चिकनपॉक्स (चेचक) की वजह से चेहरे पर होने वाले निशान को कैसे हटाएं

How To Remove Dark Spots Caused by Chickenpox: चेचक की वजह से होने वाले दाग से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय, मिलेगा फायदा।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Mar 09, 2023 20:28 IST
चिकनपॉक्स (चेचक) की वजह से चेहरे पर होने वाले निशान को कैसे हटाएं

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

How To Remove Dark Spots Caused by Chickenpox: चिकनपॉक्स या चेचक की बीमारी होने पर आपके शरीर पर दाग पड़ जाते हैं। चिकनपॉक्स की बीमारी में शरीर पर लाल रंग के दानें आ जाते हैं, इसकी वजह से मरीज को कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चिकनपॉक्स ठीक होने पर दानें सूख जाते हैं, लेकिन इसकी वजह से होने वाले दाग लंबे समय तक बने रह जाते हैं। ये दाग काफी भद्दे लगते हैं और आपकी खूबसूरती भी प्रभावित करते हैं। चेहरे और शरीर के अन्य अंगों में चिकनपॉक्स की वजह से होने वाले दाग से छुटकारा पाने के लिए वैसे तो कई तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से आपको साइड इफेक्ट्स का खतरा रहता है। इसलिए चिकनपॉक्स के दाग से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपायों को अपनाना चाहिए, आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

चेचक की वजह से चेहरे पर होने वाले निशान को कैसे हटाएं?- Tips To Remove Dark Spots Caused by Chickenpox in Hindi

चिकनपॉक्स या चेचक की वजह से होने वाले दाग को हटाने के लिए इन उपायों को अपना सकते हैं-

1. शहद का इस्तेमाल

चेहरे और शरीर के अन्य अंगों पर चेचक की वजह से होने वाले दाग को हटाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद स्किन से जुड़ी कई गंभीर परेशानियों में बहुत उपयोगी होता है। चिकनपॉक्स की वजह से होने वाले दाग से छुटकारा पाने के लिए दाग वाली जगह पर शहद लगाएं और आधे घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। दिन में दो बार ऐसा कुछ दिनों के लिए करें। इसका इस्तेमाल करने से जल्द ही दाग से छुटकारा मिलेगा।

How To Remove Dark Spots Caused by Chickenpox

2. नींबू का इस्तेमाल

चेहरे पर मौजूद चिकनपॉक्स की वजह से पड़ने वाले दाग से छुटकारा पाने के लिए नींबू का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। नींबू में मौजूद गुण चेहरे को साफ करने और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में बहुत उपयोगी होते हैं। दाग वाली जगह पर नींबू को रगड़ने से आपको  फायदा मिलता है। दिन में रोजाना एक बार चेहरे और शरीर के अन्य प्रभावित अंगों पर इसका इस्तेमाल करने से आपको फायदा मिलेगा।

3. टमाटर का करें इस्तेमाल

टमाटर का इस्तेमाल स्किन के लिए बहुत उपयोगी होता है। पिगमेंटेशन, दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए टमाटर बहुत फायदेमंद माना जाता है। टमाटर के पल्प को दाग वाली जगह पर लगाएं और आधे घंटे तक लगा रहने दें। सूख जाने पर इसे पानी से धो लें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपको दाग से छुटकारा मिलेगा।

4. चंदन का इस्तेमाल 

चेचक के दाग को हटाने के लिए चंदन का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। चंदन पाउडर में ऑलिव आयल मिलाकर दाग वाले जगह पर लगाएं। इसे लगाने के बाद लगभग 40 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें। नियमित रूप से कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपको फायदा मिलेगा।

5. नारियल तेल का इस्तेमाल

चेचक की वजह से होने वाले दाग से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। दाग वाली जगह पर नारियल तेल लगाकर मसाज करें। दिन में तीन से चार बार इसका इस्तेमाल करने से आपको दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा।

चिकनपॉक्स की वजह से चेहरे और शरीर पर पड़ने वाले दाग से छुटकारा पाने के लिए ऊपर बताये गए उपायों को अपनाने से फायदा मिलता है। दिन में दो से तीन बार इन चीजों का इस्तेमाल करने से आपको दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer