40 की उम्र के बाद आंखें होने लगती हैं कमजोर, ऐसे रखें अपनी आंखों का ख्याल

उम्र के साथ आंखों को सुरक्षित रखना बहुत ही जरूरी है। ताकि आप इस रंगीन दुनिया को देख सकें। आइए जानते हैं कुछ टिप्स-  
  • SHARE
  • FOLLOW
40 की उम्र के बाद आंखें होने लगती हैं कमजोर, ऐसे रखें अपनी आंखों का ख्याल

खूबसूरत और रंगीन दुनिया को देखने के लिए आंखों का स्वस्थ रहना बहुत ही जरूरी है। हर एक छोटी से छोटी चीज को देखने के लिए आंखों की दृष्टि सुरक्षित रहना जरूरी है। आंखों शरीर का बेहद संवेदनशील होता है, ऐसे में इसका खास ध्यान रखना जरूरी होता है। इन दिनों गलत खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से कम उम्र में ही आंखों से जुड़ी परेशानी होने लगती है। अधिकतर 40 की उम्र तक आते-आते लोगों की आंखों में चश्मा चढ़ जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी आंखों में चश्मा न चढ़े, तो इसके लिए आपनी आंखों का विशेष ध्यान रखें। खासतौर पर 40 की उम्र के बाद आंखों को सुरक्षित रखने का प्रयास करें। आज हम इस लेख में 40 की उम्र के बाद आंखों का कैसे ध्यान रखें के बारे में विस्तार से जानेंगे। ताकि आप बढ़ती उम्र के साथ अपने आंखों को सुरक्षित रख सकें। 

उम्र के साथ आंखों को कैसे रखें सुरक्षित? ( Ways You Can Maintain Eyes Health)

उम्र बढ़ने के साथ-साथत शारीरिक और मानसिक रूप से काफी बदलाव होने लगता है। इन बदलाव में आंखों की दृष्टि भी शामिल है। 40 के बाद आप अपनी आंखों को निम्न तरह से सुरक्षित रख सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - शिशु की आंखों की अच्छी देखभाल के लिए फॉलो करें ये 3 टिप्स, आंखें रहेंगी स्वस्थ

1. नियमित रूप से कराएं चेकअप

बढ़ती उम्र के दौरान आंखों की नियमित रूप से चेकअप कराएं। कम से कम साल में 1 बार आई टेस्ट जरूर कराएं। ताकि आंखों में होने वाली समस्याओं का पहले से पता चल सके। 

2. डाइट में भरपूर रूप से लें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिंस

आंखों को सुरक्षित रखने के लिए सिर्फ विटामिन ए ही नहीं, बल्कि कई अन्य तरह के पोषक कत्वों की भी जरूरत होती है। स्वस्थ आंखों के लिए संतुलित आहार जैसे- ओमेगा 3 एस, विटामिन ई, विटामिन सी, जिंक जैसे विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट की आवश्यकता होती है। यह आपकी दृष्टि को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं। साथ ही यह आंखों के सेल्स को स्वस्थ रखने में असदार होते हैं। खासतौर पर मोतियाबिंद जैसी गंभीर समस्याओं को रोकने में असरदार हो सकता है।

3. सही आईवियर से आंखों को रखें सुरक्षित

आंखों को सुरक्षित रखना बहुत ही जरूरी होता है। लंबे समय तक आंखों को स्वस्थ रकने के लिए हर दिन आंखों का ख्याल रखना जरूरी होता है। खासतौर पर सूर्य की रोशनी में बाहर जाने के दौरान धूप का चश्मा जरूर पहनें। ताकि हानिकारक पराबैंगनी (यूवी) किरणों से आंखों को सुरक्षित रखा जा सके। अगर आप लैपटॉप या डेस्कटॉप पर अधिक काम करते हैं, तो एंटी-क्लियर चश्मा पहनें। ताकि आपकी आंखों सुरक्षित रह सके। 

4. अच्छी स्क्रीन हैबिट्स डालें

अगर आप ज्यादा टीबी, मोबाइल या लैपटॉप पर काम करेत हैं, तो यह आपकी आंखों को खराब कर सकती है। दरअसल, हर तरह के इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी आंखों को प्रभावित करती हैं। इससे आपकी आंखों की रोशनी खराब हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि अपनी स्क्रीन हैबिट्स को कम करें। 

इसके अलावा 20-20-20 नियम का करें। काम के दौरान बीच-बीच में अपनी आंखों को ब्रेक दें। ऐसा करने से आपकी आंखें सुरक्षित रहेंगी।

5. नियमित रूप से एक्सरसाइज करें

आंखों को सुरक्षित रखने के लिए नियमित रूप से एरोबिक एक्सरसाइझ करें। इससे आंखों में ऑक्सीजन की आपूर्ति को बढ़ाता सकता है। साथ ही यह आपके अंतःस्रावी दबाव ( intraocular pressure) को कम करता है। एरोबिक एक्सरसाइज करने से मोतियाबिंद, एएमडी और ग्लूकोमा जैसी कई आंखों से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - आंखें कमजोर होने के बावजूद चश्मा न लगाने से हो सकते हैं ये 5 नुकसान, जरूर बरतें सावधानी

उम्र के साथ-साथ शरीर का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। शरीर के इन अंगों में आंखें भी शामिल हैं। आंखों को सुरक्षित रखने के लिए हेल्दी डाइट के साथ-साथ अच्छी लाइफस्टाइल की जरूरत होती है। 

 

Read Next

थकान और कमजोरी रहती है तो शरीर में हो सकती है इन 3 विटामिन्स की कमी, जानें इनके सोर्स

Disclaimer