Doctor Verified

हाई बीपी के रोगी हैं तो लिवर, किडनी और हार्ट हेल्थ का ऐसे रखें ध्यान, नहीं पड़ेंगे बीमार

लिवर, किडनी और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आपको हाई बीपी है, तो जानें कैसे रखें इन अंगों का ध्यान-
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई बीपी के रोगी हैं तो लिवर, किडनी और हार्ट हेल्थ का ऐसे रखें ध्यान, नहीं पड़ेंगे बीमार


लिवर, किडनी और हृदय, हमारे शरीर के बेहद अहम अंग हैं। शरीर को चलाने में इन अंगों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। अगर इन अंगों में कोई समस्या होती है, तो संपूर्ण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसलिए लिवर, किडनी और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। खासकर, अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है, तो इन अंगों का खास ख्याल रखें। दरअसल, हाई ब्लड प्रेशर की वजह से आपका हृदय स्वास्थ्य बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। वहीं, जब बीपी हाई रहता है, तो व्यक्ति को मोटापा और स्ट्रेस से भी जूझना पड़ता है। इसकी वजह से उनका लिवर और किडनी स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ऐसे में अगर आपको भी हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत है, तो जानें लिवर, किडनी और हार्ट हेल्थ का ख्याल कैसे रखें। आइए, फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉक्टर रमन कुमार से जानते हैं- 

हाई बीपी के रोगी लिवर, किडनी और हार्ट हेल्थ ख्याल कैसे रखें?

1. शारीरिक रूप से सक्रिय रहें

लिवर, किडनी और हार्ट हेल्थ को सही रखने के लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहना बहुत जरूरी होता है। अगर आपको हाई बीपी रहता है, तो भी शारीरिक रूप से सक्रिय रहें। आपको स्वस्थ रहने के लिए रोज एक्सरसाइज या योगाभ्यास जरूर करना चाहिए। आप रोज सुबह उठकर एक घंटे वर्कआउट कर सकते हैं। इसके साथ ही, आपको पैदल चलना चाहिए और लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपका ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कंट्रोल में रहेगा। 

2. वजन कंट्रोल में रखें

हाई ब्लड प्रेशर की वजह से अधिकतर लोगों का वजन बढ़ने लगता है। अधिक वजन से लिवर, किडनी और हार्ट हेल्थ प्रभावित होने लगते हैं। ऐसे में आपको अपने वजन को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आपका वजन कंट्रोल में रहेगा, तो ब्लड प्रेशर  भी नियंत्रित रहेगा। साथ ही, लिवर और किडनी हेल्थ भी बेहतर रहेगी। वजन कंट्रोल में रखने के लिए फाइबर का सेवन ज्यादा करें। फास्ट फूड्स और जंक फूड्स से परहेज करें। 

high bp

3. धूम्रपान और शराब का सेवन न करें

धूम्रपान और शराब, दोनों ही सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होते हैं। इसलिए इनसे सभी लोगों को परहेज करना चाहिए। खासकर, अगर आपको पहले से कोई समस्या जैसे हाई ब्लड प्रेशर है, तो धूम्रपान और शराब से पूरी तरह से परहेज करें। अन्यथा, लिवर और किडनी स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शराब पीने से लिवर और किडनी के कार्य बाधित हो सकते हैं। इससे धीरे-धीरे शरीर में बीमारियों का जन्म हो सकता है। इसलिए इन चीजों का सेवन बिल्कुल न करें।

4. स्ट्रेस मैनेज करें

स्ट्रेस कई बीमारियों की जड़ होता है। स्ट्रेस की वजह से मोटापा, कब्ज, डायबिटीज और कई अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। अगर आपको ब्लड प्रेशर की दिक्कत है और आप स्ट्रेस या चिंता में रहते हैं, तो इससे लिवर और हृदय स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। इससे आपको बेचैनी, घबराहट और अन्य कई दिक्कते होनी शुरू हो सकती हैं। इसलिए स्ट्रेस या तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन करें और खुश रहने की कोशिश करें।

Read Next

गर्मी के दिनों में आउटडोर एक्सरसाइज क्यों नहीं करनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें 5 कारण

Disclaimer