Mud Mask Benefits : मड यानी मिट्टी से तैयार मास्क स्किन के लिए काफी हेल्दी माने जाता है। यह स्किन से डेड सेल्स को हटाने में आपकी मदद कर सकता है। नियमित रूप से मड मास्क चेहरे पर लगाने से रैशेज, खुजली और लालिमा कम हो सकती है। साथ ही इससे आपकी स्किन पर ग्लो आ सकता है। घर पर आप कई तरह से मड मास्क तैयार कर सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे असरदार मड मास्क के बारे में बताएंगे, जिससे आप स्किन पर मौजूद समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं चेहरे पर कैसे इस्तेमाल करें मड मास्क और बनाने का तरीका क्या है?
चेहरे पर मड मास्क लगाने का तरीका क्या है?
1. चारकोल मड मास्क है फायदेमंद
चारकोल मड मास्क आपकी स्किन की खूबसूरती को निखार सकता है। इस मास्क आप अपनी स्किन को डिटॉक्सिफाई कर सकते हैं। मास्क तैयार करने के लिए एक्टिवेटेड चारकोल, मुल्तानी मिट्टी, हेजल और टी ट्री ऑयल की आवश्यकता है।
इसे भी पढ़ें -चॉकलेट फेस मास्क से चेहरे को बनाएं बेदाग और ग्लोइंग, जानें बनाने के तरीका
इस मास्क को बनाने के लिए 1 कटोरी लें। इसमें 3 चम्मच क्ले और एक चम्मच एक्टेवेटेड चारकोल मिक्स करें। इसके बाद इसमें 3 चम्मच विच हेजल और टी ट्री ऑयल डालकर इसे अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ समय के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने चेहरे को साफ कर लें। इससे आपकी स्किन पर जमा एक्स्ट्रा ऑयल बाहर निकल सकते हैं। साथ ही स्किन पर बेहतर निखार आ सकता है।
2. कॉफी मड मास्क का करें इस्तेमाल
चेहरे की रंगत सुधारने के लिए कॉफी मड मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मास्क को तैयार करने के लिए 2 से 3 चम्मच रेड क्ले (लाल मिट्टी) लें। इसमें 1 चम्मच करीब कॉफी, आधा चम्मच विनेगर, 1 चम्मच गुलाब जल और 10 से 15 टी ट्री ऑयल की बूंदें डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर सूखने दें। अब करीब 15 से 20 मिनट के बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इस मास्क के इस्तेमाल से चेहरे की टैनिंग दूर होगी। साथ ही कुछ ही सप्ताह में आपके चेहरे पर निखार आएगा।
3. एवोकाडो मड मास्क
स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए एवोकाडो मड मास्क लगाएं। इससे आपकी स्किन ग्लो करेगी। मास्क तैयार करने के लिए एक कटोरी लें। इसमें 1 एवोकाडो को मैश करके डालें। अब इसमें 1 चम्मच बेंटोनाइट क्ले, शहद और एवोकाडो ऑयल डालकर मिक्स करें। इसके बाद इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। जब मास्क सूख जाए तो अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से क्लीन कर लें। इससे आपकी स्किन पर निखार आएगा।
4. शहद मड मास्क
शहद मड मास्क से स्किन संवेदनशील स्किन वालों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। इस मास्क को तैयार करने के लिए 1 चम्मच शहद लें। इसमें ब्लैक क्ले अपने जरूरत के अनुसार मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। अब इस मास्क को कुछ देर के लिए सूखने दें। जब मास्क चेहरे से अच्छी तरह सूख जाए तो अपने चेहरे को धो लें। इससे आपकी स्किन ग्लो करेगी।
मड मास्क स्किन के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की परेशानी है तो एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही मड मास्क का इस्तेमाल करें।