क्या कैस्टर ऑयल से स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर होती है? कैस्टर ऑयल में रिकिनोलिक एसिड होता है, इसमें अनसैचुरेटेड ओमेगा-9 होता है इसलिए अलावा कई तरह के सॉल्ट भी पाए जाते हैं, इससे स्किन मुलायम होती है और दाग मिटते हैं। आज के समय में स्ट्रेच मार्क्स एक आम समस्या बनती जा रही है। हार्मोनल चेंज, वजन बढ़ने या घटने या गर्भावस्था के दौरान बॉडी में स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। स्ट्रेच मार्क्स होने पर पेट या जांघ की तरफ निशान बन जाते हैं। मांसपेशियां बढ़ने के कारण ऐसा होता है। ये मार्क्स त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते पर कुछ लोगों को ये निशान अच्छे नहीं लगते। इन स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में कैस्टर ऑयल दवा का काम करता है। कैस्टर ऑयल स्किन के अंदर तक जाकर पोषण पहुंचाता है। चलिए जानते हैं कैस्टर ऑयल को स्ट्रेच मार्क्स मिटाने के लिए किस तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने ओम स्किन क्लीनिक, लखनऊ के वरिष्ठ कंसलटेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ देवेश मिश्रा से बात की।
क्या कैस्टर ऑयल स्किन के लिए हेल्दी है? (Castor oil is healthy for skin or not)
कुछ स्टडीज के मुताबिक एक्ने वाली जगह पर कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) को नहीं लगाना चाहिए क्योंकि उससे स्किन के पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं, इसलिए अगर आपको एक्ने हैं तो डॉक्टर की सलाह के मुताबिक ही तेल का इस्तेमाल करें। कैस्टर ऑयल को इस्तेमाल करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपको उससे एलर्जी न हो। अगर स्किन लाल होती है या जलन होती है तो इस्तेमाल बंद कर दें। आप इस्तेमाल करने से पहले थोड़े से हिस्से में तेल लगाकर पैच टेस्ट कर लें। कुछ स्टडीज के मुताबिक प्लांट ऑयल में रिफाइंड ऑयल के मुकाबले न्यूट्रिशनल गुण ज्यादा होते हैं इसलिए उन्हें दवा की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए कैस्टर ऑयल स्ट्रेच मॉर्क्स की समस्या दूर करने के फायदेमंद है। कैस्टर ऑयल में मॉइश्चराइजिंग क्वॉलिटी होती है जिससे स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर होती है और स्किन मुलायम बनती है।
टॉप स्टोरीज़
1. कैस्टर ऑयल+चीनी का मिश्रण (Castor oil and sugar mixture)
स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए आप चीनी में कैस्टर ऑयल मिक्स करें। मिश्रण को आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इस मिश्रण में विटामिन ई भी मिला सकते हैं। उसके बाद मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। गोल घुमाते हुए मसाज करें। इस तरीके से स्ट्रेच मार्क्स कुछ समय में हल्के हो जाएंगे। आप चीनी के साथ कॉफी भी मिक्स कर सकते हैं, ये भी अच्छा स्क्रबिंग ऑप्शन है।
2. कैस्टर ऑयल+लौंग का मिश्रण (Castor oil and clove mixture)
आप इस तरीके से हर दिन कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। लौंग को पीसकर पाउडर बना लें, उसमें कैस्टर ऑयल मिला लें। इस मिश्रण से 20 मिनट तक मसाज करें और उसके बाद गुनगुने पानी से स्किन को साफ कर लें। इस तरीके से भी स्ट्रेच मार्क्स कम होने लगते हैं। कैस्टर ऑयल स्किन को हेल्दी रखता है और इसके इस्तेमाल से लंबे समय तक स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दोबारा नहीं होती।
3. कैस्टर ऑयल+शहद का पेस्ट (Castor oil and honey mixture)
कैस्टर ऑयल से स्किन हाइड्रेट रहती है और स्किन में मॉइश्चर लॉक रहता है। स्ट्रेच मार्क्स कम करने के लिए आप कैस्टर ऑयल में शहद मिलाकर लगा सकते हैं। शहद के इस्तेमाल से भी स्किन में दाग या निशान हल्के होते हैं। दो चम्मच कैस्टर ऑयल लें और उसे हल्का गरम कर लें। कैस्टर ऑयल में एक चम्मच शहद मिला लें। रात भर के लिए ये पेस्ट लगाएं और सुबह धो लें। आप चाहें तो एक घंटे लगाकर भी धो सकते हैं। इस उपाय से स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर होने लगेगी।
इसे भी पढ़ें- दूध में कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) मिलाकर पीने के 5 फायदे, न्यूट्रीशनिस्ट से जानें सही तरीका
4. कैस्टर ऑयल+ओटमील+एलोवेरा (Castor oil and oatmeal+alovera mixture)
कैस्टर ऑयल के साथ आप कई कॉम्बिनेशन ट्राय कर सकते हैं जिनमें से एक है कैस्टर ऑयल के साथ एलोवेरा और ओटमील का मिश्रण। इस मिश्रण को लगाने से भी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर होती है। ओटमील को पीसकर पाउडर बना लें, उसमें एलोवेरा का जेल और कैस्टर ऑयल मिला लें। जहां स्ट्रेच मार्क्स हैं वहां इस मिश्रण को लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। कुछ समय बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें।
5. कैस्टर ऑयल+हल्दी का पेस्ट (Castor oil and turmeric mixture)
स्ट्रेच मार्क्स के लिए जब आप कैस्टर ऑयल एप्लाई कर रहे हों तो उसमें हल्दी भी मिला सकते हैं। हालांकि हल्दी स्ट्रेच मार्क्स को कम नहीं करती पर इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं तो आपकी स्किन हेल्दी रहेगी। एक टी स्पून कैस्टर ऑयल में आधा टी स्पून हल्दी का पाउडर मिलाएं। मिश्रण को लगाने के बाद आधा घंटा रुकें फिर धो लें और एक मॉइश्चराइजर एप्लाई कर लें।
6. कैस्टर+कोकोनट ऑयल (Castor and coconut oil)
आप कैस्टर ऑयल में कोकोनट ऑयल के मिश्रण को यूज करके भी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को दूर कर सकते हैं। ये मिश्रण स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को दूर तो करेगा ही साथ ही आपकी स्किन को हाइड्रेट भी रखेगा। एक चम्मच कोकोनट ऑयल में, कैस्टर ऑयल मिला लें। स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और अगले दिन धो लें। स्ट्रेच मार्क्स के लिए आप कैस्टर ऑयल को किसी भी समय लगा सकते हैं। कई बार स्ट्रेच मार्क्स में खुजली भी महसूस होती है, कैस्टर ऑयल से खुजली की समस्या भी दूर होती है। कैस्टर ऑयल को आप अपने लोशन या क्रीम में मिक्स करके भी लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Castor Oil: त्वचा-बालों ही नहीं, सेहत के लिए भी बहुत गुणकारी है अरंडी का तेल, जानें इसके फायदे और नुकसान
7. कैस्टर+बादाम का तेल (Castor and almond oil)
बादाम के तेल से भी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर होती है और स्ट्रेच मार्क्स दोबारा नहीं होते। बादाम का तेल लगाने से स्ट्रेच मार्क्स में खुजली की समस्या भी दूर होती है। कैस्टर ऑयल के साथ आप बादाम का तेल मिक्स करके स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। ये मिश्रण बनाने के लिए एक चम्मच बादाम का तेल लें और उसमें एक चम्मच कैस्टर ऑयल मिला लें। स्ट्रेच मार्क्स पर मसाज करते हुए लगा लें।
स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को दूर करने के लिए कैस्टर ऑयल की जगह दूसरे ऑप्शन चुन सकते हैं जैसे- कोकोआ बटर, रेटिनॉल, विटामिन ई ऑयल, हाइन्यूरोनिक एसिड, रेटिनॉल आदि। अगर आप ब्रेस्टफीडिंग करवाती हैं या गर्भवती हैं तो रेटिनॉल का इस्तेमाल न करें।
Read more on Skin Care in Hindi