मानसून में खुद से कैसे बनायें नैचुरल काढ़ा

पिछले दिनों रिमझिम बारिश का मजा लेने के बाद अब आपको ठंड लग गई है तो उसे ठीक करने के लिए डॉक्‍टर के पास जाने की बजाय ये नैचुरल काढ़ा लें। ये काढ़ा आपकी बीमारी को दूर कर आपको अंदर से तरोताजा कर देगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में खुद से कैसे बनायें नैचुरल काढ़ा


मानसून बारिश के साथ बहुत सी बीमारियों को भी लाता है जो कई बार इंसान के लिए घातक बन जाती हैं। मानसून में सबसे ज्यादा कफ और कोल्ड होता है जो इंसान को काफी बीमार कर देता है। अब जैसे की पिछली रात को भीगते हुए मीनाक्षी बीमार हो गई। उसे शुरू में तो कोल्ड हुआ था लेकिन उसने इसे नजरअंदाज कर दिया जिससे उसे बाद में वायरल हो गया जिसके कारण उसे ऑफिस से काफी दिनों की छुट्टी लेनी पड़ी। उसकी बीमारी की गंभीरता औऱ दवाईयों की पूरी लड़ी को देखते हुए उसकी एक सहकर्मी ने उसे एक आसान व नैचुरल काढ़ा के बारे में बताया। जिसे पीने के बाद मीनाक्षी पूरी तरह से ठीक हो गई। इस लेख में इसे बनाने का तरीका और फायदों के बारे में आपको बताते हैं।  

अगर आपको भी काफी गंभीर वाला कोल्ड और फ्लू हो गया है तो ये नैचुरल काढ़ा पिएं। ये नैचुरल काढ़ा बनाना बहुत ही आसान है। इस लेख में जानें इसे बनाने का तरीका।

कोल्ड

जरूरी सामग्री

  • अनफिल्टर्ड एप्पल सीडर विनेगर
  • सहद
  • ताजा लेमन जूस
  • लाल मिर्च का पाउडर
  • सूखा अदरक का पाउडर
  • हल्दी
  • काली मिर्च का पाउडर
  • एक बाउल
  • एक विह्सक (कूंची चम्मच जो चीजों को मिलाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।)
  • एक ग्लास

 

बनाने की विधि

  • एक बाउल में ¼ कप अनफिल्टर्ड एप्पल सीडर विनेगर लें।
  • अब उसमें ¼ कप ताजा लेमन जूस लें।
  • फिर 2 चम्मच शहद मिलाएं।
  • अब ½ चम्चम लाल मिर्च का पाउडर डालें।
  • फिर 1 चम्मच सूखा अदरक का पाउडर डालें।
  • फिर ½ चम्चम हल्दी और एक चुटकी काली मिर्च डालें।
  • अब इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब इसे एक ग्लास में ले लें औऱ फ्रीज में रखकर एक हफ्ते तक इस्तेमाल करें।

 

कैसे इस्तेमाल करें

जरूरत के अनुसार 1 से 2 चम्मच इस काढ़े को पिएं। बच्चों को ये काढ़ा ना दें।

नोट- अगर समस्‍या गंभीर है तो चिकित्‍सक से जरूर संपर्क करें।

 

Read more articles on Home remedies in Hindi.

Read Next

जानें मोतियाबिंद के उपचार में क्‍यों अधिक प्रभावी है ये औषधि

Disclaimer