Aloevera to Detox Liver in Hindi: लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग होता है। इसलिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। लेकिन आजकल की खराब लाइफस्टाइल, खान-पान और शराब की वजह से लिवर से जुड़ी बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में लिवर की बीमारियों से बचने के लिए, इसे डिटॉक्स करना जरूरी होता है। जब लिवर डिटॉक्स यानी साफ रहता है, तो ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। साथ ही, व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ और बीमारियों से दूर रहता है। लेकिन जब लिवर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं, तो गंभीर रोग होने का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए आपको समय-समय पर अपने लिवर को डिटॉक्स करते रहना चाहिए। लिवर डिटॉक्स करने के लिए अक्सर लोग चूर्ण या सिरप आदि का सेवन करते हैं। आप चाहें तो एलोवेरा से भी लिवर को डिटॉक्स (Liver Detox) कर सकते हैं। एलोवेरा, लिवर को स्वस्थ रखता है। एलोवेरा, लिवर को हाइड्रेट और ठंडा रखता है। लिवर को डिटॉक्स करने के लिए आप एलोवेरा का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन से जानें-
लिवर डिटॉक्स करने के लिए एलोवेरा का सेवन कैसे करें?
1. एलोवेरा और आंवला जूस
लिवर डिटॉक्स करने के लिए आप एलोवेरा और आंवला जूस का सेवन एक साथ मिलाकर कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें। इसमें 1-1 चम्मच एलोवेरा और आंवला जूस मिलाएं। अब रोज सुबह इस पानी का सेवन करें। सुबह खाली पेट एलोवेरा और आंवला जूस पीने से लिवर में जमा गंदगी आसानी से बाहर निकल जाएगी। साथ ही, लिवर हेल्दी और स्वस्थ भी बनेगा। इस जूस को पीने से लिवर का फ्री रेडिकल्स से भी बचाव होता है।
2. एलोवेरा का जूस
आप चाहें तो सिर्फ एलोवेरा का जूस पीकर भी लिवर डिटॉक्स कर सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा पल्प लें। इसे मिक्सी में ग्राइंड करें और फिर जूस का सेवन कर लें। आप चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। रोज सुबह खाली पेट एलोवेरा के इस जूस को पीने से आपके लिवर में जमा सारी गंदगी आसानी से निकल जाएगी। एलोवेरा का जूस, लिवर को मजबूत बनाता है और रोगों से बचाता है।
इसे भी पढ़ें- लिवर को डिटॉक्स करने के लिए पिएं ये 4 ड्रिंक्स, कम होगा बीमारियों का खतरा
3. एलोवेरा का पल्प खाएं
अगर आपके पास सुबह-सुबह जूस बनाने का समय नहीं है, तो आप सीधे एलोवेरा पल्प का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा लें। इसे बीच में से काट लें और फिर पल्प निकालकर खाएं। रोज सुबह एलोवेरा का पल्प खाने से आपका लिवर डिटॉक्स होगा। लिवर में जमा विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाएंगे। एलोवेरा पल्प, लिवर की सफाई करता है और बीमारियों से बचाता है।
4. एलोवेरा की सब्जी
आप एलोवेरा की सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसकी सब्जी बनाएं और फिर खाएं। एलोवेरा की सब्जी खाने से आपका पेट आसानी से साफ होने लगेगा। एलोवेरा की सब्जी लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। अगर आप कुछ दिनों तक रोजाना एलोवेरा की सब्जी खाएंगे, तो इससे लिवर की सफाई आसानी से हो सकती है। एलोवेरा की सब्जी आपको हेल्दी रहेगी और आप स्वस्थ रहेंगे।