गर्मी में चेहरे पर इन 4 तरीकों से लगाएं आलू का रस, दूर होंगे दाग-धब्बे और आएगा निखार

Potato Juice for Face: आलू का रस चेहरे पर लगाने से कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। जानें, चेहरे पर आलू का रस कैसे लगाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में चेहरे पर इन 4 तरीकों से लगाएं आलू का रस, दूर होंगे दाग-धब्बे और आएगा निखार

Potato Juice for Face in Hindi: चेहरे के दाग-धब्बों, टैनिंग और मुहांसों को मिटाने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा, कई लोग चेहरे पर निखार लाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट भी लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो चेहरे की समस्याओं को दूर करने के लिए आलू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। खासकर, गर्मी के मौसम में चेहरे पर आलू लगाना फायदेमंद हो सकता है। गर्मी में आलू का रस लगाने से टैनिंग दूर होती है। साथ ही, त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती हैं। तो आइए, जानते हैं गर्मी में चेहरे पर आलू का रस कैसे लगाएं?

गर्मियों में चेहरे पर आलू का रस कैसे लगाएं?- How to Apply Potato Juice on Face in Summer in Hindi

1. आलू का रस और दूध

गर्मियों में अगर आप चेहरे पर आलू का रस लगाना चाहते हैं, तो इसमें दूध मिक्स करके लगा सकते हैं। आलू और दूध स्किन को एक्सफोलिएट और टाइट करते हैं। इसके लिए आप आलू को कद्दूकस कर लें। अब इसका रस निकालें और इसमें दूध मिक्स कर लें। आप चाहें तो इसमें ग्लिसरीन की कुछ बूंद भी डाल सकते हैं। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह से धो लें। इससे झुर्रियां और फाइन लाइंस दूर होंगी। साथ ही, टैनिंग से भी छुटकारा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर आलू का रस लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका

potato juice for facde

2. आलू का रस और टमाटर का रस

अगर गर्मियों में आपके चेहरे पर मुहांसे हो गए हैं, तो आप आलू के रस में टमाटर का रस मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच आलू का रस लें। इसमें आधा चम्मच टमाटर का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। टमाटर और आलू के रस में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अधिक होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। साथ ही, बैक्टीरिया और कीटाणुओं से त्वचा को होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं। आलू और टमाटर का रस त्वचा से मुहांसों को मिटाने में असरदार साबित हो सकते हैं। 

3. आलू का रस और हल्दी

गर्मी के मौसम में चेहरे पर टैनिंग होने लगती है। ऐसे में आप आलू के रस में हल्दी मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। आप 2 चम्मच आलू का रस लें। इसमें चुटकीभर हल्दी मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर लगा लें। 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। आलू का रस टैनिंग को मिटाने में मदद करता है। इससे त्वचा साफ होती है और इसमें निखार आता है। 

इसे भी पढ़ें- टैनिंग ने खराब कर दिया चेहरा? रातभर में टैन हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

potato for face

4. आलू का रस और शहद

गर्मियों में चेहरे पर आलू के रस मे शहद मिलाकर लगाना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप 2 चम्मच आलू के रस में शहद मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। आलू त्वचा के रंग को हल्का करने में मदद करता है। आलू का रस त्वचा को मॉइश्चराइज करता है।

Read Next

चेहरे की झाइयों को दूर करने के लिए बनाएं केले का फेस मास्क, मिलेगा जल्द फायदा

Disclaimer