
आपको लगता होगा कि आईब्रो सेट और फोरहैड क्लीन करवाना सिर्फ महिलाओं का अधिकार है। लेकिन आप गलत है। इन दिनों पुरूष भी इस तरह ध्यान देने लगे हैं। आइये विस्तार से जानते हैं पुरूषों के आईब्रो बनवाने से जुड़ी बातों के बारे में।
जिस तरह से महिलाओं को पुरूषों की तारीफ बहुत पसंद है, उसी तरह से पुरूषों को भी तारीफ सुनना पसंद होता है। इसके लिए वे अपने आपको टिप-टॉप दिखाने का एक भी मौका नही छोड़ते हैं। जब लुक्स सुधारना हो तो सबसे पहला ध्यान चेहरे पर जाता है। आपके चेहरे में एक चीज ऐसी होती है जो आपका ओवरऑल लुक बिगाड़ सकती है या उसे बहुत बढ़िया दिखा सकती है। वो चीज है आपकी आईब्रो।
जहां महिलाएं नियमित रूप से अपनी आईब्रो को शेप देती हैं, वहीं इन दिनों कुछ पुरूष भी अपनी आईब्रो का खयाल रखने लगे हैं। जी हां, अपने चेहरे को आकर्षक बनाने के लिए आज कल पुरूष भी आईब्रो बनवाना पसंद करने लगे हैं। कुछ पुरूष तो आईब्रो को शेप में रखने के लिए हर दिन प्लकिंग करती हैं और ये किसी से शेयर करना भी पसंद नही करते हैं।
हम आपको ये बता दें कि एक्सपर्ट्स की माने तो आईब्रो में रोज प्लकिंग करना सही नहीं है। आईब्रो स्पेशलिस्ट मानते हैं कि तीन सप्ताह में एक बार आईब्रो प्लकिंग सबसे सही है। ज्यादा प्लकिंग के कारण त्वचा लटक जाती है।
आंखों को खूबसूरत बनाने में आईब्रो की शेप खास मायने रखती है। इसलिए अगर आईब्रो शेप में हो तो आंखों के साथ-साथ पूरे चेहरे की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। आजकल पुरूष भी चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने में पीछे नही हैं चाहे वो आईब्रो के हो या फोरहैड के।
कैसे बनवाएं पुरूष आईब्रो
आपको अपनी आईब्रो का शेप कैसा रखना चाहिए, यह आपकी उम्र और चेहरे के आकार पर निर्भर करता है। आईब्रो का आकार प्राकृतिक होना चाहिए और उसे बहुत ज्यादा आकर्षक नहीं बनाना चाहिए। ये आपको किसी एक्सपर्ट से ही बनवाने चाहिए।
पुरूषों के पार्लर में एक्सपर्ट्स हमेशा इन आईब्रो को सिर्फ सैट करते है ना कि इन्हें पतला करते है। जिन पुरूषों के आईब्रो फैले हुए होते हैं उन्हें आईब्रो सैट कराने से चेहरे में नयापन आ जाता है और पर्सनेलिटी निखर कर आती है।
घुमावदार कर्व वाले आईब्रो चेहरे के शार्प फीचर और नुकीले चेहरे को बैलेंस करने में मदद करते हैं। वहीं अगर कर्व बाहरी कोनों तक जाते हैं और बाहरी हिस्सा उठा हुआ है तो, इस तरह की आईब्रो मैच्योर पुरूषों पर अच्छे लगते हैं।
अलग-अलग तरह के चेहरों पर अलग-अलग तरह की आईब्रो अच्छी लगती है, इसलिए आईब्रो बनवाते समय अपने चेहरे के आकार को कभी अनदेखा न करें।
Image Source - Getty Images
Read More Articles on beauty in hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।