हर महिला अपने फिगर को परफेक्ट बनाना चाहती है। इसके लिए महिलाएं कई तरह-तरह के उपायों का भी सहारा लेती हैं। परफेक्ट बॉडी शेप से लोगों की पर्सनैलिटी निखरती है। साथ ही कॉन्फिडेंट भी बढ़ता है। महिलाओं को अपना फिगर परफेक्ट बनाने के लिए स्तन के आकार यानि ब्रेस्ट साइज पर विशेष ध्यान देना होता है। कुछ महिलाओं का ब्रेस्ट साइज नैचुरली (Increase Breast Size Naturally) सही होता है, जिसके लिए उन्हें किसी भी तरह के मेहनत की जरूरत नहीं होती है। वहीं, कुछ ऐसी महिलाएं होती हैं, जिनके ब्रेस्ट का आकार या तो छोटा होता है या फिर काफी ज्यादा बढ़ा। इन दोनों ही स्थितियों में महिला का फिगर खराब दिखता है। ब्रेस्ट का साइज को कम करने के लिए आप एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं। लेकिन अगर आपको ब्रेस्ट साइज बढ़ाना है, तो इसके लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ डाइट और घरेलू नुस्खों पर भी फोकस करना होता है।
अगर आप अपना ब्रेस्ट साइज बढ़ाना चाहते हैं, तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। जी हां, आज हम आपको इस लेख में एलोवेरा जेल को कुछ बेहतर तरीकों से इस्तेमाल करने की विधि बताने जा रहे हैं, जिससे आपका ब्रेस्ट साइज (How To Use Aloe Vera for Increase Breast) बढ़ सकता है। चलिए जानते हैं एलोवेरा जेल का किस तरह इस्तेमाल करने से बढ़ सकता है ब्रेस्ट साइज-
ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए कैसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल (How To Use Aloe Vera for Increase Breast Size)
अगर आप अपने ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के केमिकल्स युक्त क्रीम का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसे आज ही इस्तेमाल करना छोड़ दें। क्योंकि इससे आपके ब्रेस्ट को कुछ खास फायदा नहीं पहुंचता है, बल्कि इससे ब्रेस्ट की स्किन को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। इन केमिकल्स युक्त क्रीम के बजाय एलोवेरा का इस्तेमाल करें। एलोवेरा आपकी कई परेशानियों को दूर करने में गुणकारी माना जाता है। इसलिए आयुर्वेद में कई तरह की दवाइयों को तैयार करने के लिए एलोवेरा के पौधों का इस्तेमाल किया जाता है। चलिए जानते हैं एलोवेरा से कैसे बढ़ाया ज सकता है ब्रेस्ट साइज-
इसे भी पढ़ें - ब्रेस्ट साइज बढ़ाए वॉल प्रेस एक्सरसाइज, जानिए कैसे करें यह एक्सरसाइज
टॉप स्टोरीज़
एलोवेरा और हल्दी का पेस्ट (Aloe Vera and Turmeric Paste)
एलोवेरा और हल्दी का पेस्ट ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने में मददगार होता है। इसके लिए करीब 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें। अब इसमें 1 चुटकी हल्दी का पाउडर मिक्स करें। इसके बाद इसमें विटामिन ई ऑयल डालकर इसे अच्छे से मिलाएं। अब पेस्ट को अपने ब्रेस्ट पर करीब 15 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद अपने ब्रेस्ट को गुनगुने पानी से साफ कर लें। बाद में आप ठंडे पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा रात में सोने से पहले 2 चम्मच एलोवेरा जेल में करीब 2 चम्मच विटामिन ई ऑयल मिलाकर स्तन पर लगाएं। इसके बाद करीब 3 से 4 मिनट तक हल्के हाथों से अपने ब्रेस्ट की मालिश करें। बाद में इसे तौलिए से साफ करके सो जाएं। इससे आपको काफी बेहतर रिजल्ट मिल सकता है।
एलोवेरा, ग्रीन टी और ऑलिव ऑयल (Aloe Vera, Green Tea and Olive Oil)
एलोवेरा जेल, ग्रीन टी और ऑलिव ऑयल के कॉम्बिनेशन से भी ब्रेस्ट साइज को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच करीब ग्रीन टी पाउडर लें। अब इसमें करीब 5-6 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 चम्मत ऑलिव ऑयल डालें। अब तीनो सामाग्री को अच्छे से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने अपने ब्रेस्ट पर लगाकर मसाज करें। रात में सोने से पहले आप इस मिश्रण को अपने ब्रेस्ट पर लगा सकते हैं।
