How To Lighten Your Freckles With Ayurvedic Remedies: झाईयां या पिगमेंटेशन चेहरे पर होने वाली आम समस्या है। झाईयों की वजह से आपका लुक खराब हो जाता है और चेहरे की खूबसूरती भी प्रभावित होती है। हर व्यक्ति में अलग-अलग कारणों से झाईयों की समस्या हो सकती है। कुछ लोगों में खराब खानपान और बीमारियों की वजह से यह समस्या होती है, तो कुछ लोग पर्यावरणीय करणों से इस परेशानी का शिकार हो जाते हैं। झाईयों से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर प्रोडक्ट्स केमिकल युक्त होते हैं। इनका इस्तेमाल करने से स्किन को फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। आप झाईयों से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक उपायों को अपना सकते हैं। आयुर्वेदिक तरीके से झाईयों का इलाज करना सुरक्षित और प्रभावी माना जाता है। आइये विस्तार से जानते हैं झाईयों से छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक उपाय।
झाइयां दूर करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय- Ayurvedic Remedies To Get Rid Of Freckles in Hindi
1. टमाटर का पेस्ट
टमाटर का पेस्ट झाईयों से छुटकारा पाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें लाइकोपीन की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है। स्किन को सन डैमेज से बचाने के लिए भी इसका इस्तेमाल प्रभावी माना जाता है। झाईयों से छुटकारा पाने के लिए आप टमाटर का इस्तेमाल कई तरीके से कर सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले टमाटर का रस निकाल लें। इसे प्रभावित स्किन पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से झाईयों से छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: हाथों की झाइयां ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
2. केसर
केसर का इस्तेमाल भी झाईयों से छुटकारा पाने के लिए उपयोगी माना जाता है। केसर को आयुर्वेद में औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। झाईयों की समस्या में आप केसर के कुछ टुकड़े पानी में भिगोकर फाइन पेस्ट बना लें। इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर मिलाएं और प्रभावित स्किन पर लगाएं। लगभग 20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से झाईयां कम होती हैं।
3. एलोवेरा जेल
झाईयों से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल बहुत प्रभावी होता है। इसमें मौजूद गुण स्किन को बेदाग और ग्लोइंग बनाने का काम करते हैं। आप प्रभावित स्किन पर एलोवेरा जेल लगाकर मसाज करें। ऐसा सोने से पहले कुछ दिनों तक करने से फायदा मिलेगा।
4. हल्दी का पेस्ट
चेहरे पर मौजूद झाईयों से छुटकारा पाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल किसी औषधि से कम नहीं होता है। हल्दी कई औषधीय गुणों से युक्त होती है और स्किन को डैमेज से बचाने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण मेलेनिन प्रोडक्शन को कंट्रोल करते हैं। आप हल्दी और बेसन का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको फायदा मिलेगा।
झाईयों से छुटकारा पाने और दाग-धब्बों को दूर करने के लिए इन आयुर्वेदिक नुस्खों को अपना सकते हैं। अगर आप स्किन से जुड़ी किसी गंभीर परेशानी का शिकार हैं, तो इन नुस्खों के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
नोट: यह लेख आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एस के पांडेय के इनपुट पर आधारित है।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version