मेरे दादाजी को डायबिटीज थी, मैं हमेशा देखती थीं हर थोड़े टाइम में नर्सिंंग होम से एक व्यक्ति घर पर सैंपल लेने आता था और दादाजी नियमित तौर पर शुगर टेस्ट करवाते थे। तभी मैंने पहली बार HbA1c टेस्ट का नाम सुना था। यह शुगर लेवल की जांच करने वाला टेस्ट है। इसकी मदद से खून में मौजूद शुगर की जांच की जाती है। जब ब्लड में शुगर की मात्रा ज्यादा हो जाती है, तो शुगर हीमोग्लोबिन से जाकर चिपक जाती है। जितनी ज्यादा शुगर होगी, HbA1c लेवल उतना ज्यादा होगा।
HbA1c लेवल का पता ब्लड टेस्ट से चलता है जो यह बताता है कि पिछले दो से तीन महीनों में औसत ब्लड शुगर कितनी रही है? HbA1c लेवल 5.6 से कम है, तो मतलब शुगर लेवल सामान्य है, अगर लेवल 5.7 से 6.4 है, तो आप प्री-डायबिटीज की रेंज में आते हैं और अगर ब्लड शुगर लेवल 6.5 या उससे ज्यादा है, तो मतलब व्यक्ति को डायबिटीज है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, HbA1c लेवल के जरिए डायबिटीज का पता लगाने में मदद मिलती है। साथ ही इस जांंच की मदद से हार्ट, किडनी और आंखों को शुगर लेवल से होने वाले नुकसान का आंकलन करने में भी मदद मिलती है। अगर HbA1c लेवल सामान्य से ज्यादा आता है, तो यह चिंता की बात है और आपको तुरंत इसे कम करने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए। इस लेख में जानेंगे HbA1c लेवल को घटाने के कुछ आसान तरीके। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
1. भोजन की शुरुआत सब्जियों से भरे बाउल से करें- Start Every Meal With Fiber Bowl

HbA1c लेवल को संतुलित करने के लिए साधारण भोजन करना काफी नहींं है। भोजन करके शुगर लेवल बढ़ सकता है। इस स्थिति से बचने के लिए भोजन की शुरुआत करने के लिए फाइबर रिच सब्जियों से भरे बाउल का सेवन करें। इससे शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता और HbA1c लेवल को कंंट्रोल करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- क्या आपका HbA1c है 5.7 से ऊपर? ये 5 संकेत हैं Pre-Diabetes के, तुरंत करें डाइट में बदलाव

2. भोजन के बाद 15 से 20 मिनट वॉक करें- Walk 15 To 20 Minutes After Eating Food
भोजन के बाद शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए वॉक करना फायदेमंंद होता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक स्टडी के मुताबिक, रोजाना वॉक करने से HbA1c लेवल में सुधार होता है। वॉक करने से बीएमआई को कम करने में और ब्लड प्रेशर घटाने में भी मदद मिलती है। शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए हफ्ते में कम से कम 150 मिनट वॉक करना फायदेमंंद होता है।
यह भी पढ़ें- डायबिटीज है तो जरूर कराएं HbA1c टेस्ट, एक्सपर्ट ने बताया क्यों है जरूरी
3. स्टार्च के 25 प्रतिशत हिस्से को प्रोटीन से बदलें- Replace 25 % Of Starch With Protein
अगर आप स्टार्च यानी हाई कार्ब फूड्स का सेवन करते हैं, तो शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। सफेद चावल, ब्रेड, गेहूं, पास्ता जैसे स्टार्च फूड्स का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। स्टार्च फूड्स की 25 प्रतिशत मात्रा को कम करके प्रोटीन रिच फूड्स जैसे पनीर, टोफू, सोया, अंडे वगैरह का सेवन करें। इस तरह शुगर लेवल को कम करने में आसानी होगी।
निष्कर्ष:
HbA1c लेवल को संंतुलित करने के लिए स्टार्च के 25 प्रतिशत हिस्से को प्रोटीन से बदलें, भोजन के बाद 15 से 20 मिनट वॉक करें और खाने की शुरुआत फाइबर रिच सब्जियों के बाउल से करें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
FAQ
HbA1c लेवल क्या होता है?
HbA1c लेवल शुगर लेवल की जांच करने वाला टेस्ट है। इसकी मदद से खून में मौजूद शुगर की जांच की जाती है। HbA1c लेवल को कम करके शुगर लेवल संंतुलित कर सकते हैं।HbA1c बढ़ने से क्या होता है?
HbA1c लेवल बढ़ने का मतलब है पिछले दो से तीन महीनों में आपका शुगर लेवल सामान्य नहीं है। इसके कारण ह्रदय रोग, किडनी की समस्या या आंख की बीमारी हो सकती है।नार्मल HbA1c कितना होना चाहिए?
नार्मल HbA1c लेवल 5.6 से कम होना चाहिए। 6.5 या उससे ज्यादा का लेवल व्यक्ति को डायबिटीज की श्रेणी में डाल देता है। डॉक्टर की सलाह पर हर तीन महीने में एक बार यह टेस्ट कराएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 12, 2026 16:36 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Feb 12, 2026 16:36 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha