
How To Get Thinner Legs in Hindi: क्या आपके पैर भी फैट बढ़ने के कारण मोटे हो गए हैं? अगर हां, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। हेल्दी डाइट का सेवन न करने के कारण, वजन बढ़ जाता है। पूरे दिन बैठे रहने के कारण, लोअर बॉडी में फैट जमा होने लगता है। जो लोग, थायराइड या डायबिटीज जैसी बीमारियों का शिकार हैं, उनके शरीर के किसी खास हिस्से में ज्यादा फैट इकट्ठा हो सकता है। पैरों की चर्बी बढ़ने के कारण, चलने में दिक्कत होती है। पैरों की चर्बी बढ़ जाने से, घुटने और मांसपेशियों में दर्द की समस्या तीव्र हो सकती है। मोटे पैरों को पतला करने के लिए, कुछ आसान उपायों की मदद ले सकते हैं। डाइट और एक्सरसाइज से संबंधित टिप्स, पैरों की चर्बी कम करने में मदद करेंगी। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने तबाता फिटनेस की प्रबंधक, न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
1. 15 मिनट जॉगिंग करें- Do Jogging
पैरों की चर्बी कम करने के लिए, जॉगिंग की मदद ले सकते हैं। रोजाना सुबह-शाम 15 मिनट जॉगिंग करें। जॉगिंग की जगह, 15 मिनट रस्सी भी कूद सकते हैं। जो लोग, जॉगिंग नहीं कर सकते, उन्हें पैदल चलना चाहिए। रोज 2 से 3 किलोमीटर चलने से भी, आप पैरों की चर्बी को काफी हद तक कम कर सकते हैं। एक दिन में 3 हजार कदम चलने का टार्गेट बनाएं। फिर धीरे-धीरे कदम बढ़ाएं।
2. मीठी चीजों का सेवन कम कर दें- Reduce Sugar Intake
वजन घटाना है या शरीर में जमा फैट कम करना है, तो सबसे पहला कदम उठाएं और मीठी चीजों का सेवन कम कर दें। अगर आप दिन में 4 बार चीनी वाली चाय पीते हैं, तो उसे 2 कप कर दें। मीठी चीजों का सेवन पूरी तरह से बंद कर देंगे, तो मीठा खाने की क्रेविंग होगी। रोज मिठाई खाते हैं, तो हफ्ते में एक बार मीठा खाएं। डाइट में चीनी की मात्रा कम कर देने से, वजन घटाने में मदद मिलती है।
3. साइकिल चलाएं- Do Cycling
पैरों को पतला करने के लिए, साइकिल चलाएं। 1 घंटा साइकिल चलाकर आप 300 से 400 कैलोरीज बर्न कर सकते हैं। जो लोग, एक्सरसाइज नहीं करना चाहते, उनके लिए इस तरह की एक्टिविटीज का हिस्सा बनाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इस तरह पैरों के साथ-साथ, लोअर बॉडी का फैट कम करने में भी मदद मिलती है। साइकिल चलाने के लिए, स्टेशनरी बाइक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के ये 14 तरीके सच में हैं कारगर, वैज्ञानिक भी हैं मानते
4. स्क्वैट्स करें- Do Squats
- पैरों में जमा फैट कम करने के लिए, स्क्वैट्स कर सकते हैं। इसके लिए, पैरों को कंधे की दूरी पर रखें।
- फिर घुटनों को मोड़कर, बांहों को सामने की ओर फैलाएं। धीरे-धीरे बट को नीचे लेकर जाएं।
- पैर की मसल्स पर, शरीर का भार देकर जितना हो सके उतना बट को नीचे लेकर जाएं।
- गहरी सांस लें। उठने के लिए, पीठ के साथ-साथ हिप्स की भी मदद लें।
- इस एक्सरसाइज को, 20 बार रिपीट कर सकते हैं।
- स्क्वैट्स करना सीख लें, तो डंबल्स का इस्तेमाल करें।
- 1 से 2 किलो के डंबल्स से एक्सरसाइज कर सकते हैं।
- स्क्वैट्स के 3 से 4 सेट्स कर सकते हैं।
5. प्रोटीन, होल ग्रेन्स, फाइबर का सेवन करें- Eat Protein, Whole Grains, Fiber
बॉडी के किसी भी हिस्से का फैट कम करना चाहते हैं, तो प्रोटीन रिच डाइट का सेवन करें। अपनी डाइट में तेल-मसाले वाले भोजन के सेवन से बचें। अपनी डाइट में होल ग्रेन फूड्स को शामिल करें। इसके अलावा, अपनी डाइट में ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें। इनमें फाइबर पाया जाता है। फाइबर रिच फूड्स का सेवन करने से, पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
इन 5 उपायों की मदद से पैरों की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। उम्मीद करते हैं, आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। लेख को शेयर करना न भूलें।