क्या सुबह के समय आपका भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है? दरअसल यह शरीर में होने वाली एक नियमित प्रक्रिया है, जो आमतौर पर रात के दो बजे सुबह के 8 बजे तक देखने को मिलती है। मगर सवाल यह है कि सुबह के समय ब्लड शुगर क्यों बढ़ जाता है? आइए इस सवाल का जवाब विस्तार से समझते हैं।
सुबह के समय ब्लड शुगर क्यों बढ़ जाता है?
आमतौर पर आपके शरीर में सुबह के समय होने वाले सामान्य हॉर्मोनल बदलाव ब्लड शुगर बढ़ने का कारण बनते हैं, चाहे आपको डायबिटीज है या नहीं। यदि आपको डायबिटीज नहीं है तो आपका शरीर चीजों को संतुलित करने के लिए अधिक इंसुलिन बनाता है। ये बात आपको पता भी नहीं होती। लेकिन, यदि आपको डायबिटीज है तो यह अलग मसला है। क्योंकि, आपका शरीर इंसुलिन के समान प्रतिक्रिया नहीं करता है, इसलिए आपका उपवास या फास्टिंग (डिनर के बाद और ब्रेकफास्ट के बीच का समय) ब्लड शुगर रीडिंग को बढ़ा सकता है, भले ही आप क्यों न एक अच्छे डाइट प्लान को फॉलो करते हों।
शुगर में वृद्धि आपके शरीर को यह सुनिश्चित करने का तरीका है कि आपके पास दिन को शुरू करने और उठने के लिए पर्याप्त ऊर्जा है। अगर आपको डायबिटीज है, तो आपके शरीर में इन हार्मोनों का मुकाबला करने के लिए पर्याप्त इंसुलिन नहीं होगा। ब्लड शुगर आपके शरीर में इस संतुलन को बाधित करता है, जिसे आपको कंट्रोल रखने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। ऐसा होने से सुबह आपके ब्लड शुगर की संख्या बहुत अधिक हो सकती है। इस प्रक्रिया का प्रभाव व्यक्ति दर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकता है, यहां तक कि दिन-प्रतिदिन भी।
कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि रात में रिलीज होने वाले कोर्टिसोल, ग्लूकागन और एपिनेफ्रिन जैसे ग्रोथ हार्मोन आपके इंसुलिन प्रतिरोध को मजबूत बनाते हैं। इससे आपका ब्लड शुगर ऊपर जाएगा ही जाएगा।
सुबह के समय ब्लड शुगर के बढ़ने का कारण?
सुबह के समय ब्लड शुगर के बढ़ने के निम्नलिखित 3 कारण हैं:
- आपके शरीर में रात से पहले पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं था।
- आपने दवाई का ज्यादा सेवन या बहुत कम किया था।
- आपने सोने से पहले गलत स्नैक्स लिया था।
इसे भी पढ़ें: आपकी थाली ही आपको बना देती है डायबिटीज का शिकार, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें खान-पान का सही तरीका
ब्लड शुगर नियंत्रित करने के लिए क्या करें?
यदि सुबह के समय आपका ब्लड शुगर बढ़ जाता है तो आपको निम्नलिखित प्रयास करने चाहिए:
- शाम को समय पर भोजन करें, करीब 8 बजे तक डिनर कर लें।
- डिनर करने के बाद तुरंत बिस्तर पर जाने के बजाए पार्क में या घर की छत पर या किसी खुली जगह पर टहलें।
- अपनी दवा को लेकर कोई आशंका है तो अपने चिकित्सक से दवा के संबंध में परामर्श लें। कई दवा की वजह से भी शुगर बढ़ सकता है।
- सोने से पहले कुछ कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन युक्त स्नैक खाएं।
- सुबह जल्दी उठकर ब्रेकफास्ट करें। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज पेशेंट की इम्यूनिटी होती है बहुत कमजोर, ये 7 फूड बढ़ाएंगे आपकी इम्यूनिटी
यदि आपको डायबिटीज है, तो निश्चित रूप से आपका ब्लड शुगर सुबह के समय अधिक होगा। अगर यह किसी एक दिन होता है तो चिंता की बात नहीं है। मगर, यदि यह लगातार हो रहा है तो आपको इसकी जांच करनी चाहिए। रिपोर्ट को डॉक्टर के साथ साझा करना चाहिए। इस घटना को समझकर चिकित्सक आपको सलाह और दवाएं दे सकते हैं।
Read More Articles on Diabetes in Hindi
Read Next
Diabetes Diet: डायबिटीज पेशेंट डिनर में शामिल करें ये 10 फूड, ब्लड शुगर हमेशा रहेगा कंट्रोल
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version