नहाने के बाद भी आती है शरीर से बदबू? नहाते समय करें ये 5 काम, पूरा दिन महकेंगे आप

How To Bathe To Smell Good All Day: गर्मियों के मौसम में लोगों शरीर की बदबू से परेशान रहते हैं, इन 5 तरीकों से आपको इससे छुटकारा मिलेगा।  
  • SHARE
  • FOLLOW
नहाने के बाद भी आती है शरीर से बदबू? नहाते समय करें ये 5 काम, पूरा दिन महकेंगे आप


गर्मियों के मौसम में शरीर से बहुत अधिक पसीना निकलता है। जिससे शरीर से बदबू आती है। बहुत से लोगों को शरीर से दुर्गंध आने के कारण कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। पसीना, शरीर से निकलने वाली अप्रिय गंध है जब शरीर में रहने वाले बैक्टीरिया एसिड में पसीने को तोड़ते वक्त कुछ केमिकल को छोड़ते हैं, जिनसे ये गंध आती है। अक्सर यह देखने को मिलता है कि लोगों को नहाने के बाद भी शरीर की बदबू से छुटकारा नहीं मिलता। यहां तक कि कुछ लोग तो बदबू से छुटकारा पाने के लिए दिन में कई-कई बार नहाते हैं। अब सवाल यह है कि आप शरीर से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए क्या कर सकते हैं (How To Bathe To Smell Good All Day In Hindi)? हम में से ज्यादातर लोग यह नहीं जानते हैं कि शरीर की बदबू को दूर करने और पूरा दिन महकने के लिए सही तरीके से नहाना बहुत जरूरी है। नहाने से शरीर की अच्छी तरह सफाई होती है। साथ ही नहाने के पानी में कुछ चीजों को मिलाकर नहाने से आपको पूरा दिन खुशबूदार रहने के साथ ही शरीर की कई अन्य समस्याओं से छुटकारा पाने में भी मदद मिल सकती है।

पूरा दिन खुशबूदार रहने के लिए कैसे नहाएं (How To Bathe To Smell Good All Day In Hindi)

1. पानी में नमक मिलाकर नहाएं<

पानी में नमक मिलाना आपकी त्वचा के साथ ही कई अन्य समस्याओं में भी फायदेमंद होता है जैसे एलर्जी, जोड़ों में दर्द आदि। लेकिन शरीर की बदबू भगाने के लिए भी यह एक बेहतरीन उपाय है। आप चाहें तो आप पूरा दिन खुशबूदार रहने के लिए नहाने के पानी में नमक के साथ ही एक चम्मच डिओ भी मिला सकते हैं। यह आपको पूरा दिन तरोताजा रखने में मदद करेगा।

How To Bathe To Smell Good All Day

2. बाथ टब में चमेली के फूल डालकर नहाएं

चमेली के फूल की खुशबू बहुत जबरदस्त होती है। यह आपके मन और मस्तिष्क को शांत करने में मदद करती है। वहीं जब आप नहाते समय जब पानी में चमेली के फूल की कुछ कलियां डालते हैं तो यह शरीर की गंध से छुटकारा दिलाता है। साथ ही लंबे समय तक खुशबूदार महसूस करते हैं।

इसे भी पढें: 40 की उम्र के बाद आंखें होने लगती हैं कमजोर, ऐसे रखें अपनी आंखों का ख्याल

3. नहाने के लिए नीम के पानी का इस्तेमाल करें

नीम के पानी से नहाना बहुत फायदेमंद होता है। यह गर्मियों में त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार है जैसे एलर्जी, फोड़े-फुंसी, खुजली और घमोरियां आदि। नीम के पानी से नहाने से शरीर की अच्छी तरह सफाई होती है, इससे शरीर की गंध दूर होती है और आप लंबे समय तक शरीर की खुशबूदार रहते हैं।

4.  नहाने के पानी में गुलाब जल मिलाएं

पानी में गुलाब जल मिलाकर या गुलाब के फूल की पत्तियां डालकर नहाने से आप पूरे दिन महकते हैं। यह लंबे समय तक आपको खुशबू का एहसास कराता है, और शरीर की बदबू को दूर भगाता है। साथ ही इससे आपकी त्वचा को भी कई लाभ मिलते हैं।

How To Bathe To Smell Good All Day

5. पानी में एसेंशियल ऑयल डालकर नहाएं

पानी में एसेंशियल ऑयल डालकर बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे अरोमा थेरेपी या बाथ भी कहा जाता है। नहाते समय पानी में एसेंशियल ऑयल डालकर नहाने से त्वचा की कई समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही यह आपको तरोताजा भी महसूस कराता है और शरीर गंध से छुटकारा दिलाता है।

इसे भी पढें: सुबह उठने के बाद मुंह क्यों सूखता है? जानें इसके 6 कारण और बचाव

अगर आप नहाने के लिए ऊपर दिए गए तरीकों को आजमाते हैं तो निश्चित ही आपके शरीर की गंध दूर होगी और आप खुशबूदार महसूस करेंगे। साथ ही इससे आपको कई अन्य फायदे भी मिलेगें।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

40 की उम्र के बाद आंखें होने लगती हैं कमजोर, ऐसे रखें अपनी आंखों का ख्याल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version