
Lemon Water To Reduce Weight: खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण मोटापे या वजन बढ़ने की समस्या बहुत ज्यादा लोगों में देखी जाती है। इस समस्या के कारण आपको शरीर से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां जैसे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा रहता है। वजन कम करने के लिए लोग तमाम तराह के डाइट और एक्सरसाइज प्लान फॉलो करते हैं। आज के समय में मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट्स भी मौजूद हैं, जिनका सेवन करने से वजन कम करने का दावा किया जाता है। वजन कम करने के लिए बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी चीज का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। वजन कम करने के लिए लोग नींबू पानी का भी सेवन करते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं क्या वाकई नींबू पानी पीने से आप वजन कम कर सकते हैं या यह सिर्फ मिथक मात्र है।
क्या नींबू पानी पीने से वजन कम होता है?- Does Drinking Lemon Water Reduce Weight?
आपने बहुत से लोगों को पेट की चर्बी घटाने और वजन कम करने के लिए नींबू पानी पीते हुए देखा होगा। ऐसा माना जाता है कि सुबह के समय गर्म या गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पीने से वजन कम होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के डायटीशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि नींबू के रस में मौजूद गुण शरीर में बढे हुए फैट को कम करने का काम करते हैं। नींबू पानी पीने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मेटाबोलिज्म बूस्ट होता है। नियमित रूप से नींबू पानी का सेवन करने से पेट के आसपास बढ़ी हुई चर्बी को कम करने और वजन घटाने में फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या ज्यादा प्रोटीन खाने से लिवर डैमेज हो सकता है? जानें डॉक्टर की राय
दरअसल नींबू पानी में कैलोरी भी कम मात्रा में पायी जाती है। इसका सेवन करने से आपको कई फायदे मिलते हैं और वजन बढ़ने का खतरा भी नहीं रहता है। दरअसल नींबू पानी का सेवन करने से आपके शरीर में पानी की आपूर्ति होती है और शरीर को अच्छी तरह से हाइड्रेट होने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकलते हैं। शरीर जब सही ढंग से हाइड्रेट होता है, तो फैट ब्रेकडाउन की प्रक्रिया भी सही ढंग से होती है। इससे शरीर में जमा हो रहे फैट को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा नींबू पानी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर का मेटाबोलिज्म बूस्ट करने का काम करते हैं। नींबू पानी में कैलोरी की कम मात्रा होती है, लेकिन इसका सेवन करने से आपका पेट भर जाता है। इससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और वजन बढ़ने का खतरा कम होता है।
वजन कम करने के लिए कैसे पिएं नींबू-पानी?- How To Drink Lemon Water For Weight Loss?
रोजाना सुबह के समय गुनगुने पानी में नींबू का रस निचोड़कर पीने से आपको बहुत फायदा मिलता है। इसका सेवन करने से आपको न सिर्फ वजन कम करने में फायदा मिलता है, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बूस्ट होती है। लेकिन ध्यान रखें बहुत ज्यादा नींबू पानी पीने से आपको कई नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए दिन में एक से ज्यादा नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए, या इसके लिए डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)