह की रुकावट पैदा होने से शरीर को उचित रूप से पोषक तत्व और ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। जिससे शरीर की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होने की संभावना बढ़ जाती हैं। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन में किसी तरह की परेशानी होने पर ब्लड क्लॉट और पैरों में अल्सर जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसे में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करना जरूरी होता है। ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में रोजमेरी फायदेमंद हो सकती है। रोजमेरी तेल के इस्तेमाल से आप ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ा सकते हैं। दरअसल, रोजमेरी में विटामिन बी-6 भरपूर रूप से होता है, जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स का उत्पादन बढ़ाती है। साथ ही इससे आपका नर्वस सिस्टम भी बेहतर होता है।

इसे भी पढ़ें - मुंह की दुर्गंध या सांसों की बदबू से हैं परेशान? आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानिए इस समस्या के लिए आसान नुस्खे

5. बालों के लिए है फायदेमंद

रोजमेरी तेल के इस्तेमाल से आप अपने बेजान बालों में जान डाल सकते हैं। नियमित रूप से बालों में रोजमेरी तेल का इस्तेमाल करने से झड़ते बालों की परेशानी को दूर कर सकते हैं। साथ ही इसके इस्तेमाल से आपके बालों का विकास भी अच्छा होता है।

6. मेमोरी बूस्टर है रोजमेरी तेल

रोजमेरी तेल के इस्तेमाल से आप अपने मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को सुधार सकते हैं। यह आपके लिए मेमोरी बूस्टर की तरह कार्य करता है। आपकी याददाश्त क्षमता को बढ़ाने में रोजमेरी तेल फायदेमंद हो सकता है। कमजोर याददाश्त की परेशानी होने पर अपने सिर पर रोजमेरी तेल जरूर लगाएं। इससे आपको काफी फायदा पहुंच सकता है।

7. मांसपेशियों में दर्द और पेट संबंधी परेशानी होगी दूर

पेट से जुड़ी परेशानी को दूर करने में रोजमेरी तेल फायदेमंद हो सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, इस रोजमेरी तेल से पेट पर मसाज करने से कब्ज की परेशानी से राहत पा सकते हैं। साथ ही पेट में दर्द होने पर इस तेल के इस्तेमाल से आपको आराम मिल सकता है।

इसके अलावा मांसपेशियों में होने वाले दर्द और सूजन से राहत दिलाने में रोजमेरी तेल असरकारी हो सकता है। इससे आपको दर्द और सूजन के एहसास से तुरंत आराम मिल सतकता है। दरअसल, रोजमेरी तेल में एंटीस्पास्मोडिक (antispasmodic) गुण मौजूद होता है, मांसपेशियों में होने वाले ऐंठन और दर्द से राहत दिलाने में असरदार साबित होता है।

इसे भी पढ़ें - मानसिक समस्याओं को दूर करता है ब्राह्मी (गोटू कोला), एक्सपर्ट से जानें इसके इस्तेमाल के फायदे और नुकसान

8. श्वसन स्वास्थ्य को करे दूर

रोजमेरी में रोजमेरीनिक एसिड होता है, जो श्वसन की परेशानी को कंट्रोल करने में असरदार है। अस्थमा और श्वसन जैसी अन्य परेशानी को दूर करने में यह आपके लिए फायदेमंद होता है।

कैसे कर सकते हैं रोजमेरी तेल का इस्तेमाल  (How to Use Rosemary)

रोजमेरी तेल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन इसके साथ ही यह जानना जरूरी है कि आप इस तेल का इस्तेमाल किस तरह करें। आइए जानते हैं रोजमेरी इस्तेमाल करने का तरीका-

  • नाक बंद होने पर कॉटन के कपड़े में रोजमेरी तेल की कुछ बूंदें डालें। अब इस कपड़े को सूंघे, इससे नाक बंद की परेशानी दूर होगी। ध्यान रहे कि आपको तेल नाक में नहीं डालना है।
  • शरीर में दर्द होने पर आप अपनी हथेली पर रोजमेरी तेल की कुछ बूंदें लें। इस तेल से हल्के हाथों से प्रभावित हिस्से की मालिश करें। इससे आपको मांसपेशियों के दर्द से राहत मिलेगा।
  • इतना ही नहीं दुर्गंध वाले स्थान पर आप रोजमेरी का इस्तेमाल डिफ्यूजर के रूप में भी कर सकते हैं।
  • बालों के सही विकास के लिए रोजमेरी तेल का इस्तेमाल अपने बालों पर करें। इससे झड़ते बालों की परेशानी से राहत पा सकते हैं।

रोजमेरी तेल के नुकसान (Side Effects of Rosemary)

रोजमेरी तेल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसके इस्तेमाल से आपको कुछ साइड-इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इसलिए इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। रोजमेरी तेल के इस्तेमाल से होने वाले साइड-इफेक्ट्स

  • एलर्जिक समस्या (सेंसटिव स्किन वाले लोगों को इससे एलर्जी की परेशानी हो सकती है। इसलिए इसकी जांच करने के बाद ही इस तेल का इस्तेमाल करें।)
  • दस्त
  • उल्टी
  • सुस्ती
  • किडनी का खराब होना

रोजमेरी तेल के फायदे अनेक है। लेकिन इस तेल का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना ना भूलें। वैसे इसके साइड-इफेक्ट्स काफी दुर्लभ हैं। लेकिन किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

Read More Articles on Ayurveda in Hindi  

Disclaimer