
13 साल की उम्र के बाद लगभगर हर महिला को पीरियड्स होते हैं। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे पेट के निचले हिस्से में दर्द, पैरों में दर्द, मूड स्विंग होना, सिरदर्द होना आदि। हालांकि जरूरी नहीं है कि सब महिलाओं को इन समस्याओं का सामना करना पड़े। लेकिन जिन महिलाओं को ये प्रॉब्लम होती है, वे इसके लिए तरह-तरह के उपाय आजमाती हैं। कई बार तो महिलाएं दर्द की वजह से तनाव से भर जाती हैं और चिड़चिड़ी हो जाती हैं। ऐसी सिचुएशन से डील करने के लिए कुछ महिलाएं तो डॉक्टर के परामर्श पर दवाईयां भी लेती हैं। वैसे पीरियड्स क्रैंप्स और पीरियड्स में दर्द होने पर आप अदरक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि अदरक की मदद से किस तरह आपको पीरियड्स के दर्द में आराम मिल सकता है।
कैसे मिलता है अदरक से पीरियड्स के दर्द में आराम
आमतौर पर पीरियड्स होने पर उन महिलाओं के पेट में दर्द होता है, जो शारीरिक रूप से कमजोर होती हैं। वैसे हर बार ऐसा हो, यह जरूरी नहीं है। इसके बावजूद एक आम अवधारणा यही मानी जाती है कि जो महिलाएं कमजोर होती हैं या शरीर में पोषक तत्वों की कमी आती है, तो पीरियड्स के दौरान तकलीफ हो सकती है। इन्हीं समस्याओं में से एक है पेट में दर्द होना। पेट में दर्द से आराम पाने के लिए अदरक उपयोगी उपाय है। अदरक में जिंजरोल नाम का एक तत्व पाया जाता है, जो बेहद शक्तिशाली योगिक गुण होता है। इसके अलावा यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है, जिसके सेवन से पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन कम होती है, दर्द से आराम मिलता है और सूजन से भी राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें : पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए पिएं ये 5 तरह की चाय
अदरक का उपयोग कैसे करें
अदरक की चाय : अदरक की चाय पीने से पीरियड्स में दर्द से आराम मिलता है। अदरक की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी लें। इसमें अदरक का एक टुकड़े को अच्छी तरह से कूट लें। कुटी अदरक को पानी में डाल दें और कुछ देर के लिए पानी को उबलने दें। करीब दस मिनट तक पानी को उबाल लें। अब इस पानी को छलनी की मदद से छानकर एक कप में डालें। इस पानी को चाय की चुस्कियां लगाकर पिएं। पीरियड्स के दिनों में अदरक से बनी इस चाय को दो से तीन बार पी सकते हैं। दर्द से जल्द आराम आने लगेगा।
इसे भी पढ़ें : पीरियड्स के बाद भी रहता है दर्द तो कारण हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें बचाव के उपाय
अदरक का रस : अदरक का पेस्ट बनाकर भी पीरियड्स के दिनों में इसका सेवन किया जा सकता है। सबसे पहले आप अदरक को अच्छी तरह कूट लें। बेहतर होगा अगर आप इसे अच्छी तरह ग्राइंडर में ब्लेंड कर लें। इसके बाद कुटी अदरक या पिसे हुए अदरक को अच्छी तरह नीचोड़ लें। इससे जो जूस मिले, उसमें चीनी मिलाएं। इस रस को पिएं। पेट में दर्द से तुरंत आराम मिलने लगेगा।
शहद और अदरक रस : एक से डेढ़ कप गुनगुने पानी में कुटी अदरक को उबाल लें। हल्का गुनगुना होने पर इसमें एक चम्मच शहद डालें। रोजाना सुबह उठकर इस मिश्रण को खाली पेट पिएं। पीरियड्स के दिनों में इससे आपको काफी आराम आएगा। दर्द से भी राहत मिलेगी।
हल्दी और अदरक की चाय : चूंकि हल्दी और अदरक दोनों में सूजन-रोधी गुण होते हैं, मासिक धर्म के दौरान हल्दी और अदरक की चाय पीने से लंबे समय से हो रहे मासिक धर्म की ऐंठन में कमी आती है। हल्दी और अदरक की चाय बनाने के लिए दोनों पानी में उबाल लें। जब पेट दर्द या ऐंठन असहनीय लगने लगे, तब इस पानी का चाय की तरह सेवन करें।
ध्यान रखें कि हर महिला को अदरक के रस का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अदरक से उनके पीरियड्स ट्रिगर कर सकते हैं और भारी रक्तस्राव हो सकता है।