तमाम महिलाएं अपनी ब्रेस्ट साइज (स्तनों का आकार) को लेकर काफी परेशान रहती हैं। वहीं कुछ महिलाएं अपनी खूबसूरती और पर्सनालिटी को बेहतर बनाने के लिए ब्रेस्ट साइज को कम करना चाहती हैं। आज के समय में ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए (Tips To Reduce Breast Size) तमाम तरह के ट्रीटमेंट मौजूद हैं। लेकिन ये ट्रीटमेंट काफी महंगे होते हैं और कई बार इनकी वजह से नुकसान भी झेलना पड़ता है। ब्रेस्ट या स्तन दरअसल फैट से बने होते हैं। ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए नियमित रूप से कुछ एक्सरसाइज का अभ्यास और अच्छी डाइट का पालन करना फायदेमंद होता है। ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए तमाम तरह के सप्लीमेंट्स भी मार्केट में मिलते हैं लेकिन इनका सेवन सभी के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता है। ऐसे में ब्रेस्ट साइज कम करने की चाहत रखने वाली ज्यादातर महिलाओं का सवाल होता है कि ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए क्या खाना चाहिए? आइये विस्तार से जानते हैं ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए फायदेमंद फूड्स के बारे में।
ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए फूड्स (Foods To Reduce Breast Size)
कई बार महिलाओं को बढ़े हुए ब्रेस्ट साइज की वजह से शर्मिंदगी झेलनी पड़ जाती है। कुछ महिलाओं का ब्रेस्ट साइज आनुवांशिक कारणों से सामान्य से ज्यादा बढ़ जाता है तो वहीं कुछ महिलाओं में इसके कई अन्य कारण होते हैं। ब्रेस्ट साइज बढ़ने के पीछे शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव, वजन बढ़ने की वजह से, निष्क्रिय जीवनशैली के कारण, गर्भनिरोधक दवाओं का सेवन करने के कारण, जंक फूड्स और सेहत के लिए नुकसानदायक फूड्स का सेवन करने के कारण, अल्कोहल या स्मोकिंग प्रमुख रूप से जिम्मेदार माने जाते हैं। बढ़े हुए ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए आप इन फूड्स का सेवन करें।
इसे भी पढ़ें : ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए करें इन 4 योगासनों का अभ्यास, मिलेगा फायदा
1. ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए फायदेमंद फल
डाइट में जरूरी बदलाव कर आप आसानी से ब्रेस्ट साइज कम कर सकती हैं। चूंकि ब्रेस्ट में शरीर के अन्य हिस्सों से ज्यादा फैट होता है। फैट को कम करने के लिए फलों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। बढ़े हुए ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर फलों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए आप मीठे और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर फलों का सेवन कर सकती हैं। ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए आप आम, अमरुद, संतरा, सेब, बेरी, केला और तरबूज का सेवन करें। इन फलों का सेवन करने से आप आसानी से ब्रेस्ट साइज को कम कर सकती हैं।
2. ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए सब्जियां
हरी और ताजा सब्जियों का सेवन ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को कम करने में भी फायदेमंद मानी जाती हैं। बढ़े हुए ब्रेस्ट साइज से परेशान महिलाएं अपनी डाइट में हरी सब्जियों को आसानी से शामिल कर सकती हैं। ब्रेस्ट साइज घटाने के लिए आप डाइट में हरी सब्जियां जैसे मटर, बीन्स, पालक, गाजर और ब्रोकली आदि को शामिल करें। इन सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है और कार्ब्स कम मात्रा में होते हैं जो फैट को कम कर ब्रेस्ट साइज कम करने में फायदेमंद होते हैं।
इसे भी पढ़ें : ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 पोषक तत्व, मिलेगा लाभ
3. ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए फिश का सेवन
ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए मछली खाना बहुत फायदेमंद होता है। मछली या फिश में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा होती है और इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है। ब्रेस्ट फैट कम करने के लिए आप फिश को बेक या ग्रिल करके खा सकते हैं। इसके लिए आप सैल्मन, टूना, ट्राउट फिश और मैकरेल आदि का सेवन कर सकती हैं।
4. ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स का सेवन ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ड्राई फ्रूट्स या नट्स में हेल्दी फैट पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं। इसमें पॉली-अनसैचुरेटेड फैट, मोनोअनसैचुरेटेड फैट और ओमेगा 3 फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। बढ़े हुए ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए बादाम, अखरोट, ब्राजील नट्स आदि का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
5. ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए ग्रीन टी
बढ़े हुए ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। शरीर में बढ़े हुए फैट्स को कम करने के लिए इनका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। ब्रेस्ट में जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करने के लिए आप दिन में 1 या 2 कप ग्रीन टी का सेवन जरूर करें। ग्रीन टी का सेवन वजन कम करने के लिए भी फायदेमंद होता है। बढ़े हुए वजन के कारण भी कई बार ब्रेस्ट साइज बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें : बिना सर्जरी, केवल हाथों की मदद से ब्रेस्ट को दें परफेक्ट साइज
आप ऊपर बताये गए फूड्स का सेवन कर बढ़े हुए ब्रेस्ट साइज को आसानी से कम कर सकती हैं। इन फूड्स का सेवन करने के आलावा आप नियमित रूप से एक्सरसाइज और योग का अभ्यास कर भी ब्रेस्ट साइज को कम कर सकती हैं।
(All Image Source - Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version