कैसे करें अपने सपनों को काबू

कहते हैं कि सपने तो आजाद परिंदों की तरह होते हैं। यह इनसान को कहीं की भी सैर करवाता है। हम यह सोचते हैं कि सपने बेकाबू होते हैं। लेकिन, आप अपने सपनों को नियंत्रित कर सकते हैं। इसके लिए आपको थोड़ी प्रैक्टिस की जरूरत होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
कैसे करें अपने सपनों को काबू


क्‍या कभी आपने अपने सपनों को काबू करने के बारे में सोचा है। सपने सब लोग देखते हैं, लेकिन उन्‍हें काबू करने के बारे में ज्‍यादातर लोग नहीं सोचते। कुछ ही लोग ऐसे होते हैं जो अपने सपनों को काबू कर पाते हैं। या तो किसी खास मकसद से या फिर केवल आनंद के लिए ही वे ऐसा करते हैं।

ऐसे लोग बहुत कम हैं जो कुदरती तौर पर साफ और मजेदार सपने देखते हों। हालांकि अनुभव के साथ कुछ समय बाद ऐसा किया जा सकता है। यह एक तरह से वह प्रक्रिया है जिसमें आपको इस बात का पता होता है कि आप सपना देख रहे हैं। इसमें व्‍यक्ति किसी सपने के बीच में ही यह जान लेता है कि वास्‍तव में वह सपना देख रहा है। जब आपको यह अहसास होने लगे, तब आप अपने सपने को काबू कर सकते हैं।

कैसे देखें साफ सपना

याद रखने की क्षमता को बढ़ाइये- सबसे पहले आपको सपने याद रखने की अपनी क्षमता को बढ़ाना होगा। आप सोने से पहले यह विचार कर लें कि आपको अपना सपना याद रखना है। इससे आपको वाकई सपना याद रखने में आसानी होगी। सभी बेकार के विचारों को दिमाग से बाहर कीजिये और सपनों के बारे में न भूलने की बात पर ध्‍यान केंद्रित कीजिये। इससे आपका मस्तिष्‍क सपनों को याद रखने के लिए प्रेरित होगा।

sleeping man

रिकॉर्ड रखिये

सपनों का रिकॉर्ड रखिये। सोकर उठते ही सपनों की बारीक से बारीक बात को लिखकर नोट कर लीजिये। यह काम फटाफट कर लीजिये। अपने दिमाग को सारी बातें मिटाने का समय ही मत दीजिये। आप अपने सपनों को उल्‍टा भी याद कर सकते हैं। कई बार शुरुआत से आखिर तक बातों को याद रखना ज्‍यादा मुश्किल होता है।

संकेत पकड़ें

तस्‍वीर, चीजों और थीम आदि को नोट करें। अपने सपनों में आने वाली इस चीजों को याद रखें। इन्‍हें संकेतों के तौर पर इस्‍तेमाल कर आप स्‍वच्‍छ सपने की ओर बढ़ सकते हैं। यह पार्क में पैदल चलने, कुत्‍ता या स्‍वयं को अनजाने स्‍थानों पर तलाशने जैसी चीजें हो सकती हैा। इस संकेतों का नोट करने से आपके लिए सपनों को नियंत्रित करना आसान होगा।

इस जर्नल को नियमित रूप से पढ़ें

कुछ हफ्तों बाद जर्नल को पढ़ें और देखें कि क्‍या कुछ चीजें बार-बार दोहरायी जा रही हैं। अगर ऐसा हो रहा है, तो यह इस बात का संकेत है कि आप अपने मस्तिष्‍क को यह बता पा रहे हैं कि आप सपना देख रहे हैं।

dreamin man

सपनों की वास्‍तविकता

अगर आपके सपनों की देखी हुई कोई घटना वास्‍तविकता में घटती है तो आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। लेकिन इससे आप अपने सपनों के संकेतों को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।

सपने में बने रहना

कई बार ऐसा होता है कि जब आपको इस बात का अहसास हो जाता है कि आप सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए सपने में बने रहना मुश्किल हो जाता है। उस सपने पर आपकी पकड़ कमजोर होने लगती है। ऐसे समय में आपको शांत रहकर अपने मस्तिष्‍क को सपने में ही बने रहने को कहना पड़ता है। स्‍वयं को बतायें कि आपने जागना नहीं है।

शुरुआत में आपको अपने सपने याद नहीं रहते। कुछ समय बाद यह तकनीक अपना असर दिखाना शुरू करेगी। अगर आप लगातार प्रैक्टिस करने से आप इसे सीख सकते हैं। धीरे-धीरे आपको ज्‍यादा सपने याद होने लगेंगे। और समय के साथ-साथ आप अपने सपनों को नियंत्रित करना सीख जाएंगे। सपनों पर नियंत्रण की यह कला आपको निजी जीवन में भी स्‍व-नियंत्रण सिखाएगी। और साथ ही आप अपनी कल्‍पनाओं को भी नया रूप दे पाएंगे।

 

Image Courtesy- getty images

 

Read More Articles on Vibhbhin

Read Next

कैसे करें अपने सपनों को काबू

Disclaimer

TAGS