Fri Sep 11, 2026 | 09:53 PM IST

मोटी नाक को पतला करने में मददगार है अदरक, जानें इस्तेमाल का तरीका

मोटी नाक को पतला करने के लिए अदरक का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्रभावी रूप से नाक के आकार को बदलने में असरदार है।  

मोटी नाक पतली कैसे करें, क्या आपने मन में यह सवाल घूमता रहता है? दरअसल, नाक की बनावट चेहरे की खूबसूरती को निखारने में अहम भूमिका निभाता है। यह चेहरे का सबसे आकर्षित और फोकस करने वाला अंग है। इसलिए हर कोई पतली और पिन प्वाइंट वाली नाक की चाहत रखता है। वहीं, अगर नाक मोटी और चौड़ी हो, तो कई लोग इसका मजाक बनाते हैं। अगर आप भी अपनी मोटी नाक से नाखुश हैं, तो इसके लिए परेशान न हों। मोटी नाक को पतला और आकर्षक बनाने के लिए आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, अदरक न सिर्फ पेट के फैट को कम कर सकता है। बल्कि इसके इस्तेमाल से आप अपनी मोटी नाक को पतला भी कर सकते हैं। आज हम इस लेख में अदरक से नाक पतला करने के नुस्खे के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं अदरक से नाक पतला (How can I get rid of my fat nose?) करने का क्या तरीका है? 

अदरक से मोटी नाक को पतला करने का तरीका (how to reduce nose fat with ginger)

अपनी नाक को परफेक्ट दिखाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे और ट्रिक्स को अपनाते हैं। इसके लिए कुछ लोग मेकअप का सहारा लेते हैं। वहीं, कुछ लोग सर्जरी के जरिए भी नाक की शेप को अच्छा करने की कोशिश करते हैं। वहीं, कुछ एक्सरसाइज से भी नाक को नुकीला और पतला करने की कोशिश करते हैं। लेकिन अदरक में मौजूद प्राकृतिक गुण मोटी नाक को पतला करने का एक आसान और सुरक्षित उपाय है। आइए जानते हैं इस उपाय के बारे में-

इसे भी पढ़ें - नाक में कुछ फंस जाए तो कैसे निकालें? जानें कुछ सुरक्षित तरीके

आवश्यक सामग्री

  • अदरक पाउडर - 1 टीस्पून
  • एप्पल साइडर विनेगर - 1 टीस्पून
  • टूथपेस्ट - 1 टीस्पून

विधि

मोटी नाक को पतला करने के लिए सबसे पहले अदरक के पाउडर में थोड़ा सा पानी मिक्स करके इसे अच्छे से मिलाएं। अब इस पेस्ट में टूथपेस्ट डालकर  (how to reduce nose fat with toothpaste) इसे अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपनी नाक पर लगाएं। करीब 15 मिनट के लिए पेस्ट को सूखने दें। इसके बाद एक कॉटन पैड की मदद को एप्पल साइडर विनेगर में डुबोएं और इसकी मदद से अपनी नाक को पोछें। इसके बाद नाक को ठंडे पानी से धो लें। 

इस प्रक्रिया को रोजाना (ginger and toothpaste for nose) कुछ दिनों तक दोहराएं। नियमित रूप से कुछ दिनों तक इस प्रक्रिया को दोहराने से नाक के आकार में फर्क नजर आएगा। साथ ही नाक की चमक भी बढ़ेगी। 

मोटी नाक को कैसे पतला कर सकता है अदरक?

मोटी नाक को पतला और नुकीला बनाने के लिए अदरक का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट  और एंटी-इफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम कर सकता है। वहीं, अदरक में वसा को जलाने का गुण होता है। 

इसे भी पढ़ें - नाक बहने के कारण रगड़ से छिल गई है आस-पास की त्वचा, अपनाएं ये 5 टिप्स

अदरक स्वभाविक रूप से फैट को बर्न करने का गुण रखता है। ऐसे में अगर आप इस विधि से नाक की मसल्स पर अदरक का इस्तेमाल करते है, तो इससे फैट बर्न हो सकता है। वहीं, एप्पल साइडर विनेगर में भी फैट बर्न करने का गुण पाया जाता है, जो नाक के आकार को बदलने में प्रभावी हो सकता है।

अदरक के इस्तेमाल से नाक की साइज या फिर मोटी नाक को पतला किया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि यह एक घरेलू नुस्खा है। ऐसे में यह सभी व्यक्ति पर प्रभावी हो, यह जरूरी नहीं है। वहीं, इस नुस्खे के साथ-साथ आपको कुछ एक्सरसाइज की भी आवश्यकता होती है, जिससे नाक को पतला किया जा सके। साथ ही इसपर पूरी तरह से डिपेंड न हों।

Read Next

शहद और छुहारे के फायदे : शारीरिक शक्ति बढ़ाता है छुहारा के साथ शहद का सेवन, जानें इसके 6 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kishori Mishra

Kishori Mishra

सब एडिटर

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर सब एडिटर काम कर रही किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया में 4 साल का अनुभव है। किशोरी को हेल्थ के साथ-साथ करियर और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 4 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। किशोरी ने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से हिन्दी जर्नजिल्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 23, 2022 00:00 IST

    Published By : Kishori Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content