घर पर इस तरह तैयार करें पान के पत्तों का तेल, शरीर की कई परेशानियों में मिलेगी राहत

पान के पत्तों का तेल आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही यह बालों के लिए भी लाभकारी है। आइए जानते हैं इस तेल की रेसिपी-  
  • SHARE
  • FOLLOW
घर पर इस तरह तैयार करें पान के पत्तों का तेल, शरीर की कई परेशानियों में मिलेगी राहत


पान को असर बिना चूना, कत्थे और मसाले के खाया जाए, तो यह स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी हो सकता है. इसके अलावा इसके इस्तेमाल से आप स्किन और बालों से जुड़ी परेशानियों को भी कम कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पान के पत्तों से तेल भी तैयार किया जाता है? जी हां, पान के पत्तों से आप बहुत ही आसान तरीकों से तेल तैयार कर सकते हैं। इस तेल को बालों और स्किन पर लगाने से कई तरह की परेशानी दूर होती है। आज हम इस लेख में आपको पान के पत्तों से तेल बनाने का तरीका बताएं। यह तेल घर पर तैयार करना बहुत ही आसान हो सकता है। आइए जानते हैं घर पर पान के पत्तों से कैसे तैयार करें तेल? 

घर पर पान का तेल कैसे बनाएं?

घर पर आप बहुत ही आसान तरीके से पान का तेल बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान विधि-

आवश्यक सामग्री

  • पान के पत्ते - 6-8
  • गुड़हल की पत्तियां - 20-25
  • पानी - 1 कटोरी
  • नारियल का तेल - 200 मिलीग्राम

इसे भी पढ़ें - पान के पत्तों से बालों में लाएं नैचुरल चमक, इस तरह बढ़ाएं बालों की खूबसूरती

विधि

पान का तेल तैयार करने के लिए सबसे पहले सभी पत्तियों को अच्छे से काट लें। इसके बाद गैस पर पैन चढ़ाएं। अब इसमें नारियल तेल डालें और इसे गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें सभी पत्तियों को डाल लें। जब तेल में सभी पत्तियों का रंग लाल हो जाए, तो गैस बंद कर दें। इसके बाद जब तेल ठंडा हो जाए, तो इस छान लें। आप चाहें, तो गर्म तेल को भी सिर पर लगा सकते हैं। इसके बाद इस तेल को किसी बोतल में भरकर रख दें।

कब तक पान के तेल को कर सकते हैं स्टोर?

इस पान के तेल को आप करीब दो से तीन महीने तक स्टोर करके रख सकते हैं। वहीं, सप्ताह में तीन बार बालों पर इस तेल से मसाज भी किया जा सकता है। वहीं, आप हर्बल शैंपू में भी इस तेल को मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके अलावा मसाज ऑयल के रूप में भी इस तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आपके बाल घने और सॉफ्ट होंगे। साथ ही और कई अन्य फायदे हो सकते हैं। 

पान के तेल के फायदे (Benefits of Betel Leaf oil)

  • पान के पत्तों का तेल बालों पर लगाने से आपको झड़ते और टूटते बालों की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। 
  • इस तेल को स्किन पर लगाने से खुजली और ड्राईनेस की समस्या दूर हो सकती है। 
  • इतना ही नहीं पान के तेल को लगाने से स्किन की सूजन और ऐंठन कम की जा सकती है। 
  • पान के पत्तों का तेल दांतों पर लगाने से मुंह से आने वाली बदबू को कम कर सकते हैं। साथ ही यह सांसों की बदबू को भी कम कर सकता है। 
  • स्किन पर मुंहासे और पिंपल्स की परेशानी को दूर करने के लिए पान के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही यह आपकी स्किन से झुर्रियों और दाग-धब्बों को कम कर सकता है। 
  • पान के पत्तों का इस्तेमाल करने से शरीर से आने वाली बदबू कम होती है।

इसे भी पढ़ें -  पान खाते हैं तो हो जाएं सावधान, पान के पत्तों के अधिक सेवन से शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

पान के पत्तों से तैयार तेल का इस्तेमाल आप कई रूपों में कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको पान से किसी तरह की शिकायत है, तो इस तेल का उपायोग करने से बचें।

Read Next

अंडर आर्म्स में आई सूजन से पाना है छुटकारा तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version