Benefits Of Dandelion On Fertility: डंडेलियन के फूल देखने में जितने सुंदर होते हैं, उससे कही अधिक ये सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। सिर्फ फूल ही नहीं, इसकी जड़ और पत्तियां भी कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होती हैं। पारंपरिक चिकित्सा में इनका प्रयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए दवा के रूप में किया जाता है। यह कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है। साथ ही इसमें कई औषधीय गुण भी होते हैं, जिससे यह शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने और डिटॉक्सिफाई करने में मदद करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, प्रजनन क्षमता में सुधार कर इंफर्टिलिटी की समस्या को दूर करने में भी डंडेलियन आपकी बहुत मदद कर सकती है? क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें, तो महिलाओं की कई समस्याओं को दूर करने में डंडेलियन बहुत लाभकारी है। प्रजनन क्षमता में सुधार करने में यह कई तरह से आपकी मदद कर सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
प्रजनन क्षमता बढ़ाने में कैसे लाभकारी है डंडेलियन- How Dandelion Helps To Boost Infertility
डंडेलियन की जड़ या पत्तियां लिवर फंक्शन में सुधार करती हैं और पित्त के उप्तादन को बढ़ावा देने में मदद करती हैं। साथ ही टॉक्सिन्स को नष्ट करती है। लिवर को डिटॉक्स करने में यह बहुत लाभकारी है। यह शरीर में हार्मोन्स के स्तर में भी सुधार करती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हार्मोन्स को मेटाबॉलाइज करने में लिवर अहम भूमिका निभाता है। डंडेलियन अनियमित पीरियड्स की समस्या दूर करने में मदद करती है और पीसीओएस और पीसीओडी जैसी स्थितियों से बचाव करती है। यह पीएमएस के लक्षणों को कम करने और पीरियड्स के दौरान होने वाली गंभीर ऐंठन से बचाव में मदद करती है। यह अंडों की गुणवत्ता में भी सुधार करती है। साथ ही महिलाओं में चिंता और तनाव जैसी स्थितियों से लड़ने में मदद करती है, जो प्रजनन क्षमता को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं।
इसे भी पढें: क्या रोज नींबू पानी पीने से वजन कम होता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
इसे भी पढें: ककड़ी खाने से घटता है तेजी से वजन, जानें कैसे करें इसका सेवन
डंडेलियन को डाइट में शामिल कैसे करें- How To Use Dandelion To Improve Fertility
इसे डाइट में शामिल करने का सबसे आसान तरीका है, डंडेलियन की चाय का सेवन करना। आप अपनी रेगुलर चाय की बजाए दिन में 2-3 बार डंडेलियन की जड़ या पत्तियों की चाय बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। आप गुनगुने पानी में इसका पाउडर मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। बाजार में डंडेलियन पाउडर आसानी से मिल जाता है। हालांकि, इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही किया जाना चाहिए। वह आपको इसकी सही मात्रा और सेवन का तरीका बेहतर बता सकते हैं। गलत तरीके से इसका सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version