क्या सेटेन फूड खाना हेल्दी है? जानें घर पर सेटेन बनाने का तरीका और इसमें मौजूद पोषक तत्व

सेटेन इन दिनों तेजी से पॉपुलर होता एक हाई प्रोटीन फूड है, जिसे मीट के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। जानें इसे घर पर बनाने का तरीका और फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सेटेन फूड खाना हेल्दी है? जानें घर पर सेटेन बनाने का तरीका और इसमें मौजूद पोषक तत्व


अब जैसे जैसे वेजिटेरियन और वेगन डाइट अधिक बढ़ रही हैं वैसे वैसे ही लोग मीट आदि का ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, जो कि मीट जितना ही लाभदायक हो और उसमें उतना ही प्रोटीन मिले। इस दौरान आजकल एक सेटेन (Seitan) नाम का प्रोटीन फूड बहुत प्रचलित हो रहा है। सेटेन (Seitan) आटे में से स्टार्च को अलग करके बनाया जाता है। जब आप आटे से स्टार्च को निकाल देते हैं तो जो आपके पास बचता है वह ग्लूटेन होता है। इसी पदार्थ को हम मीट का एक ऑप्शन मान सकते हैं और जो लोग नॉन वेज नहीं खाते उनके लिए सेटेन(Seitan) एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन होता है।

seitan food

यह प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता है (Rich In Proteins & Iron)

असल में जिस तरह मीट हमें बहुत सा प्रोटीन उपलब्ध करवाता है वैसे ही सेटेन भी हमें बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन और आयरन उपलब्ध करवाता है। इस खाद्य पदार्थ में आपको बाकी के सभी शाकाहारी खाद्य पदार्थों की बजाय अधिक आयरन और प्रोटीन मिलेगा। शोध के मुताबिक एक मुट्ठी सेटेन में लगभग 70 ग्राम प्रोटीन होता है जोकि एक व्यक्ति के लिए एक दिन के लिए पर्याप्त होता है। यहां तक कि यह प्रोटीन की मात्रा बीफ और लैंब से भी तीगुनी अधिक होती है।

इसे भी पढ़ें: प्रोटीन से भरपूर नाश्ता बनाना है तो ट्राई करें सेलिब्रिटी डायटीशियन पूजा मखीजा की बताई ये आसान रेसिपीज

सेटेन में मौजूद पोषण (Nutrients)

  • सेटेन के हर 100 ग्राम में कम से कम 4-5 mg आयरन होता है जोकि कंगारू मीट या बीफ के मुकाबले कई गुना ज्यादा होता है। परंतु बाकी के शाकाहारी पदार्थों की तरह ही हमारा शरीर सेटेन के आयरन को उस प्रकार अवशोषित नही कर पाता है, जैसे वह मीट या अन्य मांसाहारी चीजों का करता है।
  • इसी तरह 100 ग्राम सेटेन में लगभग 12 ग्राम से अधिक कार्ब होते हैं जोकि एक ब्रेड के समान ही होते है। इसमें किसी प्रकार का सोय भी नहीं होता। इसलिए यह उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जिनको सोय से एलर्जी होती है या सोय पसंद नहीं होता है।
  • एक अनुमान के अनुसार इसी तरह इसमें लगभग 100 से अधिक कैलोरी और दैनिक जरूरत का लगभग 15% सेलेनियम व लगभग 5% से कुछ अधिक फास्फोरस और 3% के आसपास दैनिक जरूरत का कैल्शियम व कॉपर मिलता है।

आप इसे घर पर भी बना सकते हैं (How to Prepare)

आप केवल आटे और पानी की मदद से ही सेटेन को बना सकते हैं, लेकिन इसको बनाने में लगभग एक घंटा लगेगा।

  • सबसे पहले इसे बनाने के लिए आपको पानी में थोड़ा सा नमक और थोड़ा सा आटा मिलाना होगा।
  • अब इसमें से स्टार्च निकालने के लिए आपको चलते हुए नल के नीचे इस आटे को गूंथते रहना है। ऐसा तब तक करें जब तक यह बहुत कड़ा और खिंचाव दार न बन जाए। अगर आप जल्दी में हैं और आपके पास एक घंटे का समय नहीं है तो आप पानी के साथ वाइटल व्हीट ग्लूटेन भी मिला सकते हैं।
  • जब आपका यह आटा तैयार हो जाता है तो आपको इसे मसालों से फ्लेवर देना होता है और इसके बाद इसे फ्राई कर लें या उबाल लें।
  • आप इसे किसी भी मीट की तरह ही सर्व कर सकते हैं लेकिन यह एक पूरी तरह वेज ऑप्शन है।
  • आप इसे बनाने से पहले किसी दुकान से लेकर थोड़ी मात्रा में टेस्ट भी कर सकते हैं ताकि आपको इसका स्वाद पता चल जाए। उसी हिसाब से इसे बनाएं। लेकिन इसमें नमक एड हुआ मिल सकता है।
  • यह ध्यान रखें की इसमें सोडियम की मात्रा 400 मिलीग्राम से कम हो। आपका सोडियम का कम प्रयोग करना भी आपके हृदय की सेहत के लिए बेहतर होता है।

इसे भी पढ़ें: बर्ड फ्लू के टाइम पर चिकन और मीट की जगह प्रोटीन के लिए खाएं ये 3 शाकाहारी फूड्स, मिलेगा भरपूर प्रोटीन

seitan

क्या इसका कोई नुकसान भी है (Side Effects)

यह उन लोगों के लिए बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं है जिन्हें ग्लूटेन से एलर्जी होती है या जिन्हें कोलियक बीमारी होती है। ऐसा भी हो सकता है कि आप ग्लूटेन तो बर्दाश्त कर सकते हैं लेकिन आपको कार्ब्स के सेवन से परेशानी हो। खास कर ब्लोटिंग के बाद तो एक बार थोड़ी मात्रा में इसको टेस्ट करके इस बात का पता करें। जिन लोगों को अन्य कोई समस्या नहीं है और अपने मीट के सेवन को कम करना चाहते हैं वह इसको अपनी डाइट में एड कर सकते हैं।

Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

गर्मी में कोकम जूस पीने से शरीर को मिलेंगे ये 6 फायदे, जानें इसे बनाने का तरीका

Disclaimer