Expert

पुशअप्स करने के कारण कंधे में हो रहा है दर्द? जानें इसे दूर करने के उपाय

पुशअप्‍स करने से मसल्‍स मजबूत बनती हैं। लेक‍िन इसे गलत ढंग से करने के कारण कंधों में दर्द होता है। ऐसे में क्‍या करना चाहि‍ए, यह आपको आगे बताएंगे।  

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: May 24, 2023 07:00 IST
पुशअप्स करने के कारण कंधे में हो रहा है दर्द? जानें इसे दूर करने के उपाय

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Shoulder Pain After Push-Ups Treatment: शरीर को फ‍िट रखने के ल‍िए लोग तरह-तरह की एक्‍सरसाइज करते हैं ज‍िसमें से एक है पुशअप्‍स। लोगों के बीच यह एक्‍सरसाइज बहुत पॉपुलर है क्‍योंक‍ि इसे करने के ल‍िए न तो ज‍िम जाने की जरूरत है और न ही क‍िसी मशीन की। इसे घर पर आसानी से कर सकते हैं। पुशअप्‍स करने के ल‍िए शरीर को जमीन पर स्‍ट्रेट पोज‍िशन में रखते हुए, दोनों हथेली और पैरों के पंजों के सहारे बॉडी को ल‍िफ्ट क‍िया जाता है। पुशअप्‍स करने से ट्राइसेप्स, बाइसेप्स, मांसपेश‍ियों और कंधों को मजबूत बनाने में म‍दद म‍िलती है। लेक‍िन कई लोग पुशअप्‍स करने के बाद कंधे में दर्द की श‍िकायत करते हैं। कंधे में दर्द होने पर एक्‍सरसाइज करना मुश्‍क‍िल हो सकता है। दर्द बढ़ने से कंधे में सूजन नजर आ सकती है। कंधे का दर्द दूर करने के ल‍िए कुछ आसान उपायों की मदद ले सकते हैं। इन उपायों को आगे व‍िस्‍तार से जानेंगे। इस व‍ि‍षय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर की रहने वाली न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट और फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट पायल अस्‍थाना से बात की।   

पुशअप्‍स करते समय कंधे में दर्द क्‍यों होता है?- Shoulder Pain After Push-Ups Causes 

शरीर के ऊपरी भाग को मजबूत बनाने के ल‍िए पुशअप्‍स एक अच्‍छी कसरत है। इस एक्‍सरसाइज को करने से कंधे, पेट, ट्राईसैप्स, चेस्‍ट जैसे अंगों पर प्रभाव पड़ता है। लेक‍िन पुशअप्‍स करते समय की गई गलती के कारण कंधे में दर्द हो सकता है। कंधे में दर्द होने के पीछे ये कारण हो सकते हैं-   

  • एक्‍सरसाइज करने से पहले वॉर्मअप न करना। इससे मसल्‍स में टेंशन बढ़ सकती है और क्रैम्‍प्‍स आ सकते हैं। 
  • पुशअप्‍स करते समय झटके से उठने के कारण कंधों में दर्द हो सकता है।
  • पहले से कंधे में दर्द है, तो पुशअप्‍स न करें। इससे आपकी तकलीफ बढ़ जाएगी।
  • पुशअप्‍स करते समय टाइट कपड़े पहनने के कारण, कंधों में दर्द हो सकता है।    
  • ज्‍यादा देर पुशअप्‍स करने के कारण भी कंधों में दर्द उठ सकता है। एक बार में 20 से 25 पुशअप्‍स कर सकते हैं।   

कंधे के दर्द को कैसे दूर करें?- Shoulder Pain Treatment 

shoulder pain

पुशअप्‍स करते समय, कंधे में तेज दर्द होने पर न‍िम्‍न उपायों को आजमां सकते हैं-

  • बर्फ से स‍िंकाई करें। बर्फ को क‍िसी कपड़े में लपेटकर कंधे पर रखें, तो दर्द से छुटकारा म‍िलेगा। 
  • नीलग‍िरी तेल को नार‍ियल तेल में म‍िलाकर माल‍िश करें। नील‍ग‍िरी तेल में दर्द-न‍िवारक गुण पाए जाते हैं।
  • हीट‍िंग पैड से कंंधे की स‍िंकाई करने से भी आराम म‍िलता है।  
  • सेंधा नमक को गरम करें, इसे एक कपड़े की पोटली में भरकर स‍िंकाई करें, तो आराम म‍िलेगा। 
  • मसल्‍स और मांसपेश‍ियों में होने वाले दर्द को कम करने के ल‍िए हल्‍दी का दूध प‍िएं। हल्‍दी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, इससे दर्द ठीक हो जाता है।  

इसे भी पढ़ें- इस तरह से करेंगे पुशअप्स तो मिलेंगे सभी फायदे, जानें इसके 5 तरीके

पुशअप्‍स करने के दौरान इन गलत‍ियों से बचें- Mistakes While Doing Push-Ups 

  • बहुत तेज पुशअप्‍स करना।
  • हथेल‍ी और पैरों के पर बराबर गैप न होना। 
  • कोहनी का शरीर से बाहर की तरफ न‍िकलना।
  • दोनों हथेल‍ियों के बीच ज्‍यादा गैप होना।
  • कूल्‍हों का नीचे की ओर लटकना।  

पुशअप्‍स करने का सही तरीका- How To Do Push-Ups 

  • पुशअप्स करते समय हाथों को कंधे के सामने रखें।
  • पैरों के बीच की दूरी पर गौर करें। यह दूरी 10 से 12 इंच तक होनी चाह‍िए। 
  • पुशअप्स करते समय पीठ को सीधा रखें।
  • शरीर के भार को बराबर रूप से हाथों और पैरों पर डालें।
  • बॉडी लिफ्ट करने के दौरान जब नीचे जाएं, तो नीचे की ओर ही देखें। 

ऊपर बताए तरीकों को आजमाने से पुशअप्‍स करते समय, कंधों में दर्द नहीं होगा। उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। लेख को शेयर करना न भूलें। 

Disclaimer