आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के लिए लगाएं नारियल तेल, जल्द दूर होगी समस्या

Coconut Oil For Dark Circles In hindi: क्या आप भी आंखों के नीचे काले घेरों से परेशान हैं? तो इस तरह नारियल तेल का प्रयोग करें, जल्द फायदा मिलेगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के लिए लगाएं नारियल तेल, जल्द दूर होगी समस्या


Coconut Oil For Dark Circles In hindi: त्वचा और बालों से लेकर खाना पकाने तक, आपने लोगों कई तरह से नारियल तेल का प्रयोग करते देखा होगा। यह पोषण और कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें स्मोकिंग प्वाइंट भी काफी अधिक होता है, जिससे यह तेल अधिक समय तक पकाने पर भी खराब नहीं होता है। त्वचा और बालों की कई समस्याएं दूर करने के लिए भी नारियल तेल प्रयोग काफी बड़े स्तर पर किया जाता है। आंखों के नीचे मौजूद काले घेरों की समस्या दूर करने में भी नारियल तेल बहुत लाभकारी है। इन दिनों लोगों में डार्क सर्कल की समस्या बहुत आम हो गई है। इसके पीछे शरीर में पोषण की कमी से लेकर, नींद में कमी तक कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। अगर अपने खानपान और नींद में सुधार कर, अपनी आंखों के नीचे नियमित रूप से नारियल तेल लगाएं, तो यह जल्द आपको डार्क सर्कल से छुटकारा दिला सकता है। इस लेख में हम आपको इसके फायदे और प्रयोग का आसान तरीका बता रहे हैं।

Coconut Oil For Dark Circles In hindi

डार्क सर्कल दूर करने में कैसे लाभकारी है नारियल तेल- Coconut Oil Benefits To Reduce Dark Circles

आमतौर पर डार्क सर्कल शरीर में पानी, पोषण और नींद की कमी के कारण देखने को मिलते हैं। इसके अलावा कुछ मामलों में यह समस्या एलर्जी के कारण भी हो सकती है। यह पिगमेंटेशन और सनबर्न के कारण भी डार्क सर्कल हो सकते हैं। जब आप आंखों के नीचे नारियल तेल लगाते हैं, तो इससे त्वचा को मॉइस्चराइज और हाइड्रेशन को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। यह आंखों के नीचे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। यह डैमेज रक्त वाहिकाओं को ठीक करने में मदद करता है। यह त्वचा की रंगत में सुधार करता है, जिससे यह पिगमेंटेशन और त्वचा का कालापन दूर करने में बहुत सहायक है। यह झुर्रियों और फाइन लाइन्स को भी कम कम करता है। इससे काले घेरे कम नजर आते हैं।

इसे भी पढें: ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए लगाएं मलाई, जानें प्रयोग का तरीका

डार्क सर्कल्स के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कैसे करें

अगर आप डार्क सर्कल से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल प्रयोग करने का सोच रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आपको वर्जिन कोकोनट ऑयल का ही प्रयोग करना है।

इसे भी पढें: डार्क सर्कल हटाने के लिए इस तरह करें दही का प्रयोग, मिलेगा फायदा

आंखों के नीचे नारियल तेल लगाएं। इससे कुछ मिनट धीरे-धीरे उंगलियों की मदद मालिश करें। इसे अच्छी तरह त्वचा में अवशोषित होने दें और छोड़ दें। ऐसा रोज रात में सोने से पहले करें। आप दिन में 2 बार भी इसका प्रयोग कर सकते हैं। इस तरह आपको जल्द डार्क सर्कल से छुटकारा मिल सकता है।

All Image Source: Freepik

Read Next

चेहरे पर लगाएं जौ का फेस पैक, स्किन को मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer