डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए बालों में इस तरह लगाएं अंडे की सफेदी, मिलेंगे कई फायदे

Egg White On Hair For Dandruff In Hindi: अंडे की सफेदी स्कैल्प पर लगाने से जल्द डैंड्रफ की समस्या दूर हो सकती है, जानें इसके प्रयोग का सही तरीका।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Mar 22, 2023 18:20 IST
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए बालों में इस तरह लगाएं अंडे की सफेदी, मिलेंगे कई फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Egg White On Hair For Dandruff In Hindi: डैंड्रफ के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह सिर में खुजली का कारण बनता है, साथ ही हेयर फॉलिकल्स को डैमेज करता है। यह बालों के झड़ने का कारण बनता है और लंबे समय में इसके कारण स्कैल्प में कई अन्य एलर्जिक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए लोग एंटी-डैंड्रफ शैंपू, तेल और अन्य हेयर केयर प्रोडक्ट्स का प्रयोग करते हैं, लेकिन इनके ज्यादा प्रयोग से भी आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप बालों में अंडे की सफेदी या सफेद भाग लगाएं, तो इससे डैंड्रफ का सफाया करने में बहुत मदद मिल सकती है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो त्वचा में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया, फंगस और गंदगी को हटाने में मदद मिलते हैं। लेकिन लोगों के साथ में समस्या यह देखने को मिलती है, कि उन्हें अंडे की सफेदी बालों में कैसे लगाएं, इसका सही तरीका पता नहीं होता है। अगर आप भी डैंड्रफ से परेशान हैं, तो इस लेख में हम आपके अंडे की सफेदी लगाने का आसान तरीका बता रहे हैं।

Egg White On Hair For Dandruff In Hindi

डैंड्रफ हटाने में कैसे लाभकारी है अंडे की सफेदी- How Egg White Helps To Remove Dandruff

अंडे के सफेद भाग में हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है, जो बालों के लिए बहुत लाभकारी होता है। वहीं इसमें कई औषधीय गुण होते हैं, जो डैंड्रफ से लड़ने में मदद करते हैं। अध्ययनों में पाया गया है कि स्कैल्प अंडे की सफेदी लगाने से अतिरिक्त गंदगी और चिकनाई को हटाने में मदद मिलती है।  इसमें कुछ ऐसे एंजाइम्स भी होते हैं, जो स्कैल्प पर मौजूद उन हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं, जो डैंड्रफ का कारण बनते हैं। यह स्कैल्प की मृत कोशिकाओं को भी हटाता है। अगर आप सही तरीके से इसका प्रयोग करें, तो इससे जल्द आपकी डैंड्रफ की समस्या दूर हो सकती है।

इसे भी पढें: Hair fall का रामबाण इलाज है मेथी का पानी, जानें इस्तेमाल का तरीका

डैंड्रफ हटाने के लिए अंडे की सफेदी का प्रयोग कैसे करें?- How To Use Egg White To Remove Dandruff in hindi

आप इसका प्रयोग कई तरह से कर सकते हैं। आप एक अंडा फोड़कर, इसके सफेद भाग को तेल में मिलाकर स्कैल्प पर अप्लाई कर सकते हैं। या इसे हेयर मास्क की तरह प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस अंडे के सफेद भाग में कुछ अन्य सामग्रियों को मिलाने की जरूत है। एक कटोरी में अंडे का सफेद भाग लें, इसमें 1-2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं, एक-एक चम्मच नारियल और अरंडी का तेल मिलाएं।

इसे भी पढें: बालों का झड़ना रोकने के लिए डाइट में शामिल करें ये फल, मिलेगा फायदा

आप चाहें, तो हेयर मास्क में सेब के सिरके या शहद भी का प्रयोग भी कर सकते हैं। सभी सामग्रियों को अच्छी तर मिक्स कर लें। इसे स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और मालिश करें। इसे 1 घंटे के लिए छोड़ दें, फिर एक माइल्ड शैंपू से सिर धो लें। सप्ताह में 2-3 बार इसका प्रयोग करने से जल्द लाभ मिलेगी।

All Image Source: Freepik

Disclaimer