
Skin Care Tips in Hindi : चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाना आखिरकार किसे पसंद नहीं होता है। खासकर लड़कियां इन कामों में ज्यादा आगे रहती है। स्किन को बेदाग बनाने के लिए लड़कियां कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट, बाजार में मिलने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट और घरेलू नुस्खों को ट्राई करती हैं। चेहरे की रंगत को निखारने के लिए अगर आप भी कोई नया नुस्खा खोज रही हैं, तो जौ का इस्तेमाल कर सकती हैं। जौ के पोषक तत्व त्वचा की रंगत को निखारने के साथ-साथ, गर्मी के मौसम में धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण होने वाली ऑयली स्किन प्रॉब्लम, पिंपल्स और एक्ने से भी राहत दिलाते हैं। आइए जानें त्वचा के लिए जौ के फायदे और फेस पैक बनाने के तरीके के बारे में।
जौ का फेस पैक कैसे बनाएं?
त्वचा की परेशानियों से राहत पाने के लिए जौ का फेस पैक बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको जौ को कम से कम 2 घंटों के लिए पानी में भिगोना पड़ेगा। इसके बाद ही यह फेस पैक के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है जौ का फेस पैक।
सामग्री की लिस्ट
- पानी में भीगे हुए जौ - 2 से 3 चम्मच
- दही - 3 चम्मच
- हल्दी - 1/2 छोटी चम्मच

बनाने का तरीका
- जौ का फेस पैक बनाने के लिए पानी में भिगोए हुए जौ को ग्राइंडर में पीस लें।
- अब पीसे हुए जौ में 2 से 3 चम्मच दही को मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- इस पेस्ट में हल्दी डालें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- आपका 100 प्रतिशत नैचुरल जौ का फेस पैक तैयार हो चुका है।
चेहरे पर कैसे लगाएं जौ का फेस पैक?
चेहरे पर जौ का फेस पैक लगाने से पहले त्वचा को क्लींजर या फेस वॉश से क्लीन करें।
जब चेहरा सही तरीके से साफ हो जाए, तो जौ के फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
15 से 20 मिनट तक फेस पैक चेहरे पर लगा रहने दें।
जब फेस पैक सूख जाए, तो चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।
आप जौ और दही के इस फेस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में एक बार कर सकते हैं।
गर्मी के मौसम में टैनिंग को कम करने के लिए भी आप इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
चेहरे पर जौ का फेस पैक लगाने के फायदे
जौ में पाए जाने वाले पोषक तत्व स्किन को डीप क्लीके पिंपल्स, एक्ने और त्वचा पर मौजूद गंदगी को साफ करने में मदद करते हैं।
इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से उम्र से पहले होने वाली झुर्रियों और झाइयों से छुटकारा मिलता है।
जौ और दही के पोषक तत्व स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ेंः पुदीने की पत्तियों से घर पर करें फेशियल, चेहरे पर आएगा इंस्टैंट ग्लो
जौ में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ब्लैकहेड्स कम करने में भी मदद करता है।
नोट : गर्मी या किसी भी अन्य मौसम में स्किन पर किसी भी तरह का फेस पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। पैच टेस्ट के दौरान अगर आपको किसी तरह की स्किन प्रॉब्लम जैसे की खुजली, जलन और रैशेज नजर आते हैं, तो इसका इस्तेमाल न करें।
Pic Credit: Freepik.com