शरीर में कैसे शुरू होती है ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या? डॉक्टर से जानें किन लोगों को रहता है ज्यादा खतरा

How Does Osteoporosis Happens in Hindi: ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या कैसे शुरू होती है? डॉक्टर से जानते हैं किन लोगों को ज्यादा खतरा रहता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में कैसे शुरू होती है ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या? डॉक्टर से जानें किन लोगों को रहता है ज्यादा खतरा


How Does Osteoporosis Happens in Hindi: आजकल हड्डियों से जुड़ी समस्याएं लोगों में तेजी से बढ़ रही हैं। खराब लाइफस्टाइल, विटामिन डी की कमी, सिगरेट-शराब पीना और शारीरिक गतिविधियों की कमी को इसके पीछे का बड़ा कारण माना जाता है। पिछले कुछ समय से ऑस्टियोपोरोसिस लोगों को तेजी से अपना शिकार बना रही हैं। पहले यह बीमारी केवल उम्र बढ़ने पर होती थी, लेकिन अब अधिकांश युवा इस बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं। इस बीमारी के होने पर हड्डियां काफी कमजोर हो जाती हैं, जिससे मरीज को चलने-फिरने तक में समस्या होने लगती है। आइये गुरुग्राम स्थित न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत से समझते हैं ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या कैसे होती है और किन लोगों को इसका ज्यादा खतरा रहता है। 

कैसे होती है ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या? 

ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ा एक विकार है, जिसमें हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि थोड़ा-बहुत वजन उठाने से भी कई बार फ्रैक्चर हो जाती हैं। यह समस्या आमतौर पर तब होती है, जब हड्डियों में मौजूद मिनरल्स यानि फॉस्फोरस और कैल्शियम की मात्रा कम हो जाती है। ऐसी स्थिति में हड्डियों का घनत्व भी कम हो जाता है। धीरे-धीरे हड्डियां काफी कमजोर होने लग जाती हैं। आमतौर पर उम्र ज्यादा होने से हड्डियों में मिनरल्स कम होते हैं। लेकिन कुछ शारीरिक समस्याओं में भी यह स्थिति पैदा हो सकती है। बोन मास कम होने और हड्डियों के आकार में बदलाव होने से भी यह समस्या हो सकती है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Sehrawat (@docpriyankasehrawat)

किन लोगों को रहता है ऑस्टियोपोरोसिस का ज्यादा खतरा? 

  • कैल्शियम और विटामिन डी की कमी से जूझ रहे लोगों में ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम ज्यादा रहता है। 
  • कुछ मामलों में मेनोपॉज होने के बाद महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी होने से भी यह समस्या हो सकती है। 
  • शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं होने वाले और स्मोकिंग करने वाले लोगों में यह समस्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- ऑस्टियोपोरोसिस क्यों होता है? डॉक्टर से जानें कैसे शरीर में होती है इसकी शुरुआत

ऑस्टियोपोरोसिस का पता कैसे लगाएं? 

ऑस्टियोपोरोसिस का पता लगाने के लिए डेक्सा (Dexa) स्कैन किया जाता है, जो हड्डियों की डेंसिटी और कैल्शियम-फॉस्फोरस की कमी के बारे में बताता है। जिसके बाद डॉक्टर ऑस्टियोपोरोसिस का पता आसानी से लगा पाते हैं। -2.5 या इससे कम का टी-स्कोर आना ऑस्टियोपोरोसिस की ओर इशारा हो सकता है। 

 

Read Next

पिस्सू के काटने से फैलता है म्यूरीन टाइफस, जानें इस दुर्लभ बैक्‍टीर‍ियल रोग के लक्षण, कारण और इलाज

Disclaimer