एलोवेरा जूस से बढ़ाएं अपने स्तन का आकार (Aloe Vera Juice Increase Breast Size)
एलोवेरा जूस पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। साथ ही इससे स्किन की रंगत में भी निखार आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नियमित रूप से एलोवेरा जूस पीने से ब्रेस्ट साइज भी बढ़ता है। जी हां, एलोवेरा जूस पीने से आपका ब्रेस्ट साइज बढ़ता है। दरअसल, एलोवेरा में एमिनो एडिस पाया जाता है, जो ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने में असरदार होता है। बाहर के एलोवेरे जूस पीने से बेहतर है आप घर पर एलोवेरा जूस तैयार करके पिएं। इससे आपको ज्यादा बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। एलोवेरा जूस तैयार करने के लिए एलोवेरा के पौधों से कुछ पत्तियां लें। अब इसे काटकर इसका जेल निकालें। इस जेल में पानी मिलाकर पिएं। इससे ब्रेस्ट साइज बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें - ब्रेस्ट पर स्ट्रेच मार्क्स क्यों होते हैं? जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
एलोवेरा और अदरक (Aloe Vera and Ginger)
स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए एलोवेरा और अदरक एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन हो सकता है। इस कॉम्बिनेशन से न सिर्फ आपके ब्रेस्ट का आकार बढ़ेगा, बल्कि इससे आपका ढीला ब्रेस्ट भी सही शेप में आ सकता है। एलोवेरा और अदरक को ब्रेस्ट पर लगाने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी में 5 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल लें। अब इसमें 2 चम्मच अदरक का पाउडर या फिर पीसा हुआ अदरक मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने ब्रेस्ट पर लगाकर मसाज करें। इस टिप्स को नियमित रूप से फॉलो करें। आपको कुछ ही दिनों में बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि एक दिन में 1 ही बार अदरक और एलोवेरा पेस्ट से आपको अपने ब्रेस्ट की मालिश करनी है। इससे अधिक बार अदरक का इस्तेमाल न करें। इससे स्किन पर रैशेज की समस्या हो सकती है।
ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में एलोवेरा कैसे है फायदे? (Aloe Vera Gel Increasing Breast Size)
हार्मोन को करता है संतुलित
एलोवेरा में फाइटोएस्ट्रोजन तत्व से भरपूर रूप से मौजूद होता है। यह हमारे शरीर में एस्ट्रोजन को बढ़ाने में मददगार है। शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोंस के बढ़ने से ब्रेस्ट साइज भी बढ़ता है।
ब्लड सर्कुलेशन होता है बेहतर
एलोवेरा का इस्तेमाल या फिर सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जिससे हमारे शरीर में भरपूर रूप से पोषण और ऑक्सीजन मिलता है। ऐसे में जब आप एलोवेरा का इस्तेमाल ब्रेस्ट पर करती हैं, तो इससे ब्रेस्ट में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे ब्रेस्ट साइज बढ़ने में आपको मदद मिलती है।
पोषक तत्वों से भरपूर
एलोवेरा जेल कई विटामिंस और खनिज तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और विटामिन ई भरपूर रूप से होता है। साथ ही इसमें कई अन्य खनिज तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने में असरदार हैं।
ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इन तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि सिर्फ इन नुस्खों की मदद से आपका ब्रेस्ट का आकार नहीं बढ़ सकता है। इसके लिए आपको बेहतर डाइट और एक्सरसाइज की भी जरूरत होती है। इसलिए ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए इन टिप्स के साथ-साथ हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज को अपने डेली रुटीन में शामिल करें।
Read More Articles on Home Remedies in Hindi