Fri Sep 11, 2026 | 08:43 PM IST

Doctor Verified

क्या वाकई रोज शारीरिक संबंध बनाने से स्तनों का आकार बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें

Sex or Breast Size: ब्रेस्ट साइज महिलाओं की पर्सनैलिटी में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन, क्या रोज सेक्स करने से स्तनों का आकार बढ़ता है?

Does Regular Sex Increase Your Breast Size: स्तनों का आकार या ब्रेस्ट साइज, महिलाओं की पर्सनैलिटी में अहम भूमिका निभाते हैं। स्तनों का छोटा साइज, महिलाओं के कॉन्डिफेंस लेवल को कम कर सकता है। वहीं, स्तनों का परफेक्ट शेप, महिलाओं की पर्सनैलिटी और कॉन्डिफेंस लेवल को बढ़ा देता है। आजकल महिलाओं के बीच स्तनों के आकार को लेकर कई तरह के मिथ फैले हुए हैं। अक्सर महिलाओं को लगता है कि रोज सेक्स करने से ब्रेस्ट साइज बढ़ जाते हैं। लेकिन, क्या वाकई रोज सेक्स करने से स्तनों का आकार बढ़ता है? आइए, वरुण हर्बल क्लीनिक, नई दिल्ली के सीनियर आयुर्वेदिक कंसल्टेंट और सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. दिवाकर सिंह से जानते हैं इस बारे में- 

क्या रोज सेक्स करने से ब्रेस्ट साइज बढ़ता है?- Kya Roj Sex Krne se Breast Size Badhta hai

डॉ. दिवाकर सिंह बताते हैं, “नहीं, रोज सेक्स करने से ब्रेस्ट साइज नहीं बढ़ता है। सेक्स यानी शारीरिक संबंध बनाने का स्तनों के आकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। सेक्स करने से स्तनों का आकार बढ़ता है, इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।”

आपको बता दें कि सेक्स करने के दौरान, स्तनों में रक्त का प्रवाह या ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने से, स्तन के ऊतकों में संवेदनशीलता बढ़ जाती है। ऐसे में स्तन कुछ समय के लिए बढ़े नजर आ सकते हैं। लेकिन सेक्स करने से स्तनों में स्थायी रूप से वृद्धि नहीं होती है। सेक्स के कुछ देर बाद, स्तनों का आकार सामान्य हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- Breast Size Tips: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी परफेक्ट फिगर और शेप

breast size

स्तनों का आकार किन चीजों पर निर्भर करता है?

स्तनों के आकार का सेक्स से कोई संबंध नहीं है। स्तनों का आकार मुख्य रूप से आनुवंशिक कारकों, वजन और हार्मोनल बदलावों पर निर्भर करता है। महिलाओं में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन, स्तनों के विकास के लिए जिम्मेदार होते हैं। दरअसल, यौवन के दौरान ये हार्मोन स्तनों के विकास में मदद करते हैं। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी में भी एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इसलिए प्रेग्नेंसी या स्तनपान के दौरान स्तनों का आकार बढ़ सकता है।

स्तनों के आकार में बदलाव के क्या कारण हो सकते हैं?

स्तनों का आकार सेक्स पर निर्भर नहीं करता है। अक्सर लोगों को लगता है कि रोजाना सेक्स करने से स्तनों का आकार बढ़ जाता है। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं होता है। स्तनों के आकार में इन कारणों से बदलाव आ सकता है-

  • प्रेग्नेंसी 
  • स्तनपान
  • वजन बढ़ना
  • हार्मोनल ट्रीटमेंट
  • कुछ दवाइयां

इसे भी पढ़ें- Breast Growth Tips: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स, धीरे-धीरे होने लगेगी ग्रोथ

रोज सेक्स करने के फायदे

  • नियमित सेक्स करने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।
  • सेक्स करने से तनाव और चिंता दूर होती है।
  • इससे मूड बेहतर बनता है।
  • सेक्स करने से हृदय स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।

अगर आप भी सोचते हैं कि रोज सेक्स करने से ब्रेस्ट साइज बढ़ता है, तो आपको बता दें कि इसका कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है। हालांकि, यौन गतिविधियों के दौरान स्तनों का आकार अस्थायी रूप से बढ़ सकता है। लेकिन, फिर स्तनों का आकार सामान्य हो जाता है।

Read Next

बच्चेदानी के ऑपरेशन के कितने दिन बाद संबंध बनाया जा सकता है? जानें कितने समय तक करें इंतजार

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 17, 2024 17:18 IST

    Modified By : Anju Rawat
  • Sep 18, 2024 08:00 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content