मैंगों स्क्रब से बढ़ाएं स्किन की खूबसूरती, जानें इसकी आसान रेसिपी

Mango Scrub at Home : घर पर बहुत ही आसान तरीके से मैंगो स्क्रब तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी  
  • SHARE
  • FOLLOW
मैंगों स्क्रब से बढ़ाएं स्किन की खूबसूरती, जानें इसकी आसान रेसिपी


Mango Scrub : स्क्रब करने से स्किन के डेड सेल्स निकल जाते हैं, जिससे स्किन ज्यादा ग्लोइंग और खूबसूरत नजर आने लगती है। मार्केट में मौजूद स्क्रब में कई तरह के केमिकल्स  होते हैं, इसलिए कई लोग अपने घर में ही स्क्रब तैयार करते हैं। नैचुरल तरीके से घर पर तैयार स्क्रब से स्किन को नुकसान होने का खतरा काफी कम रहता है। चीनी, शहद और ओट्स से कई लोग स्क्रब तैयार करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी आम से स्क्रब तैयार किया है? जी हां, आम से भी काफी आसान तरीकों से स्क्रब तैयार किया जा सकता है। यह स्क्रब स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह आपकी स्किन को जवां और निखरी बनाता है। आज इस लेख में आम से स्क्रब ( mango scrub recipe) बनाने की विधि और इसके फायदों के बारे में जानेंगे। 

आम से कैसे बनाएं स्क्रब ? 

आवश्यक सामग्री

  • आम - 1 मध्यम आकार का
  • शहद - 1 चम्मच
  • लैवेंडर एसेंशियल ऑयल - 5 से 10 बूंदें
  • ओट्स - 1 चम्मच

इसे भी पढ़ें - फलों से करें डार्क सर्कल की परेशानी दूर, इन 5 फलों का करें इस्तेमाल

विधि

  • मैंगो से स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले आम को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। 
  • इसके बाद इसे अच्छे से ब्लेंड करके गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। 
  • इसके बाद मैंगो प्यूरी को कटोरी में डालकर इसमें शहद, ओट्स और लैवेंडर ऑयल डालें। 
  • सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। लीजिए आपका स्क्रब तैयार है। 
  • अब आप इस स्क्रब को अपनी बॉडी पर लगाकर इसे हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। 
  • सप्ताह में इस स्क्रब के इस्तेमाल से स्किन की चमक बढ़ेगी। 

मैंगो स्क्रब के फायदे - Mango Scrub Benefits

  • आम एंटीऑक्सीडेंट्स से भरे होते हैं, जो आपकी स्किन के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। इसके अलावा आम विटामिन ई और पोटैशियम का भी अच्छा स्त्रोत होता है। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहती है, साथ ही आपकी स्किन को भरपूर रूप से पोषण मिलता है।
  • मैंगो स्क्रब का इस्तेमाल करने से स्किन की ड्राईनेस और दाग-धब्बों को दूर किया जा सकता है। यह आपकी स्किन की रंगत को भी सुधार सकता है। 
  • आम में विटामिन ए होता है, जो आपकी स्किन में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ा सकता है। कोलेजन शरीर में एक महत्वपूर्ण प्रोटीन है,  जो स्किन की लोच में सुधार लाता है। 
  • आम का स्किन पर इस्तेमाल करने से यह आपकी स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव कर सकता है। आम में मौजूद विटामिन सी यूवी किरणों से होने वाले नुकसान को कम करने में असरदार हो सकता है। 

स्किन पर मैंगो स्क्रब लगाने से कई फायदे हो सकते हैं। हालांकि, अगर आपको आम से एलर्जी की शिकायत है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर मैंगो स्क्रब का इस्तेमाल करें। साथ ही पहली बार अगर आप इस स्क्रब को लगा रहे हैं, तो पैच टेस्ट करना न भूलें।

 

 

 

 

 

 

Read Next

मानसून के लिए सबसे अच्छा फेशियल कौन-सा है? घर पर ही इस तरह करें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version