त्वचा की सुंदरता बिगाड़ने वाले स्ट्रेच मार्क्स को चुटकियों में करें गायब

स्ट्रेच मार्क शरीर में आने वाले अचानक बदलाव से आते हैं। पर अब आप इन स्ट्रेच मार्क्स को आसानी से हटा सकते हैं हमारी बेहतरीन टिप्स की मदद से।
  • SHARE
  • FOLLOW
त्वचा की सुंदरता बिगाड़ने वाले स्ट्रेच मार्क्स को चुटकियों में करें गायब


त्वचा पर स्ट्रेच मार्क का निशान महिलाओं के लिए परेशानी भरा हो सकता है क्योंकि यह आपकी खूबसूरती को बिगाड़ सकता है। स्ट्रेच मार्क्स से लगभग हर महिला परेशान होती है। ये तब पड़ते हैं, जब त्वचा में खिचांव आता है और इस दौरान मिडल लेयर्स के फाइबर्स ब्रेक हो जाते हैं। हालांकि स्ट्रेच मार्क्स से निजात पाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
Strech MArks in Hindi

व्यायाम है जरूरी

स्‍ट्रेच मार्क्‍स शरीर पर पडी़ सफेद पतली रेखाएं होती हैं जो कि प्रेगनेंसी के समय या फिर अचानक मोटे हो जाने पर त्वचा पर दिखाई देने लगती है। कई बार स्‍ट्रेच मार्क्‍स अपने आप ही गायब हो जाते हैं लेकिन ज्‍यादातर मामलों में ऐसा नहीं होता है। स्ट्रेच मार्क्स से बचने का सबसे अच्छा तरीका है अच्छी डाइट व एक्सरसाइज है। दरअसल, एक्सरसाइज से मांसपेशियां व त्वचा मजबूत होते हैं, जिससे ऐसी स्किन पर आसानी से निशान नहीं पड़ते। पेट के स्ट्रेच मार्क्स खत्म करने के लिए रेग्युलर क्रंचेज करें। उठक-बैठक करने से भी स्ट्रेच मार्क्स कम होते हैं।

इसे भी पढ़ें : रेड वाइन पैक से निखारें सुंदरता


कैफीन को कहें ना

अधिक मात्रा में पानी पीना और कैफीन युक्त पेय पदार्थों का सेवन कम करना, इससे त्वचा में नमी का स्तर बना रहता है। लेकिन अगर आप चाय या कॉफी पीते हैं तो उसी मात्रा में पानी पीना भी बहुत जरूरी है।वेट लिफ्टिंग करने वाले लोग अपने हाथों, पैरों और कंधों पर कोको बटर का प्रयोग कर सकते हैं। बहुत से लोग विटामिन-ई लोशन का प्रयोग भी करते हैं। यह बटर और लोशन स्ट्रेच मार्क को कम करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें : कैफीन के साइड इफेक्‍ट


Castor Oil in Hindi

कैस्टर तेल लगाएं

कैस्टर तेल भी एक अच्छा विकल्प है। इसका प्रयोग भी इनको कम करने में मदद करता है। इस तेल को लगाने के बाद उक्त स्थान को पॉलिथीन से ढकना जरूरी है। अपने चिकित्सक या त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना भी लाभकारी है।स्‍ट्रेच मार्क्‍स पर ताजा एलोवेरा का गूदा मसाज करने से त्‍वचा टोन होती है और इसमें शामिल एंजाइम खराब हो चुकी त्‍वचा को हटा कर दूसरी त्‍वचा को हाइड्रेट करता है।लैवन्‍डर तेल को अगर दिन में तीन बार स्‍ट्रेच मार्क्‍स पर लगाया जाए तो धीरे-धीरे निशान गायब होने लगता है और उसकी जगह पर नई त्‍वचा आने लगती है।

 
अपने आहार में विटामिन सी और ई वाले फल और सब्‍जियां शामिल करें। यह आहार नई ऊतकों के विकास में मदद करके खराब हो चुके ऊतकों  की मरम्‍मत करते हैं। जिंक वाले आहार जैसे, नट्स और बीज और ज्‍यादा स्‍ट्रेच मार्क्‍स पैदा होने से रोकते हैं।

 

 

Image Source- Getty

Read More Articles On Skin Care In Hindi.

Read Next

जानिए क्यों झड़ते हैं महिलाओं के बाल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version