
दूषित भोजन खाने से लोगों को तमाम तरह की बीमारियां होती हैं और उससे उस देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ता है। यही वजह है कि बचे हुए खाने को सभी सावधानियों को ध्यान में रखते हुए स्टोर करें, ताकि खाने से होने वाली बीमारियों को कम किया जा सके। नमामी लाइफ में न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर शैली तोमर का कहना है कि भोजन में करीब 1 मिलियन सूक्ष्मजीव होते हैं जो दिखते नहीं हैं। इन माइक्रोऑर्गेइज्म में बैक्टीरिया, वायरसिस, यीस्ट, मोल्ड्स और पैरासाइट्स आदि होते हैं। डॉक्टर का कहना है कि 5 डिग्री से 60 डिग्री सेल्सियस की रेंज में बैक्टीरिया बहुत तेजी से विकसित होते हैं। इस टेंपरेचर को ‘’डेंजर जोन’’ कहा जाता है।
इस टेंपरेचर में बैक्टीरिया 20 मिनट में डबल हो जाता है। इसलिए यह जानना है जरूरी है कि अगर किसी भी वजह से घर में पका हुए खाना बच जाता है तो उसे कैसे स्टोर करें। भोजन को सुरक्षित तरीके से कैसे स्टोर किया जा सकता है, कितने समय के लिए किया जा सकता है...आदि सवालों का जवाब दे रही हैं डॉक्टर शैली तोमर।
फ्रिज में भोजन को रखें सुरक्षित
डॉक्टर शैली तोमर कहती हैं कि पके हुए भोजन को रेफ्रिजेरेटर में स्टोर करके आसानी से रखा जा सकता है। ठंडे तापमान में बैक्टिरिया तेजी से विकसित नहीं होते हैं और भोजन लंबे समय चल पाता है। उदाहरण के लिए अगर दूध को रूम टेंपरेचर पर खा जाए तो यह 2 घंटे में खराब हो जाएगा तो वहीं, अगर इसे फ्रिज में रखा जाए तो यह 4 दिन तक सुरक्षित रह सकता है। हर सीजन के अनुसार फ्रिज का टेंपरेटर 0 से 4 सेल्सियस तक रहना चाहिए। तो वहीं फ्रीजर का तामपान 0 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। फ्रिज में भोजन को सुरक्षित रखने के निम्न तरीके हैं।
1. 2 घंटे का नियम
डॉक्टर शैली का कहना है कि पके हुए भोजन को रूम टेंपरेचर पर 2 घंटे से ज्यादा न रखें। जो खाना जल्दी खराब होता है उसे 24 घंटे के अंदर कंज्युम कर लें। अगर आप फ्रिज से निकालकर खाने को गर्म करते हैं तो ध्यान रहे कि 70 डिग्री सेल्सियस पर 2 मिनट तक खाने को गर्म करें।
इसे भी पढ़ें : रात के बचे हुए खाने को एल्युमिनियम फॉयल में पैक करके न रखें, जानें इन्हें स्टोर करने का सही तरीका
2. पका हुए खाना और कच्ची सब्जियां कैसे रखें?
रेडी टू इट फूड को फ्रिज में ऊपर की तरफ रखें और कच्चे खाने को नीचे। इससे भोजन को क्रॉस कंटैमिनेशन से बचाया जा सकता है। खाने को फ्रिज में ढक कर रखें। और छोटे व बड़े कंटेनर में रखें।
3. पके हुए चावल को कैसे स्टोर करें?
डॉक्टर शैली का कहना है कि पके हुए चावल को दोबार गर्म करके न खाएं क्योंकि इससे फूड पॉइजिंग हो सकती है। यह फूड पॉइजनिंग बैसिलस सेरेस (Bacillus Cereus) बैक्टीरिया से होती है। अगर आप चावल खा रहे हैं तो ध्यान रहे कि इसे आप पूरा खत्म कर लें, लेकिन अगर बच रहा है तो रूम टेंपरेचर पर 1 घंटे से ज्यादा न छोड़ें। अगर इस खाने को दोबारा प्रयोग में लाना भी है तो इसे प्रेशर कुकर में गर्म करें और फ्रिज में 24 घंटे से ज्यादा समय तक स्टोर न करें।
4. रोटी और पराठा को कैसे रखें?
