डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार है कलौंजी, इन 4 तरीकों से करें सेवन

How To Consume Kalonji In Diabetes: कलौंजी डायबिटीज को कंट्रोल करने के साथ वजन घटाने में भी मददगार होता है। 

 
Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: May 18, 2023 12:30 IST
डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार है कलौंजी, इन 4 तरीकों से करें सेवन

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

How To Consume Kalonji In Diabetes: कलौंजी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसका सेवन करने से शरीर की कई बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कलौंजी को खाने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। आज के समय में डायबिटीज की बीमारी बहुत लोगों में देखने को मिलती है। ऐसे में इसके सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। कलौंजी में टाएसिडिक और एंटीबैक्टियल गुण पाए जाते है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने के साथ पेट की समस्याओं को भी दूर करते है। कलौंजी के सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है और शरीर की अन्य बीमारियों को भी दूर करने में मदद मिलती है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि डायबिटीज में कलौंजी का सेवन कैसे करें।

 कलौंजी का पानी

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कलौंजी का पानी पीया जा सकता है। इस पानी को बनाने के लिए 1 चम्मच कलौंजी को 1 गिलास पानी में डलकर उबाल लें। जब पानी आधा रह जाएं, तो इस पानी को छानकर सिप करके पिएं। ये पानी डायबिटीज को कंट्रोल करने के साथ वजन को कम करने में भी मदद करेगा।

kalonji

कलौंजी के बीजों को कूटें

कलौंजी के बीजों से डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए इस तरीके को भी आजमाया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 चम्मच कलौंजी के बीजों को लें। इसके बाद इन बीजों को हल्का-हल्का कूटें। अब इन बीजों को 1 गिलास पानी में डालकर मिलाएं। 

इसे भी पढ़ें- पानी में भिगोकर खाने से ज्यादा अच्छी तरह पचते हैं ये 5 फूड्स, मिलता है पूरा न्यूट्रिशन

कलौंजी का सेवन रात को करे

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कलौंजी का सेवन किया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए कलौंजी को ऐसे ही खाया जा सकता है या फिर इसको पानी के साथ लें। ऐसा करने से फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और शरीर की अन्य बीमारियां भी दूर होती है।

दही में मिलाकर

जी हां, डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कलौंजी के बीजों को दही में डालकर भी खाया जा सकता है। इस तरह से दही खाने से दही की पौष्टिकता बढ़ने के साथ डायबिटीज भी कंट्रोल में रहती है। इस दही का सेवन दिन के समय किया जा सकता है।

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कलौंजी का इस तरह से सेवन किया जा सकता है। हालांकि, इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें। 

All Image Credit- Freepik

Disclaimer