Doctor Verified

एसिड रिफलक्स को कंट्रोल करने के लिए क्या करें? डॉक्टर से जानें उपाय

How To Control Acid Reflux Instantly: एसिड रिफलक्स एक गंभीर समस्या है और इसे ठीक नहीं करने पर कई गंभीर परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
एसिड रिफलक्स को कंट्रोल करने के लिए क्या करें? डॉक्टर से जानें उपाय


How To Control Acid Reflux Instantly: खानपान से जुड़ी गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी खराब जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण होती हैं। एसिड रिफलक्स भी खानपान और जीवनशैली से जुड़ी गड़बड़ी के कारण होने वाली गंभीर समस्या है। एसिड रिफ्लक्स, एक पाचन सिस्टम की समस्या है जिसमें पेट का अम्ल (हाइड्रोक्लोरिक एसिड) पेट से ऊपर की ओर चला जाता है, जिससे गले में जलन, दर्द समेत कई गंभीर परेशानियां होती हैं। यह आमतौर पर "एसिड रिफ्लक्स" या "गैस्ट्रोएसोफागियल रिफ्लक्स रोग" (GERD) के नाम से जाना जाता है। एसिड रिफ्लक्स का कारण कमजोर पाचन सिस्टम, खानपान की गलत आदतें या फिर पाचन तंत्र की कुछ अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इससे गले में जलन, पेट में दर्द, सीने में जलन या हार्टबर्न जैसी परेशानियों का खतरा रहता है। एसिड रिफलक्स एक परेशानी वाली स्थिति है, आइए इस लेख में जानते हैं इसे तुरंत ठीक करने के लिए क्या करना चाहिए?

एसिड रिफलक्स कैसे कंट्रोल करें?- How To Control Acid Reflux Instantly in Hindi

एसिड रिफलक्स की समस्या को ठीक करने के लिए खानपान और जीवनशैली में सुधार करना चाहिए। इस समस्या में डॉक्टर भी दवाओं के सेवन के साथ खानपान और जीवनशैली में सुधार करने की सलाह देते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "एसिड रिफलक्स एक गंभीर समस्या है और इसे ठीक नहीं करने पर कई गंभीर परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से पाचन तंत्र से जुड़ी दूसरी समस्याएं और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।"

How To Control Acid Reflux Instantly

इसे भी पढ़ें: टमाटर खाने से एसिड रिफ्लक्स क्यों बढ़ जाता है? जानें कारण

एसिड रिफलक्स को तुरंत ठीक करने के लिए इन उपायों को अपनाने से मदद मिलती है-

1. गुनगुना पानी पिएं

एसिड रिफलक्स को ठीक करने के लिए सबसे सरल और प्रभावी तरीका है पानी पीना। एक गिलास हल्का गुनगुना पानी धीरे-धीरे पीने से एसिड रिफ्लक्स को तत्काल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह अम्लता को कम करने में मदद करता है।

2. जीरा और सौंफ खाएं 

जीरा और सौंफ एसिड रिफ्लक्स से तुरंत राहत पाने के लिए फायदेमंद होता है। इसे थोड़े से नमक के साथ मिलाकर चबाने से एसिड रिफ्लक्स कम हो सकता है।

3. धूम्रपान से बचें 

धूम्रपान एसिड रिफ्लक्स को बढ़ा सकता है और ज्यादा स्मोकिंग या धूम्रपान करने से एसिड रिफलक्स ट्रिगर भी हो सकता है। यदि आप एसिड रिफ्लक्स से पीड़ित हैं, तो धूम्रपान करने से बचें।

इसे भी पढ़ें: एसिड रिफ्लक्स डाइट क्या है? जानें क्यों है ये पॉपुलर

4. ताजे फल और सब्जियां खाएं

ताजे फल और सब्जियां खाने से एसिड रिफ्लक्स को कम करने में मदद मिल सकती है। केला, खीरा और पुदीना आदि का सेवन करने से एसिडिटी को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

5. सोडा वॉटर पिएं

अगर आपको अचानक से एसिड रिफ्लक्स हो रहा है, तो एक चम्मच पानी में थोड़ा सा सोड़ा मिलाकर पीना फायदेमंद हो सकता है। सोडा एसिड का संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकता है और एसिडिटी को कम कर सकता है।

6. व्यायाम करें

नियमित रूप से व्यायाम करने से एसिड रिफ्लक्स को कम करने में मदद मिल सकती है। यह पाचन को सुधारने में मदद कर सकता है और आपको सेहतमंद रखने में मदद करता है।

यदि आपको एसिड रिफ्लक्स की समस्या बढ़ रही है और ये उपायों से भी बना रहती है, तो आपको बिना देर किए चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। एसिड रिफ्लक्स को नियंत्रित करने के लिए इन उपायों का पालन करना सावधानीपूर्वक और धीरे-धीरे करें। किसी भी नई चीज को शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

गुलाब की पंखुड़ियों और कच्चे दूध से पाएं चेहरे पर निखार, जानें स्क्रब और फेस मास्क बनाने के तरीके

Disclaimer