जाने कैसे झड़ते बालों के लिए इस्तेमाल करें मैंगो हेयर पैक

अगर आपके बाल बहुत झड़ते हैं तो मैंगो हेयर पैक का इस्तेमाल करें। ये बालों का झड़ना भी कम करेगा और बालों की कंडीशनिंग भी केरगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
जाने कैसे झड़ते बालों के लिए इस्तेमाल करें मैंगो हेयर पैक

दो साल पहले नीता के बाल हमेशा झड़ते रहते थे। वो एक बार कंघी करती थी कि दस-बीस बाल कंघी में आ जाते। धीरे-धीरे जब उसके बाल बहुत हल्के हो गए तो नीता ने ट्रीटमेंट लेना शुरू किया। लेकिन उन ट्रीटमेंट्स से कोई फर्क नीता को नहीं पड़ रहा था। एक दिन नीता की दोस्त ने उसे मैंगो हेयर पैक ट्राय करने के लिए कहा। दो हफ्ते में ही नीता के बालों की समस्या ठीक हो गई। अब नीता गर्मी में मैंगो हेयर पैक का इस्तेमाल जरूर करती है।


मैंगो हेयर पैक झड़ते बालों और बेदाग त्वचा पाने के लिए बहुत अधिक फायदेमंद है।

बालों का झड़ना

उम्र बढ़ने के साथ बालों की ग्रोथ कम हो जाती है। साथ ही बाल झड़ने भी शुरू हो जाते हैं। लेकिन आज की व्यस्त जिंदगी और अनियमित खानपान की वजह से बाल उम्र से पहले कमजोर हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं। ऐसा सिर और बालों की जड़ों में कुछ विशेष पोषण की कमी से होता है। इन स्थितियों में बालों का अलग से ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। तो ऐसे में मैंगो हेयर पैक ट्राय करें। ये बालों का झड़ना रोकेगा और बालों की नैचुरल तौर पर कंडीशनिंग कर बालों को मजबूत बनाएगा।

अब आप सोच रहे होंगे कि ये मैंगो हेयर पैक कैसे बनता है। तो आइये जानते हैं मैंगो हेयर पैक बनाने का तरीका।

  • सबसे पहले पके हुए आम को छील लें।
  • फिर उसके पल्‍प को निकाल लें और उसका पेस्‍ट बना लें।
  • अब इस पल्प के पेस्ट में थोड़ा सा दही और 1 चम्‍मच बादाम तेल डालकर मिक्‍स करें।
  • अब इस मैंगो पैक को बालों की जड़ों में लगाएं और सूखने दें।
  • फिर सादे पानी से बालों को धो लें।
  • आम में मौजूद विटामिन ए और सी बालों को जरूरी पोषण पहुंचाते हैं।
  • ये मैंगो पैक बालों के साथ त्‍वचा के लिये भी अच्‍छा होता है।
  • यह बालों की नैचुरल तौर पर कंडीशनिंग कर बालों को जड़ से मजबूत बनाता है।

 

Read more articles on Beauty in Hindi.

Read Next

पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए करें पाइन एप्पल पेडीक्योर

Disclaimer