डॉक्टर शैली ने बताया कि अगर रोटी और पराठा बच जाते हैं तो उन्हें फॉइल पेपर से कवर करके फ्रिज में स्टोर करें। इन्हें किसी कंटेनर में रख कर 24 घंटे तक के लिए स्टोर कर सकते हैं।
5. अंडा और हरी सब्जियों को कैसे स्टोर करें?
बचे हुए अंडे की सब्जी को दोबारा गर्म करके न खाएं। क्योंकि यह हानिकारक बन जाता है। अगर आपके पास पके हुए अंडे हैं तो उन्हें कुछ देर रूम टेंपरेचर पर रखें और उपभोग कर लें। इसके अलावा पालक व अन्य हरी सब्जियां भी गर्म नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इनमें नाइट्रेट्स होते हैं जो बाद में नाइट्राइट्स में बदल सकते हैं जो हानिकारक होते हैं।
6. बचे हुए तेल का प्रयोग करें या नहीं?
डॉक्टर का कहना है कि अक्सर घरों में जब भी कोई पकवान बनता है तो फ्राई तेल बच जाता है। फ्राई किए हुए तेल को दोबारा प्रयोग में न लाएं। क्योंकि तेल कई हानिकारक केमिकल्स रिलीज करता है, जो नुकसानदायक होते हैं। इसलिए बचे हुए तेल का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : खाने-पीने की गलतियों से होती हैं सैकड़ों बीमारियां, जानें WHO के 5 फूड सेफ्टी टिप्स
7. गर्म खाने को फ्रिज में न रखें
यह ध्यान रहे कि पका हुआ खाना अगर गर्म है तो उसे सीधे फ्रिज में न रखें। अगर आप सीधे तौर पर इसे रखते हैं तो इस भोजन की न्यूट्रीशनल वैल्यू खत्म हो जाएगी। जब खाना ठंडा हो जाए तब उसे फ्रिज में रखें। पर ध्यान रहे कि रूम टेंपरेचर पर इस फूड को 2 घंटे से ज्यादा न रखें।
8. फ्रिज में ओवर फिलिंग न करें
मैरिनेटेड फूड को रूम टेंपरेचर पर न रखें क्योंकि रूम टेंपरेचर पर बैक्टीरिया तेजी से बढ़ता है। मैरिनेटेड फूड को किसी कंटेनर में कवर करके फ्रिज में स्टोर करें। डॉक्टर का कहना है कि खाने को सुरक्षित रखने के चक्कर में फ्रिज में ओवर फिलिंग न कर दें। क्योंकि इससे फ्रिज में हवा के सर्कुलेशन पर प्रभाव पड़ेगा और खाना खराब होगा।
आइडियल स्टोरेज तापमान
न्यूट्रीशनिस्ट डॉ. शैली तोमर का कहना है कि मांस, चिकन, सीफूड आदि को 0 से 2 डिग्री सेल्सियस पर रखा जा सकता है और दूध व मक्खन को 3 से 4 डिग्री तापमान पर रखा जा सकता है। भोजन को स्टोर करने का यह आदर्श तापमान माना जाता है।
खराब भोजन की पहचान कैसे करें?
- दुर्गंध से
- खाने का रंग बिगड़ना
- ग्रेवी और सूप कभी-कभी गाढ़े और छूने में चिपचिपे हो जाते हैं।
- रोटी या चपाती में फंगी की ग्रोथ होने लगती है जो आंखों से दिखाई दे जाते हैं।
भोजन से होने वाली बीमारियां आम हैं। पर ध्यान रहे कि हमेशा फ्रेश पका हुआ भोजन ही खाएं। अधिक समय तक भोजन स्टोर करके खाने से कई बीमारियां होती हैं। डॉक्टर शैली तोमर का कहना है कि यह जरूरी नहीं है कि फ्रिज में बैक्टीरिया नहीं पनपता। लिस्टेरिया मोनोसाटोजेनेस नामक बैक्टीरिया ठंडे तापमान में ही विकसित होता है। इसलिए कोशिश करें कि पके हुए भोजन को जल्दी से जल्दी खत्म कर लें। अगर किन्हीं कारणों से पका हुआ भोजन बच जाता है तो ऊपर बताए गए तरीकों का प्रयोग करके उसे सुरक्षित तरीके से प्रयोग में लाया जा सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version