Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Expert

हैवी ब्रेस्ट को शेप में लाने के लिए रोज करें ये 4 एक्सरसाइज, ढीले और लटके स्तनों से मिलेगा छुटकारा

Exercise to Reduce Breast Size: स्तनों का आकार सामान्य होता है, तो पर्सनैलिटी निखरकर सामने आती है। वहीं, हैवी ब्रेस्ट साइज आपको असुविधाजनक बना सकता है। 

Breast Size Kam Karne ki Exercise: एक तरफ कुछ महिलाएं छोटे स्तनों के आकार से परेशान रहती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जिनके स्तनों का आकार बड़ा होता है। बड़े स्तनों के कारण महिलाएं अक्सर असुविधाजनक महसूस करती हैं। इतना ही नहीं, जब स्तनों का आकार सामान्य से बड़ा हो जाता है तो इस स्थिति में पर्सनैलिटी निखरकर सामने नहीं आती है। बड़े स्तनों को संभालना भी थोड़ा मुश्किल हो सकता है। बड़े स्तन, ढीले और लटके हुए महसूस होते हैं। ऐसे में अक्सर महिलाएं अपने स्तनों को सामान्य आकार में लाने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमाती हैं या जिम में पसीना बहाती हैं। लेकिन आप चाहें तो घर पर ही कुछ आसान एक्सरसाइज करके भी स्तनों के आकार को कम कर सकती हैं। इन एक्सरसाइज को करने से ढीले और लटके स्तनों की समस्या भी दूर होती है। आइए, Yobics workout की फिटनेस ट्रेनर डॉ. कविता नालवा से जानते हैं ब्रेस्ट साइज कम करने के एक्सरसाइज-

ब्रेस्ट साइज कम करने की एक्सरसाइज- Exercise to Reduce Breast Size in Hindi 

1. पुश-अप्स एक्सरसाइज 

अगर आपके स्तनों का आकार बड़ा है, तो आप इन्हें शेप में लाने के लिए पुश-अप्स एक्सरसाइज कर सकते हैं। रोजाना पुश-अप्स करने से स्तनों का आकार शेप में आता है और स्तन सुडौल बनते हैं। इसके लिए आप एक मैट पर पेट के बल लेट जाएं। अब अपने कंधों के बगल में हथेलियां रखें। फिर छाती तक के शरीर को ऊपर उठाने की कोशिश करें। आप धीरे-धीरे करके 4-5 मिनट तक रोजाना पुश-अप्स कर सकते हैं। पुश-अप्स करने से लटके और ढीले स्तनों से भी छुटकारा मिलता है। 

इसे भी पढ़ें- बढ़े हुए ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए खाएं ये फूड्स, मिलेगा फायदा

2. वॉल प्रेस एक्सरसाइज

वॉल प्रेस एक्सरसाइज करने से भी स्तनों के आकार को सही किया जा सकता है। अगर आपके हैवी ब्रेस्ट हैं, तो वॉल प्रेस एक्सरसाइज करना मददगार साबित हो सकता है। वॉल प्रेस एक्सरसाइज करने से स्तनों का आकार सही रहता है। इससे स्तन शेप में आते हैं और पर्सनैलिटी में भी निखार आता है। इसके लिए आप दीवार की तरफ मुंह करके खड़े हो जाएं। अब कंधों की ऊंचाई पर अपनी हथेलियों को दीवार पर रखें। हाथों को बिलकुल सीधा रखें। इसके बाद हाथों को कोहनी से मोड़ें और शरीर को दीवार के पास ले जाएं। फिर हाथों को सीधा करें और शरीर को दीवार से दूर ले जाएं। इस तरह वॉल प्रेस एक्सरसाइज करने से आपको हैवी स्तनों से छुटकारा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें- Breast Size: ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय, ढीले और लटके स्तनों से मिलेगा छुटकारा 

breast size

3. डंबल पुलओवर एक्सरसाइज

अगर स्तनों का आकार बड़ा है तो आप डंबल पुलओवर एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए बेंच पर लेट जाएं। अब पीठ के ऊपरी हिस्सों और सिर को सहारा दें। फिर दोनों हाथों से डंबल पकड़ें और हाथों को छाती के ऊपर फैलाएं। इस दौरान सिर के पीछे वजन कम रखें। रोजाना डंबल पुलओवर एक्सरसाइज करने से ढीले और लटके स्तनों से राहत मिल सकती है।

4. ट्राइसेप डिप्स एक्सरसाइज

अगर आपके स्तनों का आकार बड़ा और सुडौल है तो इस स्थिति में आप ट्राइसेप डिप्स एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप कुर्सी के किनारे पर बैठ जाएं। अपने हाथों से कूल्हों के दोनों तरफ से किनारे को पकड़ें। अपनी उंगलियों को आगे की तरफ रखें। इसके बाद, कुर्सी के किनारे पर बैठें और पैरों को आगे की तरफ ले जाएं। अपनी पीठ को कुर्सी के पास रखें। इस स्थिति में थोड़ी देर रुकें और फिर अपने हाथों को सीधा कर लें। इस एक्सरसाइज को रोजाना करने से आपको लटके और ढीले स्तनों की समस्या दूर होगी।

Read Next

सोने से पहले बिस्तर पर लेटकर सिर को पीछे की तरफ लटकाएं, सेहत को मिलेंगे कई गजब के फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 21, 2024 10:25 IST

    Modified By : Anju Rawat
  • Oct 21, 2024 10:25 